P4x 5G से भी ज्यादा दमदार! Realme का नया फोन लॉन्च से पहले लीक!

5 mins read
397 views
January 14, 2026

Realme P Series: Realme एक बार फिर Smartphone बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी की अपकमिंग P Series का नया फोन BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके भारत में लॉन्च की चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस फोन में 10,000mAh की दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह लंबे बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए सुखद खबर है। तो आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन के फीचर्स के बारे में।

Realme का बैटरी मॉन्स्टर आने को तैयार! 10,000mAh बैटरी, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और तगड़ी परफॉर्मेंस…सब कुछ जानिए।

जनवरी में एंट्री  की संभावना

टेक टिप्स्टर Yogesh Brar के अनुसार, Realme का यह नया डिवाइस RMX5107 मॉडल नंबर के साथ BIS वेबसाइट पर नजर आया है। भारत में लॉन्च से पहले BIS सर्टिफिकेशन मिलना अहम संकेत माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी जनवरी के अंत तक इस फोन को भारतीय बाजार में उतार सकती है, हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

READ MORE: अवैध भर्ती मामले में OnePlus के CEO पर ताइवान का गिरफ्तारी वारंट

10,000mAh बैटरी, चार्जिंग की झंझट खत्म

इस अपकमिंग फोन की सबसे बड़ी ताकत यूएसपी इसकी विशाल 10,000mAh बैटरी बताई जा रही है। अगर यह लीक सही साबित होती है, तो यह फोन भारत में Realme का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप देने वाला स्मार्टफोन बन सकता है। हैवी यूज, गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान भी यह कई दिनों तक चार्जिंग की चिंता कम कर सकता है। अपने बैटरी पॉवर के बदौलत सीधे iQOO, Samsung M, Infinix, Poco को टक्कर दे सकता है।

READ MORE:  ब्राज़ील ने Meta को झटका दिया, WhatsApp AI नीति पर लगी रोक!

दमदार रैम और इंटरनल स्टोरेज

लीक्स के मुताबिक, इस फोन में Android 16 आधारित Realme UI 7.0 मिलने की बात कही जा रही है। है। टेलीग्राम पर सामने आई जानकारी से संकेत मिलता है कि इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। इससे साफ है कि Realme इस फोन को सिर्फ बैटरी ही नहीं, परफॉर्मेंस के लिहाज से भी मजबूत बनाने वाली है।

P4x 5G से कितना अलग P Series फोन?

बता दें कि Realme ने दिसंबर 2025 में P4x 5G को भारत में लॉन्च किया था। जिसमें 7,000mAh बैटरी और 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत थी। नया P Series फोन उससे करीब 3,000mAh ज्यादा बैटरी के साथ आ सकता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अपकमिंग P Series का नया मॉडल इससे ज्यादा ताकतवर साबित हो सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

क्रिप्टो डेटा प्लेटफॉर्म CoinGecko बेचने पर कर रहा विचार

Next Story

Apple का नया क्रिएटिव सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च

Latest from Phones

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss