Firefox Privacy Settings: आजकल इंटरनेट पर AI को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग चाहते हैं कि उनके ब्राउजर में AI फीचर्स हों, ताकि काम जल्दी और आसान हो जाए। वहीं, कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो ब्राउजर को बिल्कुल साधारण और बिना AI के इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, लेकिन टेक कंपनियां अब हर जगह AI जोड़ रही हैं। स्मार्टफोन, ऐप्स और अब वेब ब्राउजर भी इससे अछूते नहीं रहे। यही अलग-अलग सोच अब ब्राउजर बनाने वाली कंपनियों के फैसलों को प्रभावित कर रही है।
Firefox 148 में अब यूजर्स को बड़ा कंट्रोल मिलने वाला है। Mozilla एक नया सेटिंग दे रहा है, जिससे ब्राउजर के सभी AI फीचर्स को एक क्लिक में बंद किया जा सकेगा।
Mozilla ने यूज़र्स को दिया सीधा कंट्रोल
Mozilla ने इस स्थिति को समझते हुए Firefox में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि Firefox के नए वर्जन Firefox 148 में एक खास सेटिंग दी जाएगी, जिससे यूजर्स ब्राउजर के अंदर मौजूद सभी मौजूदा और आने वाले AI फीचर्स को पूरी तरह ब्लॉक कर सकेंगे।
Firefox के हेड अजीत वर्मा ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कंपनी को यूजर्स से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ लोग AI नहीं चाहते, जबकि कुछ लोग काम के AI टूल्स चाहते हैं। इसी फीडबैक के आधार पर Firefox में AI कंट्रोल्स जोड़े जा रहे हैं।
Firefox 148 में मिलेगा “Block AI” का एक टॉगल
Firefox 148 का डेस्कटॉप वर्जन 24 फरवरी से रोलआउट होगा। ब्राउजर की सेटिंग्स में एक नया ‘AI Controls’ सेक्शन दिखाई देगा। यहां यूजर हर AI फीचर को अलग-अलग ऑन या ऑफ कर सकते हैं। अगर कोई सभी AI सुविधाओं को एक साथ बंद करना चाहता है, तो वह ‘Block AI enhancements’ नाम का एक सिंगल टॉगल ऑन कर सकता है। Mozilla का कहना है कि इससे यूजर्स Firefox को बिना AI के भी उसी तरह इस्तेमाल कर पाएंगे, जैसा वे चाहते हैं।
READ MORE: भारत का होगा अपना ब्राउजर, नहीं रहेंगे Google-Microsoft पर डिपेंड
कौन-कौन से AI फीचर कंट्रोल किए जा सकेंगे
शुरुआत में जिन फीचर्स को मैनेज किया जा सकेगा, उनमें अलग भाषाओं में ब्राउजिंग के लिए ट्रांसलेशन, PDF फाइलों में इमेज के लिए ऑल्ट टेक्स्ट, AI से जुड़ी टैब ग्रुपिंग और ग्रुप नाम सुझाव और लिंक खोलने से पहले उसकी झलक दिखाने वाले लिंक प्रीव्यू शामिल हैं।
साइडबार में AI चैटबॉट
इस चैटबॉट में Anthropic Claude, OpenAI ChatGPT, Microsoft Copilot, Google Gemini और Le Chat Mistral जैसे विकल्प मौजूद होंगे। Mozilla के अनुसार, यूजर जो सेटिंग एक बार चुनेंगे, वह आगे के अपडेट्स के बाद भी बनी रहेगी और कभी भी बदली जा सकेगी।
READ MORE: Firefox और Windows में मिली खामियां, यहां देखें
क्या यह आलोचनाओं के बाद लिया गया कदम है?
हाल ही में Mozilla ने एंथनी एंजोर डीमियो को CEO बनाया था और कहा था कि Firefox अब ‘मॉडर्न AI ब्राउजर’ की ओर बढ़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि AI हमेशा एक विकल्प होना चाहिए।
