दक्षिण कोरिया का 2026 क्रिप्टो प्लान: AI से बढ़ेगी निगरानी

7 mins read
7 views
दक्षिण कोरिया का 2026 क्रिप्टो प्लान: AI से बढ़ेगी निगरानी
February 9, 2026

Crypto Regulations 2026: दक्षिण कोरिया की फाइनेंशियल सुपरवाइजरी सर्विस ने 9 फरवरी को क्रिप्टो मार्केट पर कड़ी निगरानी रखने का नया प्लान पेश किया है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे ट्रेडिंग पैटर्न को रोकना है जो बाजार को अस्थिर करते हैं।

FSS का 2026 क्रिप्टो प्लान अब AI और VISTA तकनीक से हाई-रिस्क ट्रेडिंग और फ्रॉड पर निगरानी बढ़ाएगा। IT सुरक्षा और यूजर प्रोटेक्शन पर भी खास ध्यान रखा जाएगा।

हाई-रिस्क ट्रेडिंग पर कड़ी नजर

रिपोर्ट के मुताबिक, FSS खास तौर पर बिग व्हेल ट्रेड्स, फेंस ऑपरेशन और रेसहॉर्स प्राइस स्पाइक जैसी रणनीतियों पर ध्यान देगा। ये तकनीकें बड़े निवेश या सही समय का फायदा उठाकर वर्चुअल एसेट की कीमत को प्रभावित करती हैं। इसके अलावा हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर फैलाए गए फ्रॉड भी निगरानी में रहेंगे।

AI तकनीक से तेज निगरानी

FSS अब मैन्युअल चेक की बजाय AI और रियल टाइम एनालिटिक्स का इस्तेमाल करेगा। AI सब सेकंड प्राइस चेंज को ट्रैक करके ऐसे ट्रेडिंग पैटर्न पहचान सकेगा जो इंसान आसानी से नहीं देख पाता।

नया AI सिस्टम

इस काम के लिए FSS ने VISTA लॉन्च किया। यह सिस्टम स्लाइडिंग विंडो ग्रिड एल्गोरिदम का इस्तेमाल कर संदिग्ध ट्रेडिंग पीरियड और प्राइस मैनिपुलेशन पहचानता है। VISTA ट्रांजैक्शन को सब सेकंड इंटर्वल में तोड़कर बेहद सटीक निगरानी करता है। अधिकारियों के अनुसार, VISTA ने पहले बंद मामलों में सभी संदिग्ध ट्रांजैक्शन पहचान लिए हैं और नए मैनिपुलेटिव एक्टिविटी का भी पता लगाया है।

READ MORE: RentAHuman.ai ने बदला काम करने का तरीका

IT और कॉर्पोरेट क्रिप्टो नियम

FSS अब वित्तीय कंपनियों में IT खामियों पर भी नजर रखेगा। जिन कंपनियों में तकनीकी समस्याएं होंगी, उन्हें जुर्माना लगेगा और CEO व सिक्योरिटी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बैंक और एक्सचेंज को अपने तकनीकी उपकरण की निगरानी करनी होगी और गंभीर समस्याओं को तुरंत ठीक करना होगा। इसके लिए FIRST सिस्टम के जरिए पूरे वित्तीय क्षेत्र में साइबर खतरे की जानकारी साझा की जाएगी।

कॉर्पोरेट क्रिप्टो निवेश पर भी FSS नजर रखेगा। अब सार्वजनिक कंपनियां अपने पूंजी का 5% तक टॉप 20 क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकती हैं। सरकार अभी तय नहीं कर पाई है कि स्टेबलकॉइन इसमें शामिल होंगे या नहीं।

READ MORE: Meta ला रही AI वीडियो के लिए नया Vibes ऐप

यूजर प्रोटेक्शन भी मजबूत

FSS फाइनेंशियल स्कैम जैसे फोन फिशिंग और पेमेंट गलती पर भी कड़ी नजर रखेगा। हाल ही में Bithumb घटना के बाद यूजर सुरक्षा और कंपंसेशन पर तेजी से काम किया गया। AI की मदद से वॉइस फिशिंग का जल्दी पता लगेगा और पुलिस के साथ सहयोग से फास्ट इन्वेस्टिगेशन होगा। साथ ही, प्रीपेड फंड यूजर्स के लिए डेडिकेटेड डिपॉजिट प्रोडक्ट्स भी पेश किए जाएंगे, ताकि भुगतान गेटवे यूजर्स सुरक्षित रहें।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Nokia धमाका! अब मात्र 2000 में फोल्डेबल 5G फोन
Previous Story

Nokia धमाका! अब मात्र 2000 में फोल्डेबल 5G फोन!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss