WhatsApp status privacy: कई बार हम WhatsApp पर कुछ शेयर करना चाहते हैं, लेकिन यह सोचकर रुक जाते हैं कि उसे हर कोई देख लेगा। फिर चाहकर भी हम उसे स्टेटस में लगा नहीं पाते हैं। अब यह झिझक जल्द खत्म हो सकती है। WhatsApp एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे आप अपना स्टेटस सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे। यानी स्टेटस अब पहले से ज्यादा प्राइवेट और आपके कंट्रोल में होगा।
सोशल मीडिया पर प्राइवेसी की चिंता होगी दूर… WhatsApp प्राइवेसी को बेहतर बनाने की तैयारी में है। Close Friends फीचर से यूजर्स को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल।
क्या है Close Friends फीचर
रिपोर्ट्स के अनुसार, Close Friends विकल्प के जरिए यूजर्स अपने भरोसेमंद लोगों की एक छोटी सूची बना सकेंगे। WhatsApp status पोस्ट करते समय वे तय कर पाएंगे कि अपडेट सभी को दिखे या सिर्फ इस खास समूह को। क्योंकि यह फीचर उसी झिझक को कम करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है, ताकि यूजर ज्यादा सहज होकर पोस्ट कर सकें।
READ MORE- 3 साल में अंतरिक्ष बनेगा AI का नया ठिकाना? मस्क के दावे ने चौंकाया!
बीटा वर्जन में मिला संकेत
यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.5.13 में देखा गया है। जिससे पता चलता है कि कंपनी इसे धीरे-धीरे टेस्ट कर रही है और आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है। और सबसे खास बात यह है कि स्टेटस फोस्ट करते समय समय भी निर्धारित कर सकेंगे ताकि उसी ग्रुप को दिखाई दे।
READ MORE- Starlink फोन की अफवाहों पर मस्क का बड़ा खुलासा
लिस्ट मैनेज करना होगा आसान
WhatsApp Close Friends सूची को मैनेज करने के कई विकल्प दे सकता है। यूजर Status Privacy सेटिंग से या स्टेटस पोस्ट करते समय सीधे सूची में बदलाव कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया सरल रहेगी। यूजर कभी भी Close Friends सूची में लोगों को जोड़ या हटा सकेंगे। यहां देनेवाली बात यह है कि यदि कोई व्यक्ति पहले ही स्टेटस देख चुका है, तो बाद में उसे हटाने से व्यू को हटा नहीं सकते।
पहचान के लिए मिलेगा संकेत
कहा यह भी जा रहा है कि Close Friends के लिए शेयर किए गए स्टेटस पर अलग रंग की रिंग दिखाई दे। इससे देखने वालों को समझ में आ जाएगा कि यह स्टेटस सीमित लोगों के लिए बनाया गया। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट चरण में है और अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इसके लॉन्च होने पर WhatsApp स्टेटस का अनुभव ज्यादा निजी और नियंत्रित हो सकता है।
