PUBG Mobile 4.0 update: दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम प्रकाशक Krafton ने आखिरकार PUBG Mobile 4.0 अपडेट की घोषणा कर दी है। PUBG Mobile के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस नए अपडेट के टीज़र शेयर किए गए हैं और जानकारी दी गई है कि यह रोलआउट 4 सितंबर से शुरू होगा। इस अपडेट में प्लेयर्स को बिल्कुल नया अनुभव मिलने वाला है, जिसमें थीम मोड, थीम मैप, नए हथियार, नए इवेंट और ग्राफिक्स में सुधार शामिल होंगे। सबसे खास आकर्षण Spooky Soiree मोड है, जो प्लेयर्स को Wraithmoor Mansion नाम का एक नया एरिया देगा।
PUBG Mobile 4.0 अपडेट एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध, अब मिलेगा नया मोड, हथियार, स्मूद नेवल वॉरफेयर और मज़ेदार इवेंट्स।
Read More: बड़ा फैसला: 13 नवंबर से यहां नहीं खेल पाएंगे PUBG
इस मोड में तैरते हुए प्लेटफ़ॉर्म, भूतिया चुनौतियाँ और कद्दू-जॉम्बी जैसे दुश्मन दिखाई देंगे। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों को Pumpkin Monster के साथ बॉस बैटल करने का मौका मिलेगा और जीतने पर एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। गेम में अब Ghost Crates भी जोड़े गए हैं, जिनसे खिलाड़ियों को सरप्राइज रिवॉर्ड्स मिलेंगे।
नए अपडेट में खिलाड़ियों को कई रोमांचक फीचर्स भी मिल रहे हैं। अब एक जादुई झाड़ू (Magic Broom) का इस्तेमाल कर उड़ान भर सकते हैं और गुब्बारों की मदद से थोड़ी दूरी तक हवा में ग्लाइड कर सकते हैं। इसके अलावा, नया हथियार Mortar भी जोड़ा गया है, जिसमें दो मोड्स हैं – क्विक स्ट्राइक और प्रीसाइज़ टार्गेट। साथ ही, Guardian Shield भी मिलेगा, जो दुश्मनों को न केवल रोक सकता है बल्कि धक्का देकर गिरा भी सकता है।
खिलाड़ियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए रीलोडिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। अब अगर आप गोलियां खत्म होने से पहले रीलोड करेंगे, तो बची हुई गोलियां नई मैगज़ीन के साथ जुड़ जाएंगी। इसके अलावा, टू-व्हीलर पर बैठे खिलाड़ी अब और स्थिरता के साथ शूट कर पाएंगे और नावों की मूवमेंट भी पहले से स्मूद होगी।
Read More: अपने दोस्तों के साथ जरूर खेलें यह मोबाइल गेम्स, देखें लिस्ट
क्राफ्टन आमतौर पर PUBG Mobile पर बड़े अपडेट पहले लॉन्च करता है और बाद में उन्हें BGMI (भारत का एक्सक्लूसिव वर्ज़न) में लाता है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को भी जल्द ही यही Spooky Soiree अपडेट BGMI में मिलने की उम्मीद है।