Cardano

Cardano को चाहिए लीडर, तभी चमकेगा Bitcoin DeFi!

6 mins read
859 views
June 30, 2025

Cardano को चाहिए मजबूत नेतृत्व, ताकि Bitcoin DeFi में बना सके अपनी पकड़ और बदल सके लोगों की सोच, Rare Evo इवेंट हो सकता है बड़ा मौका।

Cardano: Crypto की दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और Cardano अब खुद को Bitcoin-आधारित DeFi (Decentralized Finance) का अगला बड़ा प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। Cardano के संस्थापक चार्ल्स हॉस्किनसन (Charles Hoskinson) का मानना है कि यह उनकी सबसे बड़ी अवसरों में से एक है, लेकिन वह यह भी मानते हैं कि इस दिशा में अभी बहुत सी कमियां हैं, खासकर एक मजबूत लीडरशिप की।

क्या है Cardano का मकसद?

Cardano एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट प्लेटफॉर्म है, जो Ethereum की तरह है लेकिन ज्यादा सुरक्षित और स्केलेबल माने जाने का दावा करता है। अब यह प्लेटफॉर्म Bitcoin के लिए DeFi इकोसिस्टम तैयार करना चाहता है। इसके लिए हाल ही में Leios, Hydra, और Midnight Glacier Drop जैसे तकनीकी अपडेट्स सामने आए हैं, जो नेटवर्क की क्षमता और सुरक्षा को और बेहतर बनाते हैं।

चार्ल्स हॉस्किनसन का कहना है कि Bitcoin DeFi को लेकर एक मजबूत रणनीति और कहानी (narrative) होना जरूरी है, जिससे मार्केट में भरोसा बने और उपयोगकर्ता इससे जुड़ें। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि Cardano को एक मजबूत नेतृत्व और फाउंडेशन की जरूरत है, जो इस पूरे विजन को crypto कम्युनिटी तक सही तरीके से पहुंचा सके।

कहां आ रही है रुकावट?

Cardano तकनीकी रूप से लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन पब्लिक पर्सेप्शन यानी लोगों की सोच को बदलना आसान नहीं रहा है। हॉस्किनसन के अनुसार, Cardano के पास न तो एक मजबूत फाउंडेशन है और न ही ऐसा कार्यकारी नेतृत्व (Executive Authority) जो इसके विजन को दुनिया तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचा सके। उन्होंने कहा, हम एक सक्षम फाउंडेशन और ऐसा लीडर मिस कर रहे हैं, जो हमारी बात को crypto दुनिया में मजबूती से रख सके।

Cardano के टूल्स और आगे की योजनाएँ

Cardano पर सबसे पॉपुलर DEX (Decentralized Exchange) Minswap जल्द ही Bitcoin इंटीग्रेशन की तैयारी कर रहा है और इसका लक्ष्य 2 ट्रिलियन डॉलर का लिक्विडिटी पूल बनाना है। इसके साथ ही Lace Wallet और USDM Stablecoin जैसे टूल्स भी यूजर्स के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। हॉस्किनसन ने खुद Cardano की छवि को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी ली है, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि यह काम आसान नहीं रहा। उन्होंने निजी हमलों और ADA टोकन चोरी जैसे आरोपों का सामना किया है।

Rare Evo क्रिप्टो सम्मेलन पर टिकी निगाहें

आने वाले समय में Rare Evo नाम का बड़ा crypto सम्मेलन Cardano के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इस इवेंट में Cardano अपने गवर्नेंस से जुड़ी समस्याओं पर बात करेगा, अपने संविधान को अपडेट करेगा और एक Sovereign Wealth Fund की भी घोषणा कर सकता है, जिससे Bitcoin आधारित DeFi परियोजनाओं को आर्थिक सहयोग मिल सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

क्या McKinsey की कुर्सी हिला रहा है AI?
Previous Story

क्या McKinsey की कुर्सी हिला रहा है AI?

tiktok deal update
Next Story

TikTok Deal Update: TikTok डील फाइनल! अब चीन की मंजूरी का इंतजार

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss