Snapdragon को सीधी चुनौती! MediaTek Dimensity 9500s ने मचाया तहलका!

6 mins read
1 views
Snapdragon को सीधी चुनौती
January 18, 2026

MediaTek Dimensity 9500sMediaTek ने अपने टॉप सेगमेंट को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम बढा दिया है। कंपनी ने Dimensity 9500s पेश किया है। यह चिप कंपनी के पहले से मौजूद Dimensity 9500 का अपग्रेड है। यह उन स्मार्टफोन्स ते लिए उपयोगी है जिसके लिए हाई परफॉर्मेंस, AI और गेमिंग सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। तो आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

फ्लैगशिप पावर अब हर सेगमेंट में! जानिए MediaTek Dimensity 9500s और 8500 की दमदार AI, कैमरा और गेमिंग खूबियां।

‘All Big Core’ फिर से जताया भरोसा 

Dimensity 9500s में MediaTek ने फिर से All Big Core आर्किटेक्चर पर भरोसा जताया है। 3nm प्रोसेस पर बनी यह चिप हाई क्लॉक स्पीड और बेहतर पावर एफिशिएंसी का संतुलन पेश करती है। जिससे फ्लैगशिप फोन्स में स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। 

READ MORE-  AI की रीढ़ बना विकिपीडिया! टेक दिग्गजों के साथ ऐतिहासिक डील! 

Gaming और AI पर ज्यादा फोकस 

नई Immortalis सीरीज़ GPU और एडवांस्ड NPU के साथ 9500s को खास तौर पर गेमिंग और जेनरेटिव AI के लिए तैयार किया गया है। यह रे-ट्रेसिंग सपोर्ट और मल्टी-मॉडल AI क्षमताएं इसे आने वाले Artificial Intelligence सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के लिए तैयार करती है। 

कैमरा और डिस्प्ले को फ्लैगशिप टच 

MediaTek ने इस चिप में कैमरा और डिस्प्ले सेक्शन को भी फ्लैगशिप टच दिया है। साथ ही, 320MP कैमरा सपोर्ट, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले सपोर्ट मिलने की भी बात कही गई है। जो इस बात का संकेत हैं कि यह SoC प्रीमियम फोन सेगमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 

READ MORE- Anthropic ने इरीना घोष को बनाया भारत का MD 

मिड-रेंज में Dimensity 8500 की एंट्री 

इसके अलावे, फ्लैगशिप के साथ-साथ MediaTek ने Dimensity 8500 के जरिए मिड-रेंज मार्केट पर भी फोकस दिखाया है। 4nm प्रोसेस पर बनी यह चिप बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कम पावर खपत का दावा करती है। जो इस सेगमेंट के यूजर्स के लिए काफी महत्व रखता है।  

प्रीमियम फीचर्स अब मिड-रेंज में 

इन सब सबसे खास बात यह है कि Dimensity 8500 में भी All Big Core डिजाइनमजबूत GPU और लेटेस्ट AI इंजन दिया गया है। हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, 4K वीडियो और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले सपोर्ट बताता है कि मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में भी अब फ्लैगशिप जैसी सुविधाएं मिलने वाली हैं। 

MediaTek का साफ संदेश 

कुल मिलाकर, इन दोनों चिप्स के जरिए MediaTek ने साफ कर दिया है कि कंपनी हर प्राइस रेंज में ज्यादा परफॉर्मेंसबेहतर AI और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी देना के लिए प्रतिबद्ध है। 

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ
Previous Story

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ वार! AI चिप्स पर लगाया 25% टैक्स!

Latest from Latest news

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ वार! AI चिप्स पर लगाया 25% टैक्स!

US chip tariff 25 percent: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्नत कंप्यूटिंग चिप्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आधिकारिक आदेश
technology

भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा करने में आगे

India Open Source Platforms:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक संसदीय मंच पर भारत की टेक्नोलॉजी साझा करने की पहल को रेखांकित किया। दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ 2026 के उद्घाटन अवसर पर मोदी ने कहा कि भारत ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहा है, जिन्हें ग्लोबल साउथ के देश अपनाकर अपने सिस्टम में लागू कर सकते हैं।  भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा कर रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने CSPOC 2026 में ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल नवाचारों को साझा करने की पहल की जानकारी दी। भारत की ओपन सोर्स पहल  मोदी ने कहा कि अब भारत की टेक्नोलॉजी विकास रणनीति केवल देश के भीतर सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य यह है कि भारत में बने नवाचार ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि हमारे नवाचार पूरे ग्लोबल साउथ और कॉमनवेल्थ देशों के लिए लाभकारी हों। इसके लिए हम ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, ताकि अन्य देश भी भारत जैसे सिस्टम विकसित कर सकें।  पिछले कुछ सालों में भारत ने पहचान, पेमेंट और प्रशासन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल सिस्टम बनाए हैं। कई छोटे देशों के लिए यह व्यावहारिक साबित हो रहा है क्योंकि महंगे सॉफ़्टवेयर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।  ग्लोबल साउथ पर जोर  प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ग्लोबल साउथ के देशों को अपना मार्ग खुद तय करना जरूरी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाया है। G20 अध्यक्षता के दौरान भी ये मुद्दे मुख्य चर्चा में रहे। मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास संतुलित तभी हो सकता है जब दुनिया के बड़े हिस्से पीछे न रहें।  READ MORE: Elon Musk ने मोदी सरकार को कोर्ट में दी चुनौती? जानें क्यों  लोकतंत्र और संसदीय शिक्षा  मोदी ने CSPOC सम्मेलन के व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य विभिन्न देशों में संसदीय लोकतंत्र की जानकारी और समझ बढ़ाना है। मोदी ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती और विविधता को इसकी ताकत बताया। उन्होंने इसे एक बड़े पेड़ की तरह बताया, जिसकी जड़ें गहरी हैं और शाखाएं बहस, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने के लिए फैली हुई हैं।  READ MORE: X पर पीएम मोदी का दबदबा, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट  मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रदाता नहीं है, बल्कि प्रशासन, कानून निर्माण और डिजिटल सिस्टम के अनुभव साझा करने वाला साझेदार बनना चाहता है। इस सम्मेलन में यह संदेश भी गया कि भविष्य में टेक्नोलॉजी और लोकतंत्र को एक साथ विकसित करना जरूरी है, खासकर उन देशों के लिए जो अभी अपनी आधारभूत प्रणाली बना रहे हैं। 

Don't Miss