AMD-Microsoft: 2027 में दस्तक दे सकता है अगली पीढ़ी का Xbox

6 mins read
1 views
AMD-Microsoft: 2027 में दस्तक दे सकता है अगली पीढ़ी का Xbox
February 4, 2026

Next Gen Xbox: गेमिंग की दुनिया में फिर से धूम मचनेवाली वाली है। दरअसल, AMD के एक छोटे-से बयान ने Xbox फैंस और टेक इंडस्ट्री दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। Microsoft का नेक्स्ट-जेन Xbox अब सिर्फ अफवाह नहीं, 2027 में हकीकत बनने की ओर बढ़ रहा है। इसके संकेत AMD ने दे दिए हैं। उन्होंने सीधे लॉन्च डेट बताने के बजाय AMD ने इशारों-इशारों में यह साफ कर दिया है कि टेक्नोलॉजी की तैयारी 2027 तक पूरी तरह मैच्योर हो सकती है। बात दें कि Microsoft और AMD कंसोल, PC और क्लाउड गेमिंग को एक साथ जोड़ने की तैयारी में है। जो आनेवाले सालों में Xbox की पहचान बदल सकती है।

गेमिंग का भविष्य बदलने की तैयारी में Microsoft। AMD CEO के बयान से मिले संकेत…2027 में नया Xbox लॉन्च हो सकता है। जानिए क्या होगा इसमें खास।

फैसला अब भी Microsoft के हाथ में

AMD की CEO Lisa Su ने हालिया अर्निंग्स कॉल में बताया कि Microsoft के लिए तैयार किया जा रहा सेमी-कस्टम प्रोसेसर तेज़ी से डेवलपमेंट स्टेज से गुजर रहा है। उनका कहना था कि अगर Microsoft चाहे, तो 2027 में नया Xbox लॉन्च करने के लिए AMD तकनीकी रूप से पूरी तरह तैयार रहेगा। यानी अब फैसला Microsoft के हाथों में है।

READ MORE-  क्या ChromeOS होगा बंद, Android डेस्कटॉप लेगा जगह?

Xbox के लिए अगली पीढ़ी के सर्वर फोकस

Microsoft और AMD की साझेदारी केवल एक नए Xbox तक सीमित नहीं है। दोनों कंपनियां मिलकर कई तरह के डिवाइस के लिए सिलिकॉन डिजाइन कर रही हैं। इसमें कंसोल, हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस और Xbox Cloud Gaming के लिए अगली पीढ़ी के सर्वर भी शामिल हैं। इन बातों से लगता है कि Microsoft Xbox ब्रांड को बदलना चाहता है। Microsoft पहले ही कह चुका है कि आने वाला Xbox एक हाइब्रिड अप्रोच अपनाएगा। कंसोल और PC की ताकत को एक साथ पेश करे। Xbox Ally जैसे डिवाइस इसी सोच की झलक माने जा रहे हैं।

READ MORE- GPU की दुनिया में Intel की वापसी, Nvidia को मिलेगी कड़ी टक्कर

प्रीमियम एक्सपीरियंस पर फोकस

Xbox प्रेसिडेंट Sarah Bond के मुताबिक, अगला Xbox आम यूजर के लिए नहीं है। इसे हाई-एंड गेमिंग पसंद करने वालों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। कंपनी एक ऐसा प्रीमियम प्लेटफॉर्म बनाना चाहती है, जहां हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और सर्विसेज मिलकर एक क्यूरेटेड नया अनुभव दें।

लीक हुई तारीखें 2028, अब 2027

FTC बनाम Microsoft केस के दौरान जो दस्तावेज में 2028 की संभावित रिलीज का जिक्र था। लेकिन अब AMD के ताजा बयान से नीति बदलती हुई दिख रही है। पहले से ज्यादा शक्तिशाली कस्टम AMD CPU और को-डिजाइन GPU के साथ Xbox की अगली पीढ़ी तय समय से पहले भी दस्तक दे सकती है।

अगर 2027 में नया Xbox लॉन्च होता है, तो यह Microsoft की उस रणनीति का हिस्सा होगा, जहां कंसोल, PC और क्लाउड गेमिंग एक ही प्लेटफॉर्म पर जुड़ते नजर आएंगे।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Moltbook का हाइप कम, OpenClaw बनेगा AI का अगला बड़ा बदलाव!
Previous Story

Moltbook का हाइप कम, OpenClaw बनेगा AI का अगला बड़ा बदलाव!

Latest from Gadgets

Don't Miss