भारत में आज होगा Nothing का कम बजट में घांसू फिचर्स वाला फोन लॉन्च

8 mins read
1.8K views
November 27, 2025

Nothing Phone 3a Lite launch: Nothing आज भारत में जबरदस्त फीचर्स के साथ नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इससे न सिर्फ भारतीय बाजार में हलचल मची हुई है, बल्कि यूजर्स में भी इसको लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है। दरअसल, Nothing अपने अगले किफायती मॉडल Phone 3a Lite को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस डिवाइस को एक बजट विकल्प के रूप में ही नहीं अपने यूनिक डिजाइन और आधुनिक फीचर्स वाले फोन के रूप में पेश करने की तैयारी में है। फ्लिपकार्ट पर इसके लॉन्च से ठीक पहले लाइव हुई माइक्रोसाइट ने साफ कर दिया है कि नया मॉडल प्रोसेसिंग पावर, डिस्प्ले और कैमरा जैसे सेगमेंट में बड़े ब्रांड्स को चुनौती देने वाला है।

नथिंग फोन का नया मॉडल आज भारत में होने जा रहा है Glyph Light सिस्टम, ट्रिपल कैमरा सहित कई हैं दमदार फीचर्स। जानिए यहां।

डिस्प्ले और डिजाइन है दमदार

Nothing Phone 3a Lite का सबसे बड़ा आकर्षण इसका डिस्प्ले और नया डिजाइन अप्रोच माना जा रहा है। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन में 6.77 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED क्सिबल पैनल दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और HDR10 प्लस सपोर्ट के साथ आता है। ये कॉम्बिनेशन आमतौर पर प्रीमियम रेंज में मिलता है, लेकिन Nothing इसे बजट सेगमेंट लाकर बड़े ब्रांड को टक्कर देने की पुरजार कोशिश की है। स्क्रीन की 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर यूज के लिए और भी प्रभावी बनाती है। इसके अलावा कंपनी ने अपने मशहूर Glyph इंटरफेस को अपडेट करते हुए इस बार नया Glyph Light सिस्टम पेश किया है। जिसके वजह से पोन को अलग लुक और विजुअल आइडेंटिटी देता है।

READ MORE: गजब! अब AI से बढ़ सकता है 150 तक इंसानी उम्र

ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा

कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50  MP का मुख्य कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। कंपनी ने कैमरा सिस्टम को इस तरह तैयार किया है कि यह विभिन्न लाइटिंग स्थितियों में बेहतर परिणाम दे सके।

READ MORE: अब 𝗬𝗼𝘂𝗧𝘂𝗯𝗲 होमपेज पर दिखेगा सिर्फ आपकी पसंद का वीडियो…जानें कैसे

प्रोसेसर और स्टोरेज और बैटरी पॉवरफुल

Nothing Phone 3a Lite को MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट के साथ बाजार में उतारा जा रहा है। यह प्रोसेसर 16GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज पर काम करेगा। जरूरत पड़ने पर माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Nothing OS 3.5 पर आधारित Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जिससे यूजर्स को स्मूद और तेज अनुभव मिलेगा। वहीं, 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। फोन को IP54 रेटिंग दी गई है। फ्रंट और बैक दोनों हिस्सों पर पांडा ग्लास लगाया गया है।

Nothing Phone 3a Lite अपनी कीमत और फीचर्स दोनों के आधार पर बजट कंज्यूमर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है। इसके लॉन्च के बाद कीमत और उपलब्धता की सभी जानकारी भी सामने आ जाएगी। अब देखना होगा भारतीय यूजर्स इसको कितना होथोंहाथ लेता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

लाखों पासवर्ड और सीक्रेट इंटरनेट पर LEAK!, जानें किसकी गलती?

Next Story

अबू धाबी ने Ripple के RLUSD को दी हरी झंडी

Latest from Phones

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss