Elon Musk की चाल! X से अचानक गायब होगी आपकी पसंदीदा चीज

Elon Musk की चाल! X से अचानक गायब होगी आपकी पसंदीदा चीज

5 mins read
1.5K views
June 27, 2025

एलन मस्क ने X पर एक बड़ा बदलाव किया है। अब प्रमोटेड पोस्ट में हैशटैग नहीं दिखेंगे। मस्क का मानना है कि इससे विज्ञापन की सुंदरता और यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

Elon Musk Bans Hashtags: एलन मस्क ने X पर बड़ा बदलाव किया है। अब प्रमोटेड पोस्ट पर हैशटैग नहीं दिखाई देंगे। मस्क का कहना है कि इससे विज्ञापनों की डिजाइन और स्पीड बेहतर होगी। उन्होंने हैशटैग्स को ‘सुंदरता को बिगाड़ने’ वाला बताते हुए कहा कि यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

क्यों हटाए जा रहे हैं हैशटैग?

एक्सपर्ट का मानना है कि विज्ञापनों में दिखने वाले हैशटैग ध्यान भटका सकते हैं, जिससे यूजर किसी लिंक पर क्लिक करने या अकाउंट को फॉलो करने की बजाय हैशटैग पर क्लिक कर बाहर निकल जाता है। इससे विज्ञापन का उद्देश्य पूरा नहीं होता। यह चिंता पहले भी जाहिर की जा चुकी है। पहले भी सुझाव दिए गए थे कि प्रमोटेड पोस्ट में हैशटैग का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इसलिए मस्क का यह फैसला नया तो जरूर है, लेकिन पूरी तरह चौंकाने वाला नहीं।

ब्रांड्स के लिए क्या होगा असर?

अधिकांश ब्रांड्स अपनी मार्केटिंग कैंपेन में स्पेशल हैशटैग का इस्तेमाल करते हैं, जिससे ब्रांड अवेयरनेस और सोशल मीडिया एंगेजमेंट बढ़ाया जा सके। अब प्रमोटेड पोस्ट में यह ऑप्शन हट जाने से ब्रांड्स की क्रिएटिविटी पर थोड़ी रोक लग सकती है। खासकर तब जब वह किसी खास कैंपेन को अपना ट्रेंड बनाना चाहते हों।

एलन मस्क के पहले भी हुए एस्थेटिक बदलाव

यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने X की डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। इससे पहले उन्होंने पोस्ट के नीचे दिखने वाले Reply, like और Share बटन हटाकर Swipe Gesture लाने की कोशिश की थी। हालांकि, यूजर्स के फीडबैक के बाद पुराना डिजाइन वापस लाया गया। नए इंटरफेस को ऑप्शनल कर दिया गया।

कितना होगा असर?

इस बदलाव का विज्ञापन के परफॉर्मेंस पर क्या असर पड़ता है यह देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फैसला विज्ञापन की सफलता पर बहुत ज्यादा असर नहीं डालेगा। माना जा रहा है कि एलन मस्क अब X की डिजाइन और फीचर्स पर कंट्रोल रखते हैं, चाहे वह फंक्शनैलिटी की कीमत पर ही क्यों न हो।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple का नया गेम: अब खुद करेगा फिल्मों की रिलीज
Previous Story

Apple का नया गेम: अब खुद करेगा फिल्मों की रिलीज

पासवर्ड कैसे होते हैं लीक? जानिए हैकर्स कैसे करते हैं आपकी डिजिटल लाइफ बर्बाद
Next Story

पासवर्ड कैसे होते हैं लीक? जानिए हैकर्स कैसे करते हैं आपकी डिजिटल लाइफ बर्बाद

Latest from Latest news

Don't Miss