चीन अमेरिका नहीं इस ने देश बनाया कमाल का Robot, मूवमेंट देख दुनियां भी हैरान!

10 mins read
3 views
December 3, 2025

UK humanoid robot: रोबोटिक्स की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। चीन के बाद अब इस देश ने रोबोटिक्स के क्षेत्र में अपने कदम और तेजगति से बढ़ा दिए हैं। दरअसल, ब्रिटेन की एक रोबोटिक्स कंपनी ह्यूमनॉइड ने ऐसा रोबोट तैयार किया है जो असेंबलिंग के महज 48 घंटे बाद ही चलना शुरू कर दिया। आमतौर पर देखा यह गया है कि असेंबलिंग के बाद पूर्ण रूप से चलने में कई हप्ते, महीने या साल भी लग जाते हैं। लेकिन इस रोबोट में ऐसा नहीं हुआ। अब माना यह जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी Humanoid Robot ने इतनी तेजी से मूवमेंट करना शुरू कर दिया हो।

चीन नहीं इस देश ने बनाया ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट जो असेंबलिंग के सिर्फ 48 घंटे बाद ही चल पड़ा…जानिए पूरी डिटेल्स

बनाने में कितने लगे समय

कंपनी के अनुसार इस इंसान जैसे दिखने वाले Robot को डिजाइन और विकसित करने में कुल पांच महीने लगे। लेकिन सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि रोबोट अपने अंतिम हिस्सों के जोड़ने के सिर्फ दो दिन के भीतर ही सक्रिय होकर चलने लगा। जो अपनेआप में अद्घभुत है। बता दें कि इससे पहले चीन की एक रोबोट ने लगातार 106 घंटे तक चलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब हुई थी।

कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण ने बनाया सक्षम 

Interesting Engineering की रिपोर्ट के अनुसार ह्यूमनॉइड कंपनी ने इस तेज विकास का श्रेय अपने कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण सिस्टम को दिया है। रोबोट को वास्तविक दुनिया में चलाने से पहले उसे डिजिटल सिमुलेशन में प्रशिक्षित किया गया। वर्चुअल ट्रेनिंग में रोबोट को चलना, दौड़ना, मुड़ना और गिरने से बचना जैसी क्षमताएँ सिखाई गईं। कंपनी ने कंप्यूटर सिमुलेशन में लगभग 52.5 मिलियन सेकंड का डेटा तैयार किया और यह पूरा प्रशिक्षण करीब दो दिन में पूर्ण हुआ। दूसरी ओर वास्तविक दुनिया में रोबोट को लगभग 32 लाख सेकंड की ट्रेनिंग ही दी गई। बस, इतने में ही रोबोट संतुलन बनाकर चलना शुरू कर दिया।

READ MORE: क्या सच में सॉफ्टवेयर का भविष्य Vibe Coding है?

दबाव झेलने और माहौल समझने में सक्षम

कंपनी ने इस रोबोट का नाम HMND 01 Alpha रखा है। यह दबाव झेलने और आसपास के वातावरण को देखने, सुनने और समझने में माहिर है। लगभग 179 सेंटीमीटर ऊंचाई वाला इस रोबोट को दोनों हाथों से 15 किलोग्राम तक का वजन उठाने का क्षमता है। इसमें कुल 39 जॉइंट लगे हैं, जो इसे लचीलापन बनाए रखती है। इससे किसी भी मूवमेंट आसानी से कर सकता है। ठोकर या धक्का लगने की स्थिति में भी यह लगभग 350 न्यूटन तक का दबाव झेल सकता है वो भी बिना गिरे। माहौल को समझने के लिए इसमें छह कैमरे, दो डीप सेंसर और छह माइक्रोफोन लगे हैं।

READ MORE: Bitget Wallet में हुआ USDT Marketplace का इंटीग्रेशन

इन कार्यों को करने में सक्षम

कंपनी का कहना है कि इस रोबोट को फैक्ट्रियों, गोदामों और घरों में काम करने के उद्देश्य से बनाया गया है। फैक्ट्रियों या गोदामों में वजनदार सामान उठाना हो चाहे घर में बीमार पड़े बुजुर्गों की देखभाल करनी हो सभी में काफी मददगार साबित हो सकता है। यानी घर के सभी छोटे-मोटे काम को करने में सक्षम है। इस दूबारा असेंबलिंग करने जरूरत नहीं होगी। इसके हाथ पैर कभी आसानी से बदली जा सकती है।

कंपनी पहले भी बना चुका है रोबोट

ऐसा नहीं है कंपनी पहली बार रोबोट बनाया है इससे पहले पहियों वाला रोबोट विकसित कर चुका है। लेकिन यह नया पैरों वाला मॉडल अधिक उन्नत माना जा रहा है क्योंकि यह आसानी से किसी भी प्रकार की सतह पर चल सकता है। दुनिया भर में कई कंपनियां ह्यूमनॉइड रोबोट पर काम कर रही हैं, लेकिन ह्यूमनॉइड कंपनी ने तेज विकास और अत्याधुनिक सिमुलेशन तकनीक के कारण अपनी अलग पहचान बना ली है।

भविष्य में बन सकता है सामान्य जीवन का हिस्सा

कुल मिलाकर देखें कि आने वाले वर्षों में इंसान जैसे रोबोट सामान्य जीवन का हिस्सा बन सकते हैं। चाहे उद्योग हो, सेवा क्षेत्र हो या घरेलू जरूरतें, ह्यूमनॉइड रोबोट अब पहले की तुलना में कहीं तेजी से वास्तविक दुनिया के लिए तैयार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अब पैरेंट्स की चिंताओं का होगा अंत…आ गया बच्चों के लिए स्पेशल फोन

Next Story

X का नया फीचरआया सामने, 360 मिलियन बार देखा गया

Latest from Robotics

Don't Miss