Corleo Robot: Robotics तकनीक ने एकबार फिर से रफ्तार पकड़ लिया है। तकनीक संपन्न देश उन्नत किस्म के अत्याधुनिक तकनीक से लैस ह्यूमन रोबोट बनाने के अपना कदम बढ़ा दिया। अमेरिका-चीन के द्वारा एक से बढ़कर एक Human Robot बनाने का दावा किया जा रहा है लेकिन इसबार इन दोनों देशों को पीछे छोड़ते हुए जापान ने ऐसा कमाल कर दिखाया है जिसे देखकर दुनिया की टेक इंडस्ट्री हैरान है। दरअसल, जापान ने टोक्यो के iREX 2025 ओसाका एक्सपो में जैसे ही इसके मॉडल को लोगों के सामने रखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला रोबोट बन गया। इसी लोकप्रियता ने कंपनी को इसे बाजार में लाने का फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।
अब आ रहा है ह्यूमन-राइडिंग रोबोट बाइक और घोड़े की तरह देगा सवारी को आनंद, जानिए क्या है खूबियां और कीमत के साथ।
सवार हैंडल से भी कर सकते हैं इसे नियंत्रित
The Star रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ताकाहिरो का कहना है कि 2035 में आने वाला जापान का नया Human Riding Robot ‘कुरलियो’ अब सिर्फ मशीन नहीं, इंसान का पर्सनल साथी बनने की तैयारी में है। इस रोबोट को बनाने वाली टीम का पहला लक्ष्य था। इंसान और मशीन के बीच ऐसा तालमेल बनाना कि दोनों एक-दूसरे की भाषा समझ सकें। सवार हैंडल से भी इसे नियंत्रित कर सकता है और पैरों की स्टिरप से भी, बिल्कुल मोटरसाइकिल और घोड़े की तरह। यह वही करेगा जो इंसान बोलेगा, कुरलियो उसे सुनेगा, आदेश मानेगा और जवाब भी देगा।
READ MORE- दुनिया भर में बढ़ा स्पाइवेयर खतरा, ऐपल- गूगल ने दी चेतावनी! जानें बचने के टिप्स
दाम इतने की आम लोग भी खरीदने सकेंगे
तकनीक क्षमता देखकर तो आप यही अनुमान लगा रहे होंगें कि यह रोबोटो काफी महंगा होगा या फिर करोड़ों रूपए का होगा लेकिन ऐसा नहीं है यह सिर्फ लाखों रूपए तक में मिल सकता है। इसे साधारण लोग भी आसानी से खरीदने में सक्षम हो सकते हैं। यह सिर्फ अमीरों का खिलौना नहीं होगा, आम लोग भी इसे खरीदने का सोच सकेंगे।
100 किलो मोटे इंसान का थाम सकता है वजन
Corleo Robot का खुद का वजन 200 किलोग्राम का बताया जा रहा है। यह सवार समेत 300 किलो तक का भार थाम सकता है। यानी इंसन की वजन 100 किलो तक रहेगा तो उसे आसानी से अपने ऊपर सवार कर चल सकता है। यह बैटरी पर निर्भर नहीं है। पेट्रोल और चार्जिंग की तो बात ही छोड़िए। यह Hydrogen इंजन से चलता है। इन इंजनों में लगे 4 हाइड्रोजन टैंक से पूरे दिन का सफर कर सकते हैं। इसके अलावे टैंक स्टोर कर रखने की भी सुविधा होगा।
READ MORE- सेल्फी से लेकर यादों तक सबका हिसाब देगा, Google का यह फीचर…
इसे आसानी से चला सकते हैं, सफर में बात भी कर सकते हैं
इसे चलाने में भी कोई बड़ी कठिनाई नहीं है। बहुत आसानी से चला सकते हैं। इसमें हैडल लगे है। जिससे सेफ ड्राइव कर सकते हैं। साथ ही, जिस तरह घोड़े को लगाम कसकर कंट्रोल करते हैं। वैसे ही इसके पैर को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह आवाज पहचानकर भी काम कर सकता है। कंपनी पहले से बोलने और संवाद करने वाले रोबोट बनाती रही है, और उसी तकनीक को इसमें डाला गया है। यानी सफर में यह इंसान की तरह आपका साथ देगा। सवाल का जबाव भी देता रहेगा।
कंपनी को यकीन नहीं था कि लोग इतने पसंद करेंगे
जापान की रोबोट इंडस्ट्री, जो कुछ समय से धीमी पड़ गई थी। अब फिर तेजी पकड़ रही है। 2025 की तीसरी तिमाही में रोबोट ऑर्डर्स में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 49 हजार रोबोट बिके। जिनकी कुल कीमत 221 अरब येन रही। इस Hydrogen-Powered Robot जैसे नए और साहसी आइडिया इसी उभरते दौर का हिस्सा हैं। जो भविष्य के ट्रांसपोर्ट और रोबोटिक्स दोनों की दिशा बदल सकते हैं।
