अब YouTube से सीधे वीडियो भेजना हुआ आसान, जानिए कैसे

अब YouTube से सीधे वीडियो भेजना हुआ आसान, जानिए कैसे

6 mins read
1.5K views
November 19, 2025

YouTube Update अपने यूजर्स के बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहा है। इसबार एक ऐसा फीचर्स ला रहा है जो वीडियो शेयरिंग के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। अब तक अगर आपको कोई वीडियो अपने दोस्त या रिश्तेदारों को भेजना होता था, तो सबसे पहले उस वीडियो का लिंक कॉपी करना पड़ता था। इसके बाद किसी थर्ड-पार्टी ऐप जैसे WhatsApp , Facebook messenger या Instagram डीएम में जाकर उसे पेस्ट करके भेजना पड़ता था। लेकिन अब इसके दिन अतीत के पन्नों में सिमटकर रहनेवाली है। यह समस्या अब खत्म होने जा रही है क्योंकि YouTube एक नया डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर विकसित कर रहा है, जिससे यूजर्स को वीडियो शेयर करने के लिए ऐप से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

YouTube का नया डायरेक्ट मैसेज फीचर से अब WhatsApp की नहीं पड़ेगी जरूरत, नया अपडेट से यूजर्स को मिलेगा बहुत कुछ…जानिए यहां

अब आप कंटेंट भी दिखेगा, बातचीत भी होगा

इस फीचर का एक और फायदा यह होगा कि बातचीत करने का अनुभव भी ज्यादा सहज हो जाएगा। अब YouTube केवल वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं रह जाएगा। यह अब आगे बढ़कर एक सोशल इंटरैक्शन स्पेस की तरह काम करेगा। जो YouTube को इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स की तरह अधिक इंटरैक्टिव बना देगा।  जहां आप कंटेंट भी देख सकते हैं उस पर तुरंत चर्चा भी कर सकते हैं।

READ MORE- ऐसा रोबोट जो Elon Musk को कर देगा मालामाल…दुनियां भी हैरान!

शॉर्ट्स या लाइव स्ट्रीम भी होंगे सीधे शेयर

गूगल ने खुद इस फीचर की तैयारी की पुष्टि की है। Android अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार YouTube अपने ऐप में इन-ऐप मैसेजिंग सिस्टम जोड़ने पर काम कर रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स अब YouTube ऐप में ही किसी भी वीडियो, शॉर्ट्स या लाइव स्ट्रीम को अपने दोस्तों के साथ सीधे शेयर कर पाएंगे।

लॉन्च डेट अभी सामने क्लियर नहीं

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फीचर फिलहाल परीक्षण में है। इसे जल्द ही रोलआउट किया जा सकता है। हालांकि YouTube की तरफ से इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि आने वाले समय में यूजर्स एक ऐसे YouTube अनुभव का हिस्सा बनेंगे, जहां वीडियो शेयर करना और उस पर बातचीत करना पहले से बहुत आसान होगा।

YouTube के यूजर्स भी रहेंगे बरकरार

कुल मिलाकर यह फीचर YouTube की कोशिशों को एक नई दिशा देती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो शेयरिंग अब सिर्फ एक लिंक भेजने तक सीमित नहीं रहेगी। यह पूरी प्रक्रिया अब तेज, आसान और बातचीत से भरपूर होगी। यूजर्स बरकार रहेगें।

READ MORE- इंसानी दिमाग को टक्कर देने आ गया नया AI मॉडल, हैरान करनेवाली है खूबियां

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Tether और Ledn की साझेदारी से बिटकॉइन लोन में होगा विस्तार
Previous Story

Tether और Ledn की साझेदारी से बिटकॉइन लोन में होगा विस्तार

AI की हर बात पर अंधविश्वास… Google CEO की चेतावनी
Next Story

AI की हर बात पर अंधविश्वास… Google CEO की चेतावनी

Latest from Tech News

Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss