SahAIyak chatbot

Maha Kumbh 2025: Sahaiyak चैटबॉट करेगा आपकी हर मदद, जानें फीचर्स

5 mins read
1.9K views
December 20, 2024

महाकुंभ के लिए पहली बार AI चैटबॉट विकसित किया गया है। इस चैटबॉट के जरिए आपको कुंभ से जुड़ी हर तरह की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में कुंभ मेला में पहली बार AI चैटबॉट तैयार किया गया है। इस चैटबॉट के जरिए आप कुंभ से जुड़ी हर तरह की इन्फॉरमेशन आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। महाकुंभ में आने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए में उनकी मदद के लिए बेहद खास कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया गया है। यह प्रोग्राम लोगों को हर समय अहम जानकारियां देता रहेगा।

क्या-क्या काम करेगा Kumbh Sah’AI’yak chatbot?

कुंभ Sah’AI’yak chatbot एक कंप्यूटर प्रोग्राम है, जो कुंभ मेले में आने वाले लोगों की मदद करेगा। यह प्रोग्राम लोगों को जरूरी जानकारी देगा, उन्हें रास्ता दिखाएगा और उनकी मदद करेगा। इतना ही नहीं यह प्रोग्राम कई भाषाओं में काम करेगा, इसलिए अलग-अलग देशों से आने वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

क्या है कुंभ Sah’AI’yak कुंभ चैटबॉट के फीचर

  • चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी समेत 10 से ज्यादा भाषाओं में जानकारी देगा। इसे Bhashini ऐप के साथ भी जोड़ा गया है।
  • लोग इस चैटबॉट से टेक्स्ट मैसेज या आवाज के माध्यम से बात कर सकते हैं, जिससे यह सभी प्रकार के लोगों के लिए सुलभ हो जाता है।
  • Google Maps के साथ एकीकृत होने के कारण यह चैटबॉट लोगों को गंगा स्नान घाटों, मंदिरों, साधु अखाड़ों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और पार्किंग स्थलों तक पहुंचने में मदद करेगा।
  • यह चैटबॉट आपको महाकुंभ के इतिहास, परंपराओं और महत्व के बारे में बताएगा, जिससे आपको इस सांस्कृतिक अनुभव को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
  • यहां आने वाले लोगों को सरकार द्वारा मान्यता टूर पैकेज, लोकल होटल, होमस्टे और यात्रा संबंधी सलाह मिलेगी।

कहां यूज कर सकेत हैं कुंभ Sah’AI’yak

कुंभ Sah’AI’yak चैटबॉट का इस्तेमाल आप महाकुंभ 2025 मोबाइल ऐप या WhatsApp पर कर सकते हैं। हर तरह के लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। यह चैटबॉट रियल टाइम जानकारी देगा और लोगों की मदद करेगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले लोग आसानी से महाकुंभ मेले में आ सकें। महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा से शुरू होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर समाप्त होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Android phones banned in Ram Mandir
Previous Story

राम मंदिर में सिर्फ Android फोन क्यों हुआ बैन! जानें वजह

Google Find My Device
Next Story

कभी नहीं खोएगा कीमती सामान, घर लें आएं Jio का ये डिवाइस

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss