ChromeOS phase out: टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव तय हो चुका है। Google अपने डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम की स्वरूप में बदलने जा रहा है। ChromeOS का दौर अब गिनती के सालों तक सीमित रह गया है। इसे मैं नहीं, अदालत में सामने आए दस्तावेज़ों ने साफ कर दिया है। Android आधारित PC सिस्टम भविष्य है, लेकिन यह बदलाव धीरे-धीरे होगा। इसके समय-सीमा भी तय कर दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से।
क्या Chromebook का दौर खत्म होने वाला है? ChromeOS का भविष्य तय हो चुका है और Android आधारित PC सिस्टम धीरे-धीरे इसकी जगह लेगा। पूरी खबर पढ़ें।
Aluminium OS पर काम शुरू
Google का नया Android डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म Aluminium OS नाम से विकसित किया जा रहा है। 2026 में इसका शुरुआती टेस्टिंग चरण शुरू होगा। जिसमें केवल चुनिंदा कमर्शियल ट्रस्टेड यूजर्स को ही इसका इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। लेकिन परिस्थिति देखकर नहीं लगता कि Android PC का बड़े स्तर पर उपयोग 2028 से पहले संभव होगा। इसी बताया जा रहा है कि इसे चरण में इसे एंटरप्राइज और एजुकेशन सेक्टर में भी लागू किया जाएगा, जहां फिलहाल ChromeOS का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
READ MORE: खराब Wi-Fi की छुट्टी, बैटरी की बचत! Pixel को मिले नए स्मार्ट कंट्रोल
2034 तक ChromeOS का अंत तय
रिपोर्टस के मुताबिक कोर्ट में यह भी साफ हुआ कि ChromeOS को 2034 तक चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाएगा। बताया यह जा रहा है कि इसका मुख्य कारण Chromebook हार्डवेयर का बड़ा हिस्सा Aluminium OS के अनुकूल नहीं है। ChromeOS को फेज़ आउट करने और Aluminium OS के जरिए नए डेस्कटॉप इकोसिस्टम की तैयारी ने Chromebook यूज़र्स से लेकर टेक इंडस्ट्री तक में हलचल मचा दी है।
READ MORE: फ्रांस ने Elon Musk की X कंपनी पर छापेमारी की
10 साल का वादा निभाएगा Google
हालांकि इन हलचलों के बीच Google ने स्पष्ट किया है कि वह Chromebook यूजर्स को दिया गया 10 साल का सपोर्ट वादा निभाने के लिए ChromeOS को कम से कम 2033 तक बनाए रखेगा। इसके बाद ही इसे पूरी तरह बंद किया जाएगा। बता दें कि यह पूरी जानकारी उस एंटीट्रस्ट केस के दौरान सामने आई, जिसमें Google को Chrome ब्राउज़र बेचने की आशंका बनी थी।
Chrome को अलग करना क्यों मुश्किल
वहीं अदालत में बताया गया कि अगर Chrome को अलग किया जाता है, तो पुराने Chromebook डिवाइसों को सपोर्ट देना Google के लिए बेहद कठिन हो जाएगा। जिससे यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। ChromeOS या उसके भविष्य के उत्तराधिकारी वाले डिवाइस, Android पर Google ऐप्स को प्राथमिकता देने से जुड़ी कुछ कानूनी पाबंदियों से बाहर रहेंगे। फिलहाल, Google ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, जिससे यह साफ नहीं है कि 2028 की टाइमलाइन अब भी पूरी तरह कायम है या नहीं।
इस प्रकार देखें तो Google का डेस्कटॉप इकोसिस्टम अगले एक दशक में धीरे-धीरे नए रूप में सामने आएगा और Android आधारित PC भविष्य की दिशा तय करेंगे।
