Prompt-Injection

Prompt Injection कैसे बन सकता है यूजर्स के लिए खतरा?

9 mins read
297 views
December 23, 2025

Openai AI Browser Security: AI टेक्नोलॉजी तेजी से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनती जा रही है अब ऐसे AI एजेंट्स  चुके हैं जो इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैंलिंक पर क्लिक कर सकते हैंस्क्रॉल कर सकते हैं और यूजर की तरफ से काम भी कर सकते हैं OpenAI का नया सिस्टम ChatGPT Atlas Agent Mode भी ऐसा ही एक ब्राउजर बेस्ड AI हैजो डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करता हैलेकिन इस स्मार्ट तकनीक के पीछे एक गंभीर सुरक्षा चिंता भी छुपी हैजिसे OpenAI ने खुद खुलकर स्वीकार किया है 

AI ब्राउजर एजेंट्स इंटरनेट चलाने में मदद तो करते हैंलेकिन OpenAI ने खुद इनके सिक्योरिटी जोखिम को लेकर चेतावनी दी हैजानिए Prompt Injection क्या है और यह यूजर्स के लिए क्यों खतरनाक हो सकता है 

सुरक्षित नहीं हैं AI ब्राउजर 

OpenAI का कहना है कि चाहे AI कितना भी स्मार्ट क्यों  होऐसे ब्राउजर एजेंट्स को पूरी तरह सुरक्षित बनाना बेहद मुश्किल है। इसकी सबसे बड़ी वजह Prompt Injection Attack है। कंपनी इसे एक लॉन्ग टर्म AI सिक्योरिटी चैलेंज मानती है और यह भी मानती है कि साइबर हमलावर पहले से ही इन AI सिस्टम्स को गुमराह करने के तरीके खोज रहे हैं। 

Prompt Injection क्या होता है? 

Prompt Injection एक ऐसा तरीका है जिसमें किसी वेबसाइटईमेल, PDF, डॉक्युमेंट या कैलेंडर इनवाइट के अंदर छुपे हुए निर्देश डाले जाते हैं। AI इन छुपे मैसेज को असली कमांड समझ लेता है और यूजर के आदेशों को नजरअंदाज करके हमलावर की बात मान लेता है। 

इससे कितना बड़ा नुकसान हो सकता है? 

OpenAI के मुताबिकअगर ऐसा हमला सफल हो जाए तो AI एजेंट प्राइवेट ईमेल आगे भेज सकता हैबिना अनुमति पैसे ट्रांसफर कर सकता हैपर्सनल फाइल्स लीक कर सकता हैगलत या अफवाह वाले मैसेज लिख सकता है और ऑफिस के टूल्स का गलत इस्तेमाल कर सकता है जैसे काम कर सकता है। 

READ MORE: भारत में ही क्यों Free मिल रहा OpenAI, Google और Perplexity? 

इस खतरे से खुद कैसे लड़ रहा है OpenAI? 

OpenAI सिर्फ खतरे नहीं बता रहा है। दरअसलकंपनी ने खुद एक AI रेड टीम अटैकर सिस्टम बनाया है। यह सिस्टम हैकर की तरह सोचता है और बारबार AI ब्राउजर पर हमला करने की कोशिश करता है। यह अटैकर AI Reinforcement Learning का इस्तेमाल करता हैजिससे यह हर बार नए तरीके सीखता है। OpenAI मानता है कि कई बार उनका खुद का अटैकर AI जीत भी जाता है। यह डराने वाला जरूर हैलेकिन इसी से कमजोरियां जल्दी सामने आती हैं और उन्हें सुधारा जा सकता है। 

OpenAI के अनुसार 

  • नए सिक्योरिटी अपडेट जारी किए जा चुके हैं। 
  • AI मॉडल्स को हमलों के खिलाफ ट्रेन किया गया है। 
  • Atlas Agent Mode की सुरक्षा और मजबूत की गई है। 
  • लगातार इंटरनल टेस्टिंग और तेज पैचिंग हो रही है। 

यूजर्स को क्या ध्यान रखना चाहिए? 

  • AI को पूरी आजादी  दें 
  • संभव हो तो लॉग आउट ब्राउजिंग का इस्तेमाल करें 
  • किसी भी बड़े एक्शन से पहले कन्फर्मेशन जरूर देखें 
  • AI को साफ और सीमित निर्देश दें। 

READ MORE: OpenAI का बड़ा ऐलान, ChatGPT अब थर्डपार्टी ऐप्स की एंट्री 

सुविधा के साथ सावधानी जरूरी 

AI ब्राउजर एजेंट्स वाकई कमाल के हैं। फॉर्म भरनाकई टैब्स में जानकारी खोजना और छोटेछोटे काम खुद करना उन्हें बेहद खास बनाता हैलेकिन हर ताकतवर तकनीक के साथ जोखिम भी आता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

कौन हैं गेमिंग वर्ल्ड के दिग्गज Vince Zampella?

Next Story

Spotify Wrapped के बाद ChatGPT Wrapped! जानिए नया घांसू AI फीचर

Latest from Artificial Intellience

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss