PS5 सिक्योरिटी पर बड़ा खतरा, ROM Keys लीक से मचा हड़कंप

7 mins read
12 views
January 2, 2026

PS5 ROM Keys Leak: 2026 की शुरुआत ग्लोबल गेमिंग कम्युनिटी के लिए काफी हलचल भरी रही है। नए साल की शुरुआत के साथ ही यह खबर फैलने लगी कि PlayStation 5 (PS5) के ROM keys अब पब्लिक हो चुके हैं। यह कोई आम टेक्निकल गड़बड़ी नहीं, बल्कि PS5 की सिक्योरिटी की सबसे अंदरूनी परत से जुड़ा गंभीर मामला है। इसी वजह से गेमर्स के बीच डर और उत्साह दोनों एक साथ देखने को मिल रहे हैं।

PS5 ROM Keys लीक की खबर से गेमिंग दुनिया में हलचल मच गई है, जानिए यह हार्डवेयर लेवल समस्या क्या है, आम गेमर्स पर इसका क्या असर होगा और Sony क्यों परेशान है।

PS5 ROM Keys लीक क्यों माना जा रहा है बड़ा खतरा?

PS5 के ROM keys का लीक होना एक ऐसा मुद्दा है, जिसे एक्सपर्ट्स हल्के में नहीं ले रहे। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने इसे ‘unpatchable problem’ बताया है। वजह साफ है कि ये keys बदली नहीं जा सकतीं क्योंकि ये PS5 के APU चिप में स्थायी रूप से जली होती हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जो PS5 कंसोल पहले से लोगों के घरों में मौजूद हैं, वे आने वाले कई सालों तक इस असर से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

PS5 स्टार्ट होते ही क्या होता है?

इस मामले को समझने के लिए PS5 के स्टार्ट होने की प्रक्रिया जानना जरूरी है। जब आप PS5 ऑन करते हैं, तो उसका CPU सबसे पहले BootROM नाम का कोड चलाता है। यही कोड तय करता है कि सिस्टम सुरक्षित है या नहीं और कौन सा सॉफ्टवेयर चलाया जा सकता है। अब जब ROM keys सबके सामने आ चुकी हैं, तो हैकर्स इस BootROM और bootloader को गहराई से समझ सकते हैं क्योंकि यह समस्या हार्डवेयर लेवल पर है इसलिए Sony सिर्फ एक सॉफ्टवेयर अपडेट से इसे ठीक नहीं कर पाएगी।

Sony के पास क्या विकल्प बचते हैं?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि Sony के पास फिलहाल दो ही रास्ते हो सकते हैं। पहला, भविष्य में नया हार्डवेयर वर्जन लॉन्च करना। दूसरा, बड़े स्तर पर कंसोल रिकॉल करना। हालांकि, रिकॉल को लेकर उम्मीदें काफी कम बताई जा रही हैं।

READ MORE: भारतीय गेमर्स के लिए खुशखबरी, Windows 11 में Xbox कंट्रोलर का बड़ा बदलाव

आम गेमर्स पर इसका क्या असर होगा?

अभी इसका मतलब यह नहीं है कि हर किसी को फ्री गेम मिलने लगेंगे, लेकिन इतना तय है कि जेलब्रेक और कस्टम फर्मवेयर बनाने का रास्ता अब आसान हो सकता है। हैकर्स को PS5 की सिक्योरिटी सिस्टम की ज्यादा साफ जानकारी मिल चुकी है। कुछ यूजर्स इसे पॉजिटिव भी मान रहे हैं क्योंकि इससे PS5 पर Linux चलाने और उसकी परफॉर्मेंस बेहतर होने की संभावना है। वहीं, दूसरी तरफ Piracy को लेकर चिंता भी बढ़ेगी।

READ MORE: keyboard की F और J पर होती हैं ये सीक्रेट लाइनें, जाने इसके फायदे

Sony क्यों है दबाव में?

यह मामला सिर्फ टेक्नोलॉजी का नहीं, बल्कि ब्रांड पर भरोसे का भी है। 2026 में PS5 की छवि पर इसका असर पड़ सकता है। फिलहाल, Sony ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पूरी गेमिंग इंडस्ट्री इस मामले पर करीबी नजर रखे हुए है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Google ने बताया Nano Banana Pro का आसान तरीका

Next Story

क्या पावर कट आते ही WiFi बंद से परेशान है? तो करिए न ये समाधान…

Latest from Tech News

Happy New Year के इस मैसेज में छुपा है साइबर खतरा

Happy New Year के इस मैसेज में छुपा है साइबर खतरा

Happy New Year Scam: 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और लोग अपनों को मिलने के साथ–साथ WhatsApp, SMS और सोशल मीडिया पर Happy New Year की शुभकामनाएं भेज रहे हैं, लेकिन इसी बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस, साइबर सुरक्षा एजेंसियों और टेलीकॉम एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि नए साल की बधाइयों के नाम पर भेजे जा रहे कई मैसेज असल में ठगी का जरिया हो सकते हैं।  025 पर WhatsApp और SMS के Happy New Year मैसेज के नाम पर बढ़ रहे साइबर ठगी के खतरे और उनसे सुरक्षित रहने के आसान तरीके जानें।  Happy New Year स्कैम क्या है  हर साल की तरह इस बार भी ठग त्योहारों और जश्न का फायदा उठा रहे हैं। Happy New Year के नाम पर SMS, WhatsApp और सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनका मकसद लोगों को किसी लिंक पर क्लिक करवाना या उनकी निजी जानकारी चुराना है। ये मैसेज देखने में बिलकुल सामान्य और भरोसेमंद लगते हैं, जिससे लोग आसानी से फंस जाते हैं।  स्कैम कैसे काम करता है  ठग बड़ी संख्या में मैसेज भेजते हैं। ये किसी अनजान नंबर या हैक किए गए कॉन्टैक्ट के जरिए भी भेजे जा सकते हैं। मैसेज में लिंक, अटैचमेंट या नोटिफिकेशन होता है, जिसमें न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड, कैशबैक ऑफर या कोई इनाम दिखाने का दावा किया जाता है। कई बार नंबर वेरिफाई करने को भी कहा जाता है।  लिंक पर क्लिक करते ही खतरा  जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, वह फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है या ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है। ये वेबसाइट और ऐप असली दिखते हैं और फोन नंबर, ईमेल या लॉगिन डिटेल्स मांगते हैं। कुछ मामलों में कॉल या मैसेज फॉरवर्डिंग चालू कर दी जाती है, जिससे यूजर के कॉल और OTP सीधे स्कैमर तक पहुँचते हैं।  अकाउंट टेकओवर और स्कैम का फैलाव  OTP और मैसेज मिलने के बाद ठग बैंकिंग ऐप्स, डिजिटल वॉलेट, ईमेल या WhatsApp अकाउंट पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। फिर उसी हैक किए गए अकाउंट से और लोगों को मैसेज भेजा जाता है। इस तरह यह ठगी भरोसेमंद नेटवर्क के जरिए तेजी से फैलती है।  READ
Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को

Don't Miss