Google Maps में Gemini AI… सिर्फ रास्ता नहीं, अब जवाब भी देगा

Google Maps में Gemini AI… सिर्फ रास्ता नहीं, अब जवाब भी देगा

6 mins read
343 views
January 31, 2026

Google Maps Gemini feature:  Google Maps ने नेविगेशन की दुनिया में बड़ा बदलाव कर टेक जगत को हिलाकर रख दिया है। यूजर्स अब पैदल चलते या साइकिल चलाते समय सीधे Gemini AI से बात कर सकते हैं। वो भी बिना स्क्रीन छुएबिना कदम रोके। यानी नेविगेशन भी सुविधा भी बिल्कुल हैंड्स फ्री मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस अपडेट से और क्या- क्या फायदें यूजर्स को मिल सकते हैं। 

सफर के दौरान मोबाइल चलाना मुश्किलअब Google Maps में Gemini का हैंड्स-फ्री फीचर देगा पूरी जानकारीसुझाव और मददवो भी बिना रुकावट। 

नेविगेशन अब बनेगा स्मार्ट असिस्टेंट 

Google का कहना है कि अब Maps पर चलते समय Gemini से इलाके की जानकारीपास की घूमने लायक जगहें या रास्ते में मिलने वाली कैफे और सुविधाओं के बारे में पूछा जा सकता है। यह फीचर रियल-टाइम बातचीत के जरिए यूज़र को आसपास की बेहतर समझ देता है। 

READ MORE–  Apple और Google पर मिले दर्जनों एडल्ट ऐप्स 

साइकिल चलाते समय भी पूरी सुविधा 

कंपनी की माने तो अक्सर लोगों को चलते-चलते टाइपिंग करना मुश्किल होता है। साइकिलिंग के दौरान भी यूजर को अपने दिशा पर फोकस करना होता है ऐसे में भी सड़क पर फोकस बनाए रखते हुए Gemini से ETAमीटिंग टाइम या मैसेज भेजने जैसे काम कर सकते हैं। इससे सेफ्टी के साथ-साथ कनेक्टेड रहना भी आसान हो गया है। 

अब सिर्फ सवाल ही नहीं पूरी बातचीत भी 

Gemini के साथ बातचीत यहीं खत्म नहीं होती। यूज़र एक ही बातचीत में कई सवाल पूछ सकते हैंजैसे बजट-फ्रेंडली रेस्टोरेंट ढूंढनाजानना या पार्किंग की स्थिति समझना। मान लिजिए की आपको कहीं जाना था और लेट हो रहे हैं तो आप बिना साइकिल रोके या बिना रूके सिर्फ जेमिनी को निर्देश देंगे कि फलाने व्यक्ति को मैसेज कर दो कि 15 मिनट ले पहुंचेंगे। 

READ MORE-  Google Gemini AI: JEE Main की तैयारी अब होगा आसान 

Maps में लगातार जुड़ रहा AI 

Google हाल के महीनों में Maps को AI-फर्स्ट ऐप बना रहा है। नए Know Before You Go टिप्सबेहतर Explore टैब और EV चार्जर उपलब्धता जैसे फीचर्स इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में Maps एक स्मार्ट ट्रैवल साथी की भूमिका निभा सकती है। 

iOS पर उपलब्ध, Android पर रोल-आउट 

यह फीचर फिलहाल उन सभी देशों में iOS पर उपलब्ध हैजहां Gemini मौजूद है। Android यूज़र्स के लिए इसे चरणबद्ध तरीके से रोल-आउट किया जा रहा है।  पिछले कई दिनों से कई बदलाव भी किए हैं जो सीधे तौर पर OpenAI, Perplexity, Opera सहित कई AI कंपनियों को चुनौती दे सकती है।  

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss