CoinDCX पर हुआ सबसे बड़ा साइबर हमला, 378 करोड़ की Crypto चोरी

CoinDCX पर हुआ सबसे बड़ा साइबर हमला, 378 करोड़ की Crypto चोरी

6 mins read
1.3K views
July 22, 2025

CoinDCX ने इस हैकिंग की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 4 बजे एक इंटरनल ऑपरेशनल अकाउंट को हैक कर लिया गया था।

CoinDCX: CoinDCX पर 19 जुलाई को बड़ा साइबर अटैक हुआ है। इस अटैक में करीब 378 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। इस चोरी की जानकारी सबसे पहले Blockchain एनालिस्ट ZachXBT के वायरल पोस्ट के जरिए दी गई है। पोस्ट वायरल होने के करीब 17 घंटे बाद CoinDCX ने इस हैक की पुष्टि की है।

कैसे हुआ हैक

CoinDCX ने इस हैकिंग की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 4 बजे एक इंटरनल ऑपरेशनल अकाउंट को हैक कर लिया गया था। यह अकाउंट उनकी लिक्विडिटी प्रोविजनिंग सिस्टम का हिस्सा था, जो किसी भी तरह से कस्टमर की वॉलेट से नहीं जुड़ा था। यह अकाउंट एक पार्टनर एक्सचेंज पर होस्ट किया गया था। हैकर्स ने एक एडवांस्ड सर्वर साइड अटैक के जरिए इसमें चोरी की।

हैकर्स ने पहले 378 करोड़ रुपये को 1000 से 4000 Solana टोकन के बैच में ट्रांसफर किया। फिर Wormhole नामक Solana-Ethereum ब्रिज का यूज कर के उसे Ethereum में कन्वर्ट कर दिया। इसके बाद Jupiter एग्रीगेटर के जरिए फंड को अलग-अलग वॉलेट्स में बांट दिया।

CoinDCX की प्रतिक्रिया और यूजर्स की चिंता

इस अटैक की पुष्टि होते ही यूजर्स में काफी हड़कंप मच गया है। इस मामले में लोगों ने अपने फंड को तुरंत निकालने की कोशिश की, लेकिन ऐप में बैलेंस अपडेट और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री दिखनी बंद हो गई, जिससे लोगों में घबराहट और बढ़ गई। CoinDCX के को फाउंडर सुमित गुप्ता ने X पर कहा है कि यूजर वॉलेट्स पूरी तरह सेफ हैं। इस चोरी का किसी भी कस्टमर पर असर नहीं पड़ेगा। वहीं दूसरे को-फाउंडर नीरज खंडेलवाल ने कहा है कि पूरा वित्तीय नुकसान कंपनी खुद से कवर करेगी।

मामले की जांच शुरू

CoinDCX ने CERT-In को इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही दो अंतरराष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटी कंपनियों को इसमें जांच के लिए जोड़ा गया है। मामले में कंपनी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी जानकारियां पब्लिकली शेयर की जाएगी।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/ripple-and-ctrl-alt-partnership-now-real-estate-will-be-digital/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/bouncebit-launches-new-xrwa-protocol-rwa-also-included-in-staking/

क्यों है ये मामला अहम?

चोरी की यह घटना भारत में Crypto सिक्योरिटी को लेकर बड़ी चिंता का कारण बन गई है। इससे पहले भी WazirX पर 1,965 करोड़ रुपये की चोरी हो चुकी है। CoinDCX की ट्रांसपेरेंसी और क्विक जवाबदेही शायद भविष्य में दूसरे एक्सचेंजों के लिए एक उदाहरण बने, लेकिन इस बार देरी से पुष्टि होने पर जानकारी देने पर सवाल जरूर उठे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI के नए AI मॉडल ने पास की दुनिया की सबसे मुश्किल गणित परीक्षा
Previous Story

OpenAI के नए AI मॉडल ने पास की दुनिया की सबसे मुश्किल गणित परीक्षा

Jetking ने लगाया Crypto पर बड़ा दांव, खरीदेगी और Bitcoin
Next Story

Jetking ने लगाया Crypto पर बड़ा दांव, खरीदेगी और Bitcoin

Latest from Cryptocurrency

क्रिप्टो बाजार में बड़ा फेरबदल, मजबूत कंपनियां होंगी आगे

क्रिप्टो बाजार में बड़ा फेरबदल, मजबूत कंपनियां होंगी आगे

क्रिप्टो इंडस्ट्री तेजी से बदल रही, बड़े प्लेटफॉर्म लगातार मजबूत हो रहे हैं, जबकि कई छोटे प्रोजेक्ट्स और एक्सचेंज बंद होने या विलय की राह पर हैं।  Crypto Consolidation: क्या Crypto Market अब सिर्फ बड़े खिलाड़ियों तक सिमटता जा रहा है? आज सामने आई नई रिपोर्ट यही संकेत दे रही है। निवेशक अब सिर्फ उन प्रोजेक्ट्स में पैसा लगा रहे हैं, जो मजबूत कमाई और टिकाऊ कारोबार दिखा रहे हैं। इसका असर यह है कि कई छोटे क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स और एक्सचेंज अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।  Crypto Market में कुछ प्रोजेक्ट्स का बढ़ा दबदबा ARK Invest के रिसर्च एनालिस्ट लोरेन्जो वैलेंटे के मुताबिक, बाजार में पूंजी का बड़ा हिस्सा अब चुनिंदा प्लेटफॉर्म तक सीमित हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार Hyperliquid और Pump.fun मिलकर पूरे क्रिप्टो एप्लिकेशन सेक्टर की करीब 67% आय पर कब्जा किए हुए हैं। वहीं Ethena को जोड़ने पर शीर्ष 3 प्रोजेक्ट्स की हिस्सेदारी लगभग 80% तक पहुंच जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अब सिर्फ उन्हीं प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनका बिजनेस मॉडल मजबूत है और जो लगातार कमाई कर रहे हैं।  https://x.com/LorenzoARK/status/2082153304574791868?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082153304574791868%7Ctwgr%5Ed5e22289d325c68fc759eccbe6bda2265b85ff3d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cointribune.com%2Fen%2Fthe-crypto-industry-is-entering-a-new-era-of-consolidation%2F    छोटे एक्सचेंज पर बढ़ा संकट बदलते माहौल का असर क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। BitMEX ने सितंबर में अपना एक्सचेंज बंद करने का फैसला लिया है। वहीं BitMart ने 26 अगस्त से ट्रेडिंग सेवाएं बंद करने और जनवरी 2027 तक पूरी तरह कारोबार खत्म करने की घोषणा की है। दूसरी ओर कुछ बड़ी कंपनियां विस्तार में जुटी हैं। Bybit ने इंडोनेशिया की स्थानीय कंपनी NOBI में बहुमत हिस्सेदारी खरीदकर अपनी मौजूदगी मजबूत की है।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  बाजार में बढ़ सकते हैं अधिग्रहण और विलय
CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

क्रिप्टो बाजार में Binance.US की बड़ी तैयारी, कंपनी Prediction Markets लॉन्च करने के लिए CFTC लाइसेंस लेना चाहती है।  Binance.US: क्या Binance.US एक बार फिर अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में बड़ी वापसी की तैयारी कर रहा है? आज कंपनी ने बड़ा संकेत दिया है। Binance.US ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 में अमेरिकी नियामक CFTC से Designated Contract Market (DCM) लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा। अगर मंज़ूरी मिल जाती है, तो कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे प्रेडिक्शन मार्केट और दूसरे डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट लॉन्च कर पाएगी।  Binance.US Prediction Markets के लिए क्यों जरूरी है DCM लाइसेंस कंपनी के CEO स्टीव ग्रेगरी (Stevie Satoshi) ने लास वेगास में आयोजित Rare Evo कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की जानकारी दी। DCM लाइसेंस मिलने के बाद Binance.US फ्यूचर्स, ऑप्शंस और इवेंट आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी सेवाएं सीधे अमेरिकी ग्राहकों को दे सकेगा। हालांकि, अभी कंपनी का आवेदन CFTC की लंबित सूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि लाइसेंस मिलना तय नहीं है और लॉन्च की कोई तारीख भी घोषित नहीं की गई है।  https://x.com/EleanorTerrett/status/2082552199440454021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082552199440454021%7Ctwgr%5E807897b7157214086d004bafb6b33a6059b0bddb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2026%2F07%2F30%2Fbinance-us-to-seek-cftc-license-for-prediction-markets-in-comeback-bid%2F     2022 की ऊंचाई से गिरावट, अब वापसी की तैयारी  Binance.US ने 2022 में अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। लेकिन 2023 में Binance के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े मामलों के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा। 4.3 अरब डॉलर के समझौते और संस्थापक चांगपेंग झाओ के दोष स्वीकार करने के बाद कंपनी की स्थिति कमजोर हो गई। इसके बाद बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतें आईं और SEC के साथ कानूनी विवाद भी शुरू हुआ। अब अधिकांश नियामकीय मामलों के निपटने के बाद Binance.US अपने कारोबार को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।  READ MORE: Crypto DAO में 8.2M
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss