Amazon का AI धमाका! Alexa+ हुआ लॉन्च! Prime यूज़र्स के लिए फ्री

6 mins read
17 views
February 5, 2026

Alexa Plus launch: Amazon ने Alexa को नया रूप दे दिया है। अब यह सिर्फ वॉयस असिस्टेंट नहीं रहा। Alexa+ के नाम से इसका नेशनवाइड लॉन्च हो चुका है। Prime Members को यह फ्री मिलेगा। बाकी यूज़र्स के लिए सब्सक्रिप्शन और फ्री ट्रायल दोनों विकल्प हैं। Alexa+ अब ज्यादा स्मार्ट बातचीत करता है। शेड्यूल संभालता है। सुझाव देता है और स्मार्ट होम कंट्रोल करता है। Amazon ने AI assistant  की रेस को नई दिशा दे दी है।

AI असिस्टेंट की नई शुरुआत, Alexa+ में मिले स्मार्ट फीचर्स, पर्सनलाइज़ेशन और सब्सक्रिप्शन मॉडल, पढ़िए पूरी डिटेल।

फ्री ट्रायल से यूज़र्स फोकस

Amazon ने उन यूज़र्स के लिए भी रास्ता खुला रखा है जो तुरंत पैसे खर्च नहीं करना चाहते। नॉन-प्राइम मेंबर्स अब टेक्स्ट-बेस्ड Alexa चैट को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह try before you buy मॉडल Amazon की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए कंपनी पहले लोगों को AI की आदत डालना चाहती है।

READ MORE:  अब Apple भारत की फैक्ट्रियों में चलाएगा टेक्नोलॉजी की क्लास

Prime बनाम Alexa+ की कीमत

Alexa+ की स्टैंडअलोन कीमत 20 डॉलर प्रति माह रखी गई है। वहीं Prime मेंबरशिप इससे सस्ती है। ऐसे में साफ है कि Amazon चाहता है कि यूज़र सीधे Prime सब्सक्रिप्शन लें। ऊपर से, नए ग्राहकों के लिए दिया जा रहा 30 दिन का फ्री Prime ट्रायल इस फैसले को और आसान बना देता है।

क्या बदला है नए Alexa+ में?

Alexa+ को पहले के मुकाबले ज्यादा इंटेलिजेंट और फ्लूइड बनाया गया है। अब यह केवल कमांड सुनना नहीं रह गया है। यह अपॉइंटमेंट और शेड्यूल संभालना, पर्सनल सुझाव देना, रिज़र्वेशन करना और स्मार्ट होम को ऑटोमैटिक तरीके से मैनेज करना जैसे काम भी ज्यादा समझदारी से कर सकता है। Amazon का दावा है कि नया Alexa यूज़र की पसंद और डिजिटल व्यवहार को समझते हुए समय के साथ और बेहतर होता जाएगा।

READ MORE: AI से सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री पर दबाव, Nvidia CEO ने कहा डर जरूरी नहीं

पर्सनलाइज़ेशन बना सबसे बड़ा माध्यम

Alexa+ का सबसे बड़ा फोकस पर्सनलाइज़्ड एक्सपीरियंस पर है। कंपनी चाहती है कि असिस्टेंट यूज़र की आदतों को याद रखे। इसे बार-बार समझाने की जरूरत न पड़े। यही वजह है कि इसे पहले से ज्यादा ह्यूमन-लाइक बातचीत के लिए तैयार किया गया है। अर्ली एक्सेस के दौरान कुछ टेक एक्सपर्ट्स ने इसकी क्षमताओं की तारीफ की, लेकिन साथ ही यह भी बताया कि कई बार Alexa+ उम्मीद के मुताबिक जवाब नहीं देता।

अब सवाल यह है कि क्या यूज़र्स इसके लिए अलग से पैसे देंगे, या Prime के साथ मिलने वाला फ्री फायदा ही इसे लोकप्रिय बनाएगा?

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

नेक्स्ट-जेन Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च
Previous Story

नेक्स्ट-जेन Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च

Next Story

Sony की नई Xperia सीरीज़ जल्द करेगी ग्लोबल एंट्री…मिले संकेत

Latest from News

Don't Miss