ED छापों से पहले WinZO फाउंडर्स का मैसेज सामने आया

9 mins read
1.1K views
November 28, 2025

WinZO Founders Arrested: ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म WinZO पर ED की कार्रवाई ने कंपनी के कर्मचारियों और पूरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। को फाउंडर्स सौम्या सिंह राठौर और पावन नंदा की गिरफ्तारी से एक दिन पहले कंपनी ने कर्मचारियों को एक इंटरनल मैसेज भेजा था। यह मैसेज उन्हें आश्वस्त करने के लिए था, लेकिन कई कर्मचारियों के मुताबिक इससे उनके मन में और सवाल पैदा हो गए।

WinZO पर ED की कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण है। फाउंडर्स के मैसेज से लेकर गिरफ्तारी, आरोपों और कर्मचारियों की चिंताओं तक जानें।

मैसेज का लहजा नरम, लेकिन बातें अधूरी

ED की कार्रवाई से पहले कर्मचारियों को भेजा गया एक कैजुअल मैसेज में लिखा है कि Hello Doston। फाउंडर्स ने माफी मांगते हुए कहा कि वह कुछ ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं जो अचानक सामने आई है, इसी वजह से वे पहले अपडेट नहीं दे पाए।

मैसेज में बताया गया है कि कंपनी अभी 22 अगस्त से पहले की अवधि के कई यूजर कंप्लेंट्स की वजह से सर्च और सर्वे स्टेज में है। फाउंडर्स ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही एक टाउन हॉल किया जाएगा जिसमें सब कुछ विस्तार से बताया जाएगा।

संदेश में कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने इस कठिन समय में किले को संभाला है और टीम में कुछ लीडर्स ने बेहतरीन काम किया है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि टीम पूरे हफ्ते वर्क फ्रॉम होम पर रहे, क्योंकि कंपनी के यहां unexpected guests आए हुए हैं। बाद में कर्मचारियों ने समझा कि यह इशारा ED अधिकारियों की मौजूदगी की ओर था। अंत में मैसेज में लिखा था कि इसे बनाते रहें और इसे जारी रखें। ढेर सारा प्यार, सौम्या और पवन

हालांकि, कई कर्मचारियों का कहना है कि संदेश से हल्का-फुल्का अंदेशा जरूर हुआ, लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि अगले ही दिन गिरफ्तारी जैसी बड़ी कार्रवाई हो जाएगी।

READ MORE: सीक्रेट कोड से हिला Google का साम्राज्य, Epic Games ने दिखाया आईना

कुछ घंटों में फाउंडर्स गिरफ्तार

मैसेज भेजे जाने के कुछ ही घंटों बाद मामला अचानक गंभीर मोड़ लेता है। बुधवार को ED ने दोनों फाउंडर्स को बेंगलुरु में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शाम को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है जहां उन्हें एक दिन की कस्टडी दी गई। अगली पेशी गुरुवार सुबह 11:30 बजे तय की गई है। ED का आरोप है कि 505 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और करोड़ों की रकम विदेश भेजी गई। ED ने दावा किया है कि कंपनी से जुड़े कुल 505 करोड़ की संपत्तियों को फ्रीज किया गया है, जिनमें म्यूचुअल फंड्स, बॉन्ड्स और फिक्स्ड डिपॉजिट्स शामिल हैं।

एजेंसी के आरोपों में शामिल हैं

  • अमेरिका की एक शेल कंपनी को USD 55 मिलियन भेजना
  • 22 अगस्त 2025 को रियल-मनी गेमिंग बैन होने के बाद भी खिलाड़ियों के 43 करोड़ रोककर रखना
  • खिलाड़ियों को असली यूजर्स की बजाय एल्गोरिद्म के खिलाफ खेलने देना
  • एक ही भारतीय प्लेटफॉर्म से कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रियल-मनी गेमिंग ऑपरेट करना

कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि Fairness और transparency WinZO की नींव है। हम यूजर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।

READ MORE: ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट में Epic Games केस को आंशिक हार

कर्मचारियों में बढ़ती बेचैनी

WinZO के पास 100 से ज्यादा गेम्स का एक बड़ा प्लेटफॉर्म है और यह 15 भारतीय भाषाओं में काम करता है। कंपनी को Griffin Gaming Partners, Maker Fund, Courtside और Kalaari Capital जैसे ग्लोबल निवेशकों से 100 मिलियन की फंडिंग मिली है, लेकिन अब इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद कंपनी एक बड़े संकट में फंस गई है।

कर्मचारियों के अनुसार कंपनी के अंदर संवाद बेहद कम हो गया है और माहौल तनावपूर्ण है। एक कर्मचारी ने कहा कि मैसेज में कहीं से भी नहीं लगा कि गिरफ्तारी होने वाली है। अब सभी लोग डर में हैं और पता नहीं आगे क्या होगा। कई कर्मचारी पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं और कुछ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Apple ने भारत में खोला अपना पांचवां स्टोर, जानें खासियत

Next Story

Solana Memecoin BONK का SIX स्विस एक्सचेंज पर धमाकेदार लॉन्च

Latest from Business

Plazza 15 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी में है

मेडिसिन डिलीवरी में ‘रॉकेट स्पीड’, Plazza जुटाने जा रहा 15 मिलियन डॉलर

Plazza funding : बेंगलुरु स्थित क्विक मेडिसिन डिलीवरी स्टार्टअप Plazza हेल्थकेयर डिलीवरी के मॉडल को बदलने की तैयारी शूरू कर दी है। कंपनी करीब
Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss