GPU की दुनिया में Intel की वापसी, Nvidia को मिलेगी कड़ी टक्कर

7 mins read
19 views
February 4, 2026

Intel GPU launch: सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में अपनी खोई हुई पकड़ वापस पाने की कोशिश कर रही Intel अब एक नए और तेज़ी से बढ़ते बाजार में उतरने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि वह ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट यानी GPU के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रही है। अगर ऐसा होता है तो वर्षों से इस क्षेत्र दबदबा कायम कर चुकी Nvidia के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे के पूरी कहानी विस्तार से।

AI चिप रेस में अब Intel भी उतरने वाला है। अनुभवी इंजीनियरों की टीम और नई GPU रणनीति के साथ कंपनी Nvidia के मजबूत वर्चस्व को टक्कर देने की तैयारी…जानें कैसे?

CPU से आगे बढ़कर GPU पर नजर

हाल ही में आयोजित Cisco AI Summit में Intel के सीईओ Lip-Bu Tan ने खुलासा किया कि कंपनी GPU विकसित करेगी। ये चिप्स पारंपरिक CPU से अलग होते हैं और गेमिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग जैसे कामों में अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि कंपनी इस ओर आकर्षित हो रही है।

READ MORE: चीन में AI chatbot इस्तेमाल पर बरस रहा पैसा…जानें क्या है मामला?

डेटा सेंटर टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Intel की इस नई पहल की जिम्मेदारी डेटा सेंटर ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी केवॉर्क केचिचियन को दी गई है। उन्हें हाल ही में इंजीनियरिंग टैलेंट को मजबूत करने के उद्देश्य से कंपनी में शामिल किया गया था। जिसका प्रभाव अब धीरे-धीरे निकलकर सामने आ रही है और अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ काम करने में लगे हुऐ हैं।

अनुभवी इंजीनियरों से टीम मजबूत

GPU प्रोजेक्ट को मजबूती देने के लिए Intel ने एरिक डेमर्स को भी नियुक्त किया है। ये वहीं हैं डेमर्स हैं जो Qualcomm पर काफी काम किया है इसमें उन्हे म करीब 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रहा है। उन्होंनें इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया। इसी अनुभव का फायदा अब Intel इनसे उठाना चाहती है।

READ MORE:  iPhone बनेगा और तेज़ी से! भारत में Apple की बड़ी जीत

रणनीति अभी शुरुआती चरण में

Intel ने फिलहाल किसी ठोस प्रोडक्ट या लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा नहीं की है। सीईओ Lip-Bu Tan के अनुसार, कंपनी पहले ग्राहकों की जरूरतों और मांगों को समझेगी और फिर उसी आधार पर अपनी GPU रणनीति तैयार करेगी।

Nvidia की मजबूत पकड़

भले ही Nvidia ने GPU का आविष्कार न किया हो, लेकिन AI युग में उसकी चिप्स ने बाजार में क्रांति ला दी है। AI सिस्टम और डेटा सेंटर के लिए Nvidia के GPU इतने लोकप्रिय हैं कि कंपनी फिलहाल इस सेगमेंट में सबसे आगे है।

Intel की बदली हुई रणनीति

बता दें कि सीईओ बनने के बाद टैन ने Intel के कोर बिजनेस पर फोकस करने की बात कही थी। इसके बावजूद GPU जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टर में एंट्री यह संकेत देती है कि Intel अपनी भविष्य की रणनीति को नए स्वरूप में ढ़ालकर आगे बढना चाहती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

क्या ChromeOS होगा बंद, Android डेस्कटॉप लेगा जगह?

Next Story

Anthropic के AI टूल से लीगल बाजार में भूचाल, शेयरों में भारी गिरावट

Latest from News

SC ने WhatsApp और Meta को फटकारा

Supreme Court WhatsApp: हाल ही में SC ने WhatsApp और उसकी पैरेंट कंपनी Meta पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि भारत

Don't Miss