OpenAI का बड़ा ऐलान, ChatGPT अब थर्ड-पार्टी ऐप्स की एंट्री

6 mins read
301 views
December 19, 2025

OpenAI ChatGPT Apps: OpenAI ने ChatGPT को एक नया रूप देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। अब कंपनी ने थर्ड-पार्टी डेवलपर्स को ChatGPT के अंदर ऐप बनाने और लॉन्च करने की आधिकारिक अनुमति दे दी है। इसके साथ ChatGPT में एक इन-ऐप डायरेक्टरी जोड़ी जा रही है, जिसे लोग ChatGPT का ‘ऐप स्टोर’ भी कह रहे हैं।

OpenAI ने ChatGPT को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर ली है, थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ अब चैट के अंदर ही ट्रैवल, डिजाइन और दूसरे काम संभव होंगे।

सवाल पूछने से आगे बढ़कर काम करने वाला टूल

अब तक ChatGPT का इस्तेमाल सवाल पूछने, कंटेंट लिखने या जानकारी लेने तक सीमित था, लेकिन इस बदलाव के बाद ChatGPT ऐसा प्लेटफॉर्म बन जाएगा, जहां यूजर सीधे काम भी कर सकेंगे।

ऐप डायरेक्टरी कैसे काम करेगी

OpenAI के डेवलपर प्लेटफॉर्म पर डेवलपर्स ChatGPT से जुड़ने वाले ऐप्स सबमिट कर सकेंगे। अप्रूवल मिलने के बाद ये ऐप्स ChatGPT के Tools मेन्यू में मौजूद नई डायरेक्टरी में दिखेंगे। यह पूरी व्यवस्था एक तरह से ChatGPT के अंदर मौजूद ऐप स्टोर की तरह होगी, जहां यूजर जरूरत के हिसाब से ऐप चुन सकेंगे।

पहले से चल रहे बड़े इंटीग्रेशन

अक्टूबर में OpenAI ने पहली बार ChatGPT में ऐप्स जोड़ने की बात कही थी। उस समय Expedia, Spotify, Zillow और Canva जैसे बड़े ब्रांड्स इसके शुरुआती पार्टनर बने थे। इनके जरिए यूजर चैट के अंदर ही ट्रैवल बुकिंग, म्यूजिक सुनना, घरों की जानकारी देखना या डिजाइन बनाना जैसे काम कर पा रहे थे। अब खास बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ बड़े ब्रांड्स तक सीमित नहीं रहेगी। कोई भी डेवलपर अब ChatGPT ऐप इकोसिस्टम का हिस्सा बन सकता है।

READ MORE: OpenAI ने चेताया, नई AI मॉडल्स बढ़ा सकती है साइबर खतरे

डेवलपर्स के लिए नए मौके

ChatGPT ऐप्स को OpenAI Apps SDK पर बनाया जाएगा, जो फिलहाल BETA स्टेज में है। डेवलपर्स अपने ऐप्स को OpenAI Developer Dashboard से अपलोड और मैनेज कर सकेंगे। OpenAI के अनुसार, पहले अप्रूव्ड थर्ड पार्टी ऐप्स अगले साल ChatGPT में दिखने लगेंगे। डेवलपर्स के लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि उन्हें ChatGPT के करोड़ों यूजर्स तक सीधी पहुंच मिलेगी। वहीं, OpenAI को नए फीचर्स जल्दी जोड़ने में मदद मिलेगी।

READ MORE: भारत में यूजर्स और डेटा के लिए OpenAI, Google और Perplexity आमने-सामने

OpenAI की बड़ी रणनीति क्या है

इस ऐप सिस्टम के जरिए OpenAI चाहता है कि लोग ज्यादा समय ChatGPT पर बिताएं। ट्रैवल, शॉपिंग, डिजाइन, म्यूजिक और प्रोडक्टिविटी जैसे टूल्स को एक ही चैट इंटरफेस में लाकर ChatGPT को डिजिटल कामों का केंद्र बनाया जा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अब मिस्ड कॉल भी बोलेगी! Truecaller ने लॉन्च किया AI-पावर्ड Voicemail फीचर
Previous Story

अब मिस्ड कॉल भी बोलेगी! Truecaller ने लॉन्च किया AI-पावर्ड Voicemail फीचर

Next Story

Boat Valour Ring 1 भारत में लॉन्च, मिलेंगी इतनी फैसिलिटी

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss