2-3 साल में आ सकती है ‘Seemingly Conscious AI’, जानें क्या है यह

2-3 साल में आ सकती है ‘Seemingly Conscious AI’, जानें क्या है यह

4 mins read
805 views
August 23, 2025

पेनसिल्वेनिया पहले ही Bitcoin रिजर्व योजना खारिज कर चुका है जिसमें राज्य के फंड का 10% Bitcoin में निवेश करने का सुझाव था।

Microsoft AI Head Warning: AI की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। Microsoft AI के प्रमुख और Google DeepMind के सह-संस्थापक मुस्तफा सुलेमान ने चेतावनी दी है कि आने वाले 2 से 3 सालों में Seemingly Conscious AI (SCAI) सामने आ सकती है। यह असली ‘चेतन मशीन’ नहीं होगी लेकिन यह इंसानों जैसी जागरूक लगेगी।

क्या है SCAI?

सुलेमान के मुताबिक, आज के लार्ज लैंग्वेज मॉडल, मेमोरी सिस्टम और मल्टीमॉडल टूल्स पहले ही इसके लिए मजबूत नींव तैयार कर चुके हैं। अगर इन्हें API और एडवांस प्रॉम्प्टिंग से जोड़ा जाए तो ऐसी AI बनाई जा सकती है जो व्यक्तित्व और अनुभव रखने वाली लगे। उन्होंने कहा हमने बहुत तेजी से ट्यूरिंग टेस्ट पास कर लिया है। इसका मतलब है कि जल्द ही इंसान और मशीन के जवाब में फर्क करना मुश्किल हो जाएगा।

खतरा क्यों है?

सुलेमान का मानना है कि असली खतरा मशीनों से नहीं बल्कि इंसानों की प्रतिक्रिया से है। अगर लोग AI को सचमुच संवेदनशील मानने लगें तो वह इसके अधिकारों की मांग कर सकते हैं, इसे नागरिकता दे सकते हैं या फिर इससे भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। इससे मानसिक भ्रम, सामाजिक उलझन और नई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं।

READ MORE: Meta की AI टीम में शामिल हुए OpenAI और DeepMind के दिग्गज

Meta की नई चाल, सुपरइंटेलिजेंस के लिए फिर बदली AI टीम

जरूरत क्या है?

सुलेमान का कहना है कि हमें अभी से नियम और सुरक्षा गाइडलाइन्स तय करनी होंगी। उन्होंने साफ कहा है कि AI इंसान नहीं है और न ही इसे नैतिक अस्तित्व मानना चाहिए। हमें AI को इंसानों के लिए बनाना है न कि डिजिटल इंसान के तौर पर।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Pennsylvania Bill: अब नेता और परिवार नहीं कर पाएंगे Crypto Trade, नया बिल पेश
Previous Story

Pennsylvania Bill: अब नेता और परिवार नहीं कर पाएंगे Crypto Trade, नया बिल पेश

गूगल का अल्टीमेटम– AI अपनाओ वरना पीछे रह जाओगे
Next Story

गूगल का अल्टीमेटम– AI अपनाओ वरना पीछे रह जाओगे

Latest from Artificial Intelligence