अब पैरेंट्स की चिंताओं का होगा अंत…आ गया बच्चों के लिए स्पेशल फोन

7 mins read
369 views
December 3, 2025

HMD Kids Phone:  आ गया बच्चों के लिए पहला स्मार्टफोन। खास तौर पर उन पैरेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपने बच्चों को स्मार्टफोन देना तो चाहते हैं, लेकिन Social Media, इंटरनेट, गेम्स और कंटेंट एक्सपोजर जैसी चिंताओं में घीरे रहते हैं। ऐसी परिस्थिति में यह पहला सुरक्षित फोन साबित हो सकता है। दरअसल, फिनलैंड की कंपनी ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेस HMD जल्द ही बच्चों के लिए एक नया और अनोखा स्मार्टफोन HMD XploraOne लॉन्च करने जा रही है। यह फोन असल में बच्चों को स्मार्टफोन की दुनिया से सुरक्षित तरीके से जोड़ने की कोशिश है।

बच्चों में सोशल मीडिया, इंटरनेट, गेम्स की लत से आप भी है परेशान…तो आ गया बच्चों के नया फोन…सेफ्टी के साथ कमाल के हैं फीचर्स

जानिए कैसे और कहां मिलेगा

Xplora वही कंपनी है जो स्मार्टवॉच सहित बच्चों के लिए सुरक्षित वियरेबल बनाती है। अब HMD के साथ मिलकर बच्चों के लिए एक ऐसा फोन लेकर आई है, जो स्मार्टफोन की सारी जरूरी सुविधाएं तो देता है। साथ ही, डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बच्चों को दूर रखता है। HMD ने अभी तक HMD XploraOne के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत कन्फर्म नहीं की है, लेकिन एक टिपस्टर ने इनमें से कुछ डिटेल्स पहले ही ऑनलाइन पब्लिश कर दी हैं। यूजर्स से आज ही रजिस्टर करने और XploraOne पर फोन पर एक्सक्लूसिव प्री-सेल ऑफर पाने के लिए कहा गया है।

READ MORE: GTA 6 के नए एनीमेशन लीक ने मचाई हलचल!

पूरी पैरेंटल कंट्रोल वाली तकनीक

इसमें केवल कॉलिंग और टेक्स्टिंग जैसे जरूरी फीचर्स ही मौजूद हैं। इसमें Internet ब्राउजिंग, ऑनलाइन ऐप्स या सोशल मीडिया मौजूद नहीं हैं। जिससे पैरेंट्स निश्चिंत रह सकते हैं। बच्चा अनचाहे कंटेंट से दूर रहेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, पैरेंट्स इस फोन पर बच्चों के कॉन्टैक्ट्स एड, रिमूव या ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें लोकेशन ट्रैकिंग भी दी गई है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। यह वही फीचर है जो Xplora के वियरेबल्स में पहले से लोकप्रिय रहा है।

READ MORE: Sanchar Sathi ऐप अब होगा ऑप्शनल

बच्चों के हिसाब से डिजाइन और फीचर्स

फोन में एक कॉम्पैक्ट टचस्क्रीन, फ्रंट और रियर कैमरा, ऊपर की तरफ एक फिजिकल की और फ्रंट नेविगेशन बटन है। फोन में कैलेंडर, कैलकुलेटर और गैलरी जैसे रोजमर्रा के टूल ऐप्स पहले से मौजूद होंगे, जो बच्चों को सीखने और बेसिक डिजिटल हैंडलिंग में मदद करेंगे।

लीक हुए संभावित स्पेसिफिकेशन्स

एक लीक के अनुसार HMD XploraOne में निम्न फीचर्स हो सकते हैं। टिप्स्टर @smashx_60 ने X पर एक पोस्ट में 3.2 इंच QVGA IPS डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, Unisoc T127 चिपसेट, 64MB RAM और 128MB स्टोरेज, 32GB तक माइक्रोSD सपोर्ट, 2000mAh बैटरी, USB Type C चार्जिंग, IP52 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, ब्लूटूथ, GPS, Wi-Fi और FM रेडियो, Gemini AI सपोर्ट की भी चर्चा, दो कलर ऑप्शन: चारकोल और स्यान ब्लू।

दिखा बच्चों के भविष्य की चिंता

HMD XploraOne HMD और Xplora की यह साझेदारी बताती है कि टेक कंपनियां अब बच्चों की डिजिटल सुरक्षा और पैरेंट्स की चिंताओं को लेकर गंभीर हैं। यह फोन बच्चों के लिए टेक-इंट्रोडक्शन का सुरक्षित और संतुलित विकल्प बन सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

GTA 6 के नए एनीमेशन लीक ने मचाई हलचल
Previous Story

GTA 6 के नए एनीमेशन लीक ने मचाई हलचल!

Next Story

चीन अमेरिका नहीं इस ने देश बनाया कमाल का Robot, मूवमेंट देख दुनियां भी हैरान!

Latest from Phones

Vivo फोन हुए महंगे, क्या अभी खरीदना सही फैसला?

Vivo Mobile New Price: Vivo का स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बदलाव धीरे–धीरे लागू हो रहा है और इसका असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है।  स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! Vivo के कई फोन अब महंगे हो गए हैं। यहां देखें नई कीमतें और जानें क्यों बढ़ रहे हैं मोबाइल के दाम।  क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?  आजकल सिर्फ Vivo ही नहीं, बल्कि कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के दाम बढ़ा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी पार्ट्स की महंगाई है। मोबाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल सप्लाई चेन भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। प्रोडक्शन और डिलीवरी में लागत बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां अपने खर्च को संभालने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ समय तक बाजार में पुराने स्टॉक पुराने दामों पर मिल सकते हैं, लेकिन नए आने वाले फोन महंगे होंगे।  READ MORE: Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल!  किन Vivo फोन्स के दाम बढ़े?  कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव हुआ है।   Vivo T5x (6GB + 128GB) अब 22,999 में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 18,999 थी। यानी 4,000 का सीधा बढ़ोतरी।  Vivo V70 Elite 5G (8GB + 256GB) की कीमत अब 55,999 हो गई है, जो पहले 51,999 थी।  Vivo

Don't Miss