Microsoft का बड़ा बयान, AI से बढ़ेगी इंसानों की क्षमता

Microsoft का बड़ा बयान, AI से बढ़ेगी इंसानों की क्षमता

5 mins read
941 views
August 22, 2025

सरकार का कहना है कि ऐसे गेम्स से एडल्ट लोगों और बच्चों को लत लग जाती हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

Microsoft Puneet Chandok On AI : AI को लेकर अक्सर यह डर जताया जाता है कि यह इंसानों की नौकरियां खत्म कर देगा लेकिन Microsoft  इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक का मानना है कि ऐसा नहीं होगा। उनका कहना है कि AI इंसानों की जगह नहीं लेगा बल्कि उनकी क्षमताओं को और मजबूत बनाएगा।

कर्मचारियों को AI की ट्रेनिंग देना जरूरी

चंडोक ने कहा कि AI का मकसद दोहराए जाने वाले कामों को आसान बनाना और कामकाज को स्मार्ट बनाना है ताकि इंसान और AI एजेंट साथ मिलकर बेहतर तरीके से काम कर सकें। उन्होंने जोर दिया कि कर्मचारियों को AI की ट्रेनिंग देना बेहद जरूरी है। स्किलिंग को तेजी से और बड़े पैमाने पर करना होगा। हमें नए दौर के लिए तैयार रहना होगा जहां इंसान और AI एजेंट्स साथ काम करेंगे।

24 लाख लोगों को AI की ट्रेनिंग दे चुका

Microsoft अब तक भारत में 24 लाख लोगों को AI की ट्रेनिंग दे चुका है। इसमें 65% महिलाएं और 74% टियर 2 और टियर 3 शहरों से जुड़े लोग शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले समय में 1 करोड़ लोगों को AI प्रशिक्षण दिया जाए। यह दर्शाता है कि Microsoft बड़े पैमाने पर स्किल डेवलपमेंट को लेकर गंभीर है। इसके साथ ही कंपनी स्मार्ट, सुरक्षित और आसान AI एजेंट्स बनाने पर काम कर रही है, जो प्राइवेसी का सम्मान करें और उच्च स्तर की सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स पर खरे उतरें।

READ MORE: IIT मंडी और Nagent AI का धमाकेदार कोर्स, बिना कोडिंग सीखें बनाएं अपना AI एजेंट

पूर्व OpenAI रिसर्चर की मौत, Crypto से न्याय की जंग

क्या कहते हैं आकंड़ें?

व्यवसाय भी AI को तेजी से अपना रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, 90% कंपनियां अगले 12 से 18 महीनों में AI एजेंट्स को अपनाने की योजना बना रही हैं, जबकि 59% पहले से ही किसी न किसी रूप में उनका इस्तेमाल कर रही हैं। चंडोक ने भविष्य को लेकर कहा AI इंसानों को रिप्लेस नहीं करेगा बल्कि उन्हें और सक्षम बनाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DeepSeek ने लॉन्च किया V3.1: एआई एजेंट्स की ओर पहला कदम
Previous Story

DeepSeek ने लॉन्च किया V3.1: एआई एजेंट्स की ओर पहला कदम

OpenAI खोलेगा भारत में पहला ऑफिस, दिल्ली बनेगा AI का नया हब
Next Story

OpenAI खोलेगा भारत में पहला ऑफिस, दिल्ली बनेगा AI का नया हब

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss