नारायण मूर्ति ने भी पकड़ा AI का शॉर्टकट, कभी बोले थे 70 घंटे काम करो

5 mins read
1.3K views
Title- नारायण मूर्ति ने भी पकड़ा AI का शॉर्टकट, कभी बोले थे 70 घंटे काम करो
June 19, 2025

नारायण मूर्ति ने बताया कि अब व अपने लेक्चर और भाषण तैयार करने के लिए ChatGPT जैसे AI टूल का इस्तेमाल करते हैं। 

Narayana Murthy ChatGPT : Infosys के फाउंडर एन.आर.नारायण मूर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि अब वह अपने लेक्चर और भाषण तैयार करने के लिए ChatGPT जैसे AI  टूल का यूज करते हैं। नारायण मूर्ति ने यह भी खुलासा किया कि पहले उन्हें एक-एक भाषण की तैयारी में 25 से 30 घंटे लगते थे, लेकिन अब वह सिर्फ 5 घंटे में ही अपना लेक्चर तैयार कर लेते हैं। उनका मानना है कि ChatGPT ने उनकी प्रोडक्टिविटी को पांच गुना तक बढ़ा दिया है। 

बेटे ने दी सलाह, फिर बदल गई तैयारी की प्रक्रिया 

नारायण मूर्ति ने बताया कि उनके बेटे रोहन मूर्ति ने उन्हें ChatGPT यूज करने की सलाह दी थी। पहले वह हर लेक्चर की थीम, स्ट्रक्चर और मैसेज को खुद तैयार करते थे, जिसमें उन्हें काफी समय लगता था, लेकिन अब वह पहले से लिखे गए ड्राफ्ट को ChatGPT की मदद से सुधारते हैं और समय की बड़ी बचत करते हैं। 

AI इंसानों की जगह नहीं लेगा 

नारायण मूर्ति का मानना है कि AI एक सहयोगी है न कि रिप्लेसमेंट। उनका कहना है कि अगर ChatGPT से सही सवाल पूछे जाएं, तो AI बहुत यूजफूल और सटीक जवाब दे सकता है। यह टेक्नोलॉजी इंसानों को और ज्यादा प्रभावी और तेज बनाती है। 

भारत की IT इंडस्ट्री के लिए बड़ा मौका 

मूर्ति ने कहा कि भारत की IT कंपनियां अगर सही तरीके से AI का इस्तेमाल करें, तो वह कोडिंग जैसे दोहराए जाने वाले कामों को तेजी से कर सकते हैं। इससे गलतियों में कमी आएगी और इंजीनियर अधिक कठिन समस्याओं पर ध्यान दे सकेंगे। AI का सही उपयोग भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक कॉम्पिटेटिव बना सकता है। 

1970 के दशक से की तुलना 

उन्होंने AI के मौजूदा प्रभाव की तुलना 1970 के दशक में यूके में कंप्यूटर के आने से की है। मूर्ति ने बताया कि तब भी लोग नौकरियां जाने को लेकर डरे हुए थे, लेकिन कंप्यूटर से काम की गति बढ़ी और नई नौकरियां पैदा हुईं। उसी तरह, AI का भी सही इस्तेमाल लोगों के लिए सहयोगी और सहायक साबित होगा। 

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

लाख डॉलर पर अटका Bitcoin, मंदी का दबाव बरकरार
Previous Story

लाख डॉलर पर अटका Bitcoin, मंदी का दबाव बरकरार

AI-ने-20-साल-से-इंतजार-कर-रही-महिला-को-किया-प्रेगनेंट
Next Story

AI ने 20 साल से इंतजार कर रही महिला को किया प्रेगनेंट

Latest from Artificial Intellience

chrome

Chrome में आएगा Gemini AI का सुरक्षा कवच, स्कैम वेबसाइट्स पर कसेगा शिकंजा

Chrome security: ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Google अब अपने Chrome ब्राउज़र को और ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है। Gemini AI की ताकत से Chrome जल्द ऐसे स्कैम वेबसाइट्स को पहचान सकेगा, जो यूज़र्स को
iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी

Don't Miss