एप्पल का नया अपडेट आज से: iOS 26 समेत सभी प्लेटफॉर्म पर बड़े बदलाव

3 mins read
347 views
एप्पल का नया अपडेट आज से: iOS 26 समेत सभी प्लेटफॉर्म पर बड़े बदलाव
September 15, 2025

iOS 26 update: एप्पल अपने यूज़र्स के लिए आज, 15 सितंबर से नए सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट करने जा रहा है। इसमें iOS 26, iPadOS 26, macOS Tahoe 26 और watchOS 26 शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि नया अपडेट आज रात लगभग 10:30 बजे (IST) से उपलब्ध होना शुरू होगा।

एप्पल ने iOS 26, iPadOS 26, macOS Tahoe 26 और watchOS 26 का रोलआउट शुरू किया, जानें कौन-से डिवाइस होंगे अपडेट के योग्य।

नए लॉन्च हुए iPhone 17 सीरीज़, Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 पहले से ही इन अपडेट्स के साथ आ रहे हैं, जबकि पुराने योग्य डिवाइस इसे मुफ्त सॉफ्टवेयर अपग्रेड के रूप में प्राप्त करेंगे।

Read More: Apple का बड़ा बदलाव: iPhone 17 Air, Foldable और 20वीं सालगिरह का iPhone

iOS 26 कौन-से iPhones पर मिलेगा?

नया अपडेट iPhone 17, iPhone 16, iPhone 15, iPhone 14, iPhone 13, iPhone 12 और iPhone 11 सीरीज़ के साथ-साथ iPhone SE (2nd generation और आगे के मॉडल) पर मिलेगा।

iPadOS 26 के लिए योग्य मॉडल

iPad Pro (M4 और 3rd gen से आगे), iPad Air (M3, M2 और 3rd gen से आगे), iPad (11th gen से 8th gen तक), और iPad Mini (5th gen से आगे) इस अपडेट को पा सकेंगे।

macOS Tahoe 26 कौन-से मैक पर मिलेगा?

Apple silicon वाले MacBook Air और Pro (2020 से आगे), iMac (2020 और आगे), Mac mini, Mac Studio और Mac Pro (2019 से आगे) इस अपडेट को इंस्टॉल कर पाएंगे।

Read More: Airtel यूजर्स के लिए Good News, मिलेगा फ्री Apple Music

watchOS 26 अपडेट

Apple Watch Series 6 से लेकर नई Series 11 तक, Ultra के सभी मॉडल्स और SE (2nd और 3rd gen) इस अपडेट के लिए योग्य हैं। इसके लिए iPhone 11 या उससे आगे का मॉडल होना जरूरी है जिसमें iOS 26 इंस्टॉल हो।

अपडेट कैसे करें?

यूज़र्स अपने डिवाइस में Settings > General > Software Update में जाकर नए अपडेट को Download and Install कर सकते हैं। Apple सलाह देता है कि अपडेट के समय डिवाइस को चार्जिंग पर लगाकर रखें और बीच में रीस्टार्ट न करें।

Riya Gupta

मीडिया जगत में अपने पाँच साल के सफ़र के दौरान, मैंने कंटेंट क्रिएशन, मीडिया एनालिसिस और वीडियो स्क्रिप्ट राइटिंग में हाथ आजमाया है। रिसर्च के साथ-साथ, मैंने सरकारी परियोजनाओं में भी अपना योगदान दिया है। मेरी विशेषता नई चीज़ों को तेजी से अपनाना और चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में एक्सीलेंस हासिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

रियल-मनी गेमिंग बैन के बाद अब Hike हुआ बंद, सामने आई यह वजह
Previous Story

रियल-मनी गेमिंग बैन के बाद अब Hike हुआ बंद, सामने आई यह वजह

Swiggy का नया ऐप ‘Toing’ लॉन्च
Next Story

Swiggy का नया ऐप ‘Toing’ लॉन्च, लोगों को मिलेगा सस्ता और स्वादिष्ट खाना

Latest from Tech News

पकड़ी-गई-पाकिस्तान-के-Dawn

पकड़ी गई पाकिस्तान के Dawn अखबार की गलती, इंटरनेट पर हलचल

Dawn Newspaper: पाकिस्तान का मशहूर अंग्रेजी अखबार Dawn हाल ही में विवादों में आ गया है।12 नवंबर को बिजनेस सेक्शन में प्रकाशित रिपोर्ट Auto sales rev up in October में एक AI प्रॉम्प्ट छूट गया है। लेख के आखिरी पैराग्राफ में ChatGPT जैसी लाइन दिखाई दी जिससे साफ हो गया कि संपादक इसे हटाना भूल गए हैं।   पाकिस्तान के Dawn अखबार में AI प्रॉम्प्ट छपने से विवाद, पाठकों और पत्रकारों ने लापरवाही पर सवाल उठाए।  Dawn की यह गलती सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। X पर लोग अखबार की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। कई पाठकों और पत्रकारों ने इसे आश्चर्यजनक और गंभीर चूक बताया।  Dawn really outdid themselves.. they used ChatGPT to write the article and forgot to
GoPro-ने-भारत-में-लॉन्च-किए-MAX2

GoPro ने भारत में लॉन्च किए MAX2, LIT HERO और Fluid Pro AI

GoPro India: GoPro ने भारत में अपने प्रोडक्ट रेंज को बढ़ाते हुए तीन नए उपकरण पेश किए हैं। इनमें MAX2 360 कैमरा, LIT HERO मिनी लाइफस्टाइल कैमरा और Fluid Pro AI गिम्बल शामिल है। कंपनी का कहना है कि नए प्रोडक्ट्स कंटेंट क्रिएटर्स, यात्रियों और डेली यूजर्स को वीडियो और फोटो शूट करने के लिए अधिक सुविधाजनक और लचीले विकल्प देंगे। ये सभी प्रोडक्ट अब Amazon, Flipkart, Croma और Reliance Digital जैसी प्रमुख दुकानों पर उपलब्ध हैं।  GoPro ने भारत में लॉन्च किए MAX2 360 कैमरा, LIT HERO मिनी कैमरा और Fluid Pro AI गिम्बल तीन नए प्रोडक्ट्स, जानें इसके फायदें और फीचर्स  भारत में कंटेंट क्रिएटर मार्केट पर फोकस  इस लॉन्च के जरिए GoPro भारत में तेजी से बढ़ते क्रिएटर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। इस मार्केट में कॉम्पैक्ट कैमरे और स्टेबलाइजेशन टूल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। GoPro के फाउंडर और CEO निकोलस वुडमैन ने कहा कि इस साल के नए प्रोडक्ट्स हमारी लाइनअप को पहले से ज्यादा विविध बनाते हैं। ये आज के कंटेंट क्रिएटर्स, एडवेंचर्स और एंथुजियास्ट्स के लिए नए और रोमांचक फीचर्स लाते हैं।  MAX2 360 कैमरा  लाइनअप का प्रमुख उत्पाद GoPro MAX2 है, जिसकी कीमत 57,000 है। यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस 360 कैमरा है। MAX2 True 8K

Don't Miss