YouTube

अब 𝗬𝗼𝘂𝗧𝘂𝗯𝗲 होमपेज पर दिखेगा सिर्फ आपकी पसंद का वीडियो…जानें कैसे

7 mins read
1.8K views
November 27, 2025

YouTube Custom Feed: यूट्यूब अपने यूजर्स की सुविधा बढ़ाने के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह फीचर उन सभी यूजर्स के लिए बेहद काम का साबित होगा, जिन्हें यूट्यूब द्वारा दिए जाने वाले रिकमंडेशन कभी-कभी बोरिंग या अप्रासंगिक लगते हैं। अब यूजर अपने होम पेज को अपनी पसंद के हिसाब से ढाल पाएंगे। इसके लिए सिर्फ एक प्रॉम्प्ट में अपने इंटरेस्ट लिखने होंगे। Artificial Intelligence  सिस्टम इन इंटरेस्ट्स को Aalgorithm से जोड़ देगा और उसके बाद स्क्रीन पर वही वीडियो दिखने लगेंगे जो यूजर सच में देखना चाहता है। यूट्यूब ने इस नए फीचर का नाम योर Custom Feed रखा है। फिलहाल, यूट्यूब इसे अपने प्लेटफार्म पर एक नए AI आधारित फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर अपना होमपेज खुद कस्टमाइज कर सकेंगे।

यूट्यूब के नए AI टूल से अब आपका होमपेज पूरी तरह आपकी पसंद का कैसे बनेगा, जानिए इस कस्टम रिकमंडेशन फीचर के बारे में पूरी जानकारी।

इस तरह काम करेगा नया टूल

यह फीचर  YouTube के होमपेज के सबसे ऊपर दिखाई देगा। जैसे ही यूजर इसमें अपने इंटरेस्ट लिखेंगे, उदाहरण के तौर पर हिस्ट्री पॉडकास्ट या म्यूजिक वीडियो, लेटेस्ट गेम AI तुरंत उनकी पसंद के अनुसार फीड तैयार कर देगा। इस तरह यूजर को हर बार स्क्रॉल करने पर वही कंटेंट मिलेगा जो उनकी रुचि के सबसे करीब होगा। हालांकि यह बात साफ कर दी गई है कि यह फीचर मौजूदा यूसेज बेस्ड रिकमंडेशन को नहीं बदलेगा। मतलब यदि यूजर किसी खास कैटेगरी की वीडियो बार-बार देखते हैं, तो सामान्य रिकमंडेशन में वही वीडियो नजर आते रहेंगे। नया YouTube Feature इसके साथ एक साथी की तरह काम करेगा और दोनों मिलकर एक और अधिक पर्सनलाइज्ड अनुभव तैयार करेंगे।

READ MOREभारत में अचानक ठप हुई मीटिंग्स, यूजर्स परेशान!

फिलहाल सुविधा सीमित यूजर्स को

YouTube ने अभी इसे सीमित संख्या में यूजर्स के लिए जारी किया है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे धीरे धीरे सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य है कि उसके एल्गोरिद्म की ताकत और यूजर के निजी इंटरेस्ट के बीच बेहतर तालमेल बैठाया जाए। उन्हें देखने का अनुभव पहले से अधिक प्रासंगिक और उपयोगी बन सके। जल्द ही यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध होगा और तब यूजर्स को पहली बार ऐसा महसूस होगा कि यूट्यूब का होमपेज पूरी तरह उनकी पसंद पर आधारित है।  हालांकि, यह यूजर्स आधारित रिकमंडेशन में कोई बदलाव नहीं करेगा। मतलब,  अगर आप हिस्ट्री से रिलेटिड वीडियो ज्यादा देखते हैं तो आपको वहीं वीडियों होमपेज पेज देखने को मिलता रहेगा। नए फीचर्स तो सिर्फ इतना सजेस्ट करेगा कि तो होमपेज पर ऐसे वीडियो दिखते रहेंगे. नया टूल एक सहयोगी के तौर पर काम करेगा, जो आपको ज्यादा पर्सनलाइज सलाह देगा।

READ MORESamsung Galaxy S26 में Bixby को मिलेगा बड़ा AI अपडेट

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Robinhood ने Susquehanna के साथ Prediction Market में बढ़ाया कदम
Previous Story

Robinhood ने Susquehanna के साथ Prediction Market में बढ़ाया कदम

Lara Croft
Next Story

भारत के रहस्यों की तलाश में लौटेगी Lara Croft!, लीक्स ने बढ़ाई हलचल

Latest from Tech News

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI ने भारतीय भाषाओं के लिए नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, इससे बैंक, सरकारी संस्थान और स्टार्टअप अपनी जरूरत के अनुसार AI मॉडल तैयार कर सकेंगे।  Epoch Builder Edition: क्या भारत अब अपनी जरूरतों के हिसाब से खुद के AI मॉडल तैयार करेगा? आज बेंगलुरु की AI कंपनी Sarvam AI ने Epoch Builder Edition लॉन्च कर बड़ा कदम उठाया है। यह प्लेटफॉर्म बैंकों, सरकारी एजेंसियों, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों को अपने डेटा के आधार पर AI मॉडल बनाने, ट्रेन करने और तैनात करने की सुविधा देगा।  भारतीय भाषाओं पर खास फोकस Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 7 अरब और 70 अरब पैरामीटर वाले बड़े भाषा मॉडल (LLMs) शामिल हैं। इन्हें 2 ट्रिलियन टोकन पर प्रशिक्षित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, मराठी और बंगाली शामिल हैं। इसके अलावा हिंग्लिश और कन्नंगलिश जैसी मिश्रित भाषाओं पर भी यह काम कर सकता है।  डेटा सुरक्षा और AI ट्रेनिंग की सुविधा Epoch Builder Edition में कंपनियों को GPU क्लस्टर, API एक्सेस और ऑन-प्रिमाइसेस डिप्लॉयमेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ भारतीय कानून, गवर्नेंस, फाइनेंस और स्थानीय भाषाओं से जुड़े तैयार डेटासेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्लेटफॉर्म में रेड-टीमिंग, टॉक्सिसिटी असेसमेंट और भारतीय सांस्कृतिक संदर्भ के अनुसार AI मॉडल की जांच करने वाले टूल भी दिए गए हैं। इससे संस्थानों को डेटा पर बेहतर नियंत्रण और लागत कम करने में मदद मिलेगी।  READ MORE: Freehand की बड़ी छलांग, जुटाए 75 मिलियन
iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा
जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss