एलन मस्क का XChat लॉन्च, चैटिंग हुई पहले से ज्यादा प्राइवेट

एलन मस्क का XChat लॉन्च, चैटिंग हुई पहले से ज्यादा प्राइवेट

6 mins read
1.3K views
June 2, 2025

XChat एलन मस्क की ओर से एक और क्रांतिकारी पहल है, जो चैटिंग को और ज्यादा स्मार्ट, सिक्योर और आसान बना देगा।

Elon Musk Launches XChat: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एलन मस्क ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपने X पर एक नया चैटिंग फीचर XChat लॉन्च किया है। यह नया फीचर फिलहाल कुछ पेड यूजर्स के लिए शुरू किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। इस फीचर के आने से चैटिंग का अनुभव न सिर्फ ज्यादा प्राइवेट होगा, बल्कि सिक्योर और आसान भी हो जाएगा।

क्या है XChat?

XChat एक इनबिल्ट मेसेजिंग फीचर है, जो सीधे X पर ही उपलब्ध है। यानी अब आपको अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें यूजर्स को End-to-end encryption की सुविधा मिलेगी, जिससे आपकी बातें पूरी तरह गोपनीय रहेंगी। साथ ही इसमें एक खास फीचर है Vanishing Messages, यानी कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाने वाले मैसेज। यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है जो प्राइवेसी को लेकर गंभीर हैं।

 बिना फोन नंबर के कॉलिंग

XChat की सबसे खास बात ये है कि इसमें ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी है। इसके लिए आपको किसी फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी। बस सामने वाले का X यूजरनेम होना चाहिए और आप उसे किसी भी डिवाइस से कॉल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब X प्लेटफॉर्म सिर्फ एक सोशल मीडिया ऐप नहीं रहा, बल्कि ये धीरे-धीरे एक ऑल-इन-वन ऐप बनता जा रहा है।

सिक्योरिटी का नया स्तर

एलन मस्क ने दावा किया है कि XChat को Rust नामक एक मॉडर्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर बनाया गया है, जो सिक्योरिटी के लिए काफी भरोसेमंद मानी जाती है। उन्होंने इसे ‘Bitcoin स्टाइल एन्क्रिप्शन’ कहा है, जिससे ये साफ होता है कि सिक्योरिटी को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया है। इसके अलावा, यूजर्स को चार अंकों का पिन कोड सेट करने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे उनकी चैट्स और डेटा और ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे।

और क्या-क्या मिलेगा?

भले ही XChat अभी बीटा वर्जन में है, लेकिन इसके कई शानदार फीचर्स की बात हो रही है

  • ग्रुप चैट की सुविधा
  • चैट्स को Unread यानी बिना पढ़े छोड़ा जा सकता है
  • किसी भी तरह की फाइल शेयर करने का विकल्प
  • साफ-सुथरा और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस

मस्क का Everything App’ सपना

XChat को एलन मस्क के उस विजन से भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें वो X को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जहां सोशल मीडिया, पेमेंट, कॉलिंग, चैटिंग, शॉपिंग जैसी सारी चीजें एक ही जगह हों। इस तरह X धीरे-धीरे एक ‘Everything App’ बनता जा रहा है। एक ऐसा ऐप जो आपके डिजिटल जीवन के हर हिस्से को कवर करता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

Google का अजीब दावा, AI को धमकाओ, स्मार्ट जवाब पाओ

Google Calendar पर हो रहा SCAM! इस मालवेयर से रहें अलर्ट
Next Story

Google Calendar पर हो रहा SCAM! इस मालवेयर से रहें अलर्ट

Latest from Chatbot

Don't Miss