ट्रंप को TikTok से इतना प्यार क्यों? बैन नहीं लगाने के पीछे क्या है कारण

5 mins read
50 views
ट्रंप को TikTok से इतना प्यार क्यों? बैन नहीं लगाने के पीछे क्या है कारण
June 20, 2025

TikTok अमेरिका में काम करता रहेगा, लेकिन उसे अपने अमेरिकी कारोबार को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचना ही होगा। जल्द इस मुद्दे पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

TikTok  Us Extension: TikTok चलाने वाली चीनी कंपनी ByteDance को तीसरी बार अमेरिका की तरफ से राहत मिली है। अमेरिकी सरकार ने एक बार फिर से TikTok को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए 90 दिनों का क्सटेंशन दे दिया है। फिलहाल, TikTok अमेरिका में चलता रहेगा।

ट्रंप सरकार क्यों चाहती है TikTok की बिक्री?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को लेकर TikTok पर बैन लगाने की कोशिश की थी। उनका कहना था कि TikTok यूजर्स का डेटा चीन को भेजता है, जिससे अमेरिकी नागरिकों की प्राइवेसी खतरे में आ सकती है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अब तक TikTok पर बैन नहीं लग पाया है, बल्कि ट्रंप सरकार TikTok को बार-बार काम जारी रखने की मोहलत दे रही है।

अमेरिका में कितना पॉपुलर है TikTok?

TikTok को अमेरिका में बैन करना इतना आसान नहीं है, क्योंकि TikTok को अमेरिका में करीब 17 करोड़ लोगों यूज करते हैं। इतनी ही संख्या Meta के Instagram का भी है, लेकिन TikTok के यूजर का इंगेजमेंट और कंटेंट क्रिएशन का लेवल काफी हाई है। TikTok पर हजारों अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियोज के जरिए ब्रांड प्रमोशन करते हैं और इससे कमाई करते हैं। ऐसे में अगर TikTok को बंद कर दिया गया, तो सभी क्रिएटर्स की कमाई रुक सकती है, जो सरकार के लिए चुनौती हो सकती है।

ByteDance के पास क्या रास्ता है?

ByteDance ने अमेरिकी सरकार के दोबारा एक्सटेंशन के फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, यह सच भी नहीं बदलेगा की ByteDance को अपना अमेरिका बिजनेस किसी अमेरिकी कंपनी को बेचना ही होगा, तभी कंपनी वहां अपनी सर्विस जारी रख पाएगी। बता दें कि कुछ अमेरिकी कंपनियां, जिनमें Amazon, Perplexity AI TikTok के अमेरिका बिजनेस को खरीदने में काफी इंट्रस्ट भी हैं। हालांकि, ByteDance कोई भी फैसला चीन सरकार की मंजूरी के बिना नहीं ले सकती। इस बीच चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर भी छीड़ी हुई है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

MIT स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, ChatGPT बना रहा 'मूर्ख'
Previous Story

MIT स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, ChatGPT बना रहा ‘मूर्ख’

जानिए क्यों स्मार्ट इन्वेस्टर इस Coin पर कर रहें है इन्वेस्ट
Next Story

जानिए क्यों स्मार्ट इन्वेस्टर इस Coin पर कर रहें है इन्वेस्ट

Latest from Apps

Don't Miss