Roblox ban Egypt: Online Gaming की दुनिया में तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब सरकारें भी सतर्क हो गई हैं। बच्चों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच मिस्र ने लोकप्रिय गेमिंग प्लेटफॉर्म Roblox पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिससे गेमिंग और इंटरनेट रेगुलेशन पर नई बहस शुरू हो गई है। यह निर्णय देश की The nation’s Supreme Council for Media Regulation मिलकर लागू कर रहे हैं, ताकि प्लेटफॉर्म की पहुंच पूरी तरह रोकी जा सके।
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर मिस्र ने उठाया बड़ा कदम, Roblox पर लगाया प्रतिबंध। पढ़िए पूरी रिपोर्ट, कंपनी का जवाब और दुनिया भर में बढ़ते इंटरनेट नियमों की कहानी।
बच्चों की मानसिक सुरक्षा बना चिंता
इसका कारण कम उम्र के उपयोगकर्ताओं की Protection बताया जा रहा है। प्रस्ताव रखने वाले सांसदों का कहना है कि ऐसे प्लेटफॉर्म पर बच्चों का बिना निगरानी के अजनबियों से संपर्क करना। उनका यह मानना है कि लंबे समय तक वर्चुअल दुनिया में सक्रिय रहना उनके मानसिक और सामाजिक व्यवहार को प्रभावित कर सकता है।
READ MORE- Sony की नई Xperia सीरीज़ जल्द करेगी ग्लोबल एंट्री…मिले संकेत
कंपनी ने सुरक्षा उपायों का किया बचाव
हालांकि Roblox ने इन आरोपों को लेकर अपना पक्ष भी रखा है। कंपनी का कहना है कि उसने उपयोगकर्ताओं, खासकर बच्चों, की सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर नियंत्रण और मॉडरेशन सिस्टम विकसित किए हैं, जो कई अन्य डिजिटल सेवाओं से अधिक सख्त हैं।
पहले भी कई देशों में लग चुकी है रोक
मिस्र का यह फैसला अकेला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई देशों ने Roblox को लेकर चिंता जता चुकी है। कुछ जगहों पर इसे प्रतिबंधित या सीमित किया गया है। अलग-अलग देशों ने अपने-अपने कारण बताई गई है। जिनमें बच्चों की सुरक्षा तक की बातें शामिल रही हैं।
READ MORE- Alphabet ने रचा इतिहास, सालाना कमाई 400 अरब डॉलर पार
विश्वभर में सख्त हो रहे हैं डिजिटल नियम
इधर, वैश्विक स्तर पर भी बच्चों की Online Safety एक बड़ी बहस का विषय बन चुकी है। कई सरकारें सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म पर उम्र सत्यापन और कंटेंट नियंत्रण जैसे उपायों को अनिवार्य बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। भारत में इस भी इसकी जरूरत आन पड़ी है। Online Gaming के चक्कर में बुधवार को हुए गाजियाबाद में तीन सगी बहन की दर्दनाक मौत भी यही गवाही दे रही है। अब यहां के नीति-निर्माता क्या कदम उठाते हैं वो देखनेवाली बात होगी।
रोक के बाद भी Roblox का प्रभाव कम नहीं
हैरान करनेवाली बात यह है कि प्रतिबंध के बावजूद इस क्षेत्र में Roblox का प्रभाव कम नहीं रहा था। कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के कई देशों में इस प्लेटफॉर्म की मौजूदगी ने स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी योगदान दिया है। मतलब साफ है कि गेमिंग उद्योग अब एक बड़ा आर्थिक क्षेत्र बन चुका है।
