Sony Xperia new phone: Smartphone बाजार में एकबार फिर Sony की वापसी की आहट सुनाई देने लगी है। बिना किसी आधिकारिक घोषणा के ही बड़ा संकेत मिल गया है। GSMA IMEI डेटाबेस में नई Xperia सीरीज़ की एंट्री ने हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी फ्लैगशिप और मिड-रेंज, दोनों सेगमेंट पर दांव लगाने की तैयारी में है। कई सालों से शांत दिख रहा Xperia ब्रांड अब फिर से ग्लोबल मंच पर वापसी की राह पर नजर आ रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि Sony कब इन फोन्स से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाएगा। आमतौर पर यह स्टेप तभी सामने आता है, जब कंपनी लॉन्च की दिशा में गंभीर तैयारी कर चुकी होती है।
Sony की चुपचाप वापसी? IMEI डेटाबेस ने खोल दी नई Xperia सीरीज़ की पोल। पढ़िए पूरी रिपोर्ट, लॉन्च देशों और हार्डवेयर उम्मीदों के साथ।
फ्लैगशिप और मिड-रेंज, दोनों पर फोकस
IMEI लिस्टिंग से लगता है कि Sony सिर्फ प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित नहीं रहना चाहती। Xperia 1 VIII को फ्लैगशिप कैटेगरी में रखने की तैयारी की जा रही है। वहीं, Xperia 10 VIII मिड-रेंज यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया लगता है। दोनों ही फोन अलग-अलग मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किए गए हैं, जो उनके संभावित मार्केट्स की ओर इशारा करते हैं।
READ MORE: नेक्स्ट-जेन Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च
किन बाजारों में होगी एंट्री?
मॉडल नंबर के आखिरी अंकों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Sony इन फोन्स को जापान, यूरोप और एशिया के कई देशों में लॉन्च कर सकती है।
हालांकि, यहां एक अहम बात सामने आती है। अमेरिका के लिए किसी खास वेरिएंट का नाम नहीं दिखता। इससे संकेत मिलता है कि Sony एक बार फिर US मार्केट को प्राथमिकता सूची से बाहर रख सकती है।
READ MORE: अब गाने सुनें और लिरिक्स पढ़ें बिना इंटरनेट के, Spotify का नया फीचर
अमेरिका क्यों रह गया बाहर?
Sony का अमेरिका को नजरअंदाज करना कोई नई रणनीति नहीं है। कंपनी ने 2023 में Xperia 1 V के बाद वहां कोई नया फ्लैगशिप पेश नहीं किया। सीमित डिमांड और कैरियर सपोर्ट की कमी इसकी बड़ी वजह मानी जाती है। हालांकि इससे वहां के Sony फैंस काफी निराश रहते हैं।
हार्डवेयर को लेकर क्या उम्मीद?
Xperia 1 VIII में Qualcomm का अगला-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। मतलब साफ है कि कंपनी परफॉर्मेंस और कैमरा प्रोसेसिंग पर खास फोकस करेगा ही करेगा। वहीं Xperia 10 VIII में Snapdragon 6-series चिपसेट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। जिससे बैटरी लाइफ मजबूत रहने की उम्मीद की जा रही है। 21:9 रेशियो वाली लंबी डिस्प्ले, प्रो-लेवल कैमरा कंट्रोल्स, एडवांस्ड वीडियो रिकॉर्डिंग टूल्स और लगभग स्टॉक Android इंटरफेस मिल सकता है।
लॉन्च टाइमिंग पर नजर
इंडस्ट्री संकेतों के मुताबिक, Sony अपनी नई Xperia लाइन-अप को स्प्रिंग से अर्ली समर के बीच पेश कर सकती है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख करीब आएगी, इन फोन्स की कीमत, कैमरा डिटेल्स और अन्य स्पेसिफिकेशंस भी सामने आने की उम्मीद है।
उक्त जानकारी के बाद यह कह सकते हैं कि Sony चुपचाप ही सही लेकिन ठोस तैयारी के साथ एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
