Apple का बड़ा इवेंट: iPhone 17 सीरीज की होगी एंट्री

4 mins read
316 views
Apple का बड़ा इवेंट: iPhone 17 सीरीज की होगी एंट्री
August 28, 2025

इस बार Apple चार नए मॉडल पेश कर सकता है। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हैं।

Apple Event: टेक की दुनिया में हर साल होने वाला Apple का वार्षिक इवेंट हमेशा चर्चा में रहता है। इस बार यह इवेंट 9 सितंबर को होने वाला है। इवेंट में कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी लेकिन सबसे ज्यादा नजरें होंगी iPhone 17 सीरीज़ पर। इसके साथ ही नए Apple Watch मॉडल्स और शायद AirPods Pro 3 भी लॉन्च हो सकते हैं।

इस बार क्या खास है?

इस बार Apple चार नए मॉडल पेश कर सकता है। इसमें iPhone 17vv, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 Air को लेकर है क्योंकि यह अब तक का सबसे पतला iPhone होगा। इसकी मोटाई सिर्फ 5–6mm बताई जा रही है। इसमें 6.5-इंच डिस्प्ले होगा लेकिन बैटरी छोटी और सिर्फ एक 48MP कैमरा दिया जा सकता है।

सभी मॉडल्स में 24MP फ्रंट कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और नया iOS 26 मिलेगा। iOS 26 में Liquid Glass इंटरफेस, बेहतर ग्रुप चैट्स और अपग्रेडेड Photos ऐप जैसे फीचर्स होंगे।

Apple Watch Ultra 3 और बाकी अपग्रेड्स

स्मार्टवॉच की कैटेगरी में कंपनी Apple Watch Ultra 3 ला सकती है। इसमें 5G सपोर्ट, सैटेलाइट टेक्स्टिंग और तेज प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह यह खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा होगा जिन्हें एडवेंचर या आउटडोर एक्टिविटीज पसंद हैं। साथ ही, सीरीज 11 और नई वॉच SE भी आ सकती है लेकिन उनमें मामूली बदलाव ही होंगे।

नई हेल्थ फीचर्स के साथ

काफी समय से चर्चा में रहे AirPods Pro 3 भी इस बार आ सकते हैं। इनमें इन-ईयर हार्ट रेट और टेम्परेचर ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही iOS 26 की मदद से रियल-टाइम ट्रांसलेशन भी संभव हो सकेगा।

READ MORE: Apple Watch Ultra 3 में मिलेंगे नए अपग्रेड्स, खरीदने से पहले देख लें

https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/apple-launched-watch-se3-watch-11-and-ultra-3-soon/VV

क्या नहीं आएगा इस इवेंट में

  • फोल्डेबल iPhone की लॉन्चिंग अभी दूर है। इसे 2026 में लाने की तैयारी है।
  • नए MacBooks, HomePod और Apple TV इस बार नहीं दिखेंगे। इन्हें 2025 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

स्टाइलिश डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ भारत में जल्द आएगा OnePlus Pad 3
Previous Story

स्टाइलिश डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ भारत में जल्द आएगा OnePlus Pad 3

क्या आपका फोन आपको बूढ़ा कर रहा है? रिसर्च में सामने आई यह सच्चाई
Next Story

क्या आपका फोन आपको बूढ़ा कर रहा है? रिसर्च में सामने आई यह सच्चाई

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80