YouTube ने सर्च फीचर्स में किया बड़ा बदलाव

6 mins read
134 views
YouTube ने सर्च फीचर्स में किया बड़ा बदलाव
January 11, 2026

YouTube Search Update: YouTube ने अपने सर्च सिस्टम में बड़ा अपडेट किया है, ताकि यूजर्स तेज और सटीक ढंग से कंटेंट खोज सकें। नए फीचर्स का उद्देश्य है कि लोग आसानी से वीडियो, चैनल, प्लेलिस्ट और अब Shorts भी खोज सकें और सर्च रिजल्ट्स को फिल्टर और प्राथमिकता के अनुसार देख सकें। यह बदलाव खासकर Shorts को प्रमुख बनाने के लिए किया गया है, जो अब पारंपरिक वीडियो के साथ ज्यादा नजर आएंगे।

YouTube ने अपने सर्च फीचर्स को अपडेट किया है। अब Shorts भी सर्च में शामिल हैं और Priority विकल्प से यूजर्स तेज और सटीक रिजल्ट पा सकते हैं।

सर्च इंटरफेस हुआ आसान और साफ

इस अपडेट के बाद YouTube का इंटरफेस अब साफ और कम जटिल हो गया है। पुराने और अनावश्यक विकल्प हटा दिए गए हैं, जिससे नेविगेशन सरल हुआ है। अब यूजर्स को कम विकल्पों में ही सटीक रिजल्ट मिलते हैं, लेकिन पावर यूजर्स अब भी अपनी सर्च को फाइन ट्यून कर सकते हैं।

Shorts अब सर्च फिल्टर में

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब Shorts को आधिकारिक सर्च फिल्टर में शामिल किया गया है। पहले सर्च फिल्टर में केवल वीडियो, चैनल, प्लेलिस्ट और मूवीज़ को सॉर्ट किया जा सकता था। अब Shorts के बढ़ते चलन को देखते हुए इसे जोड़ दिया गया है, जिससे यूजर्स छोटे वीडियो आसानी से ढूंढ सकते हैं और बार-बार स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Priority ने बदला Sort By का नाम

YouTube ने सर्च रिजल्ट्स को और आसान बनाने के लिए Sort By सेक्शन का नाम Priority कर दिया है। अब केवल दो विकल्प प्रासंगिकता और लोकप्रियता हैं। पुराने विकल्प जैसे अपलोड की तारीख, व्यू काउंट और रेटिंग हटा दिए गए हैं या लोकप्रियता में शामिल कर दिए गए हैं। इसका मकसद है कि यूजर्स को तेजी से महत्वपूर्ण कंटेंट मिले और विकल्पों में उलझन न हो।

READ MORE: YouTube CEO ने बच्चों के लिए लगाया स्क्रीन टाइम लिमिट

कुछ पुराने फीचर्स हटाए गए

इस अपडेट में Upload Date, Sort By और Last Hour जैसे कुछ पुराने विकल्प हटा दिए गए हैं, जो यूजर्स इन्हें अक्सर इस्तेमाल करते थे, उन्हें नए इंटरफेस के अनुसार एडजस्ट होने में थोड़ा समय लग सकता है। इसके बावजूद YouTube का कहना है कि यह बदलाव यूजर्स को ज्यादा सटीक और तेज सर्च रिजल्ट्स देगा।

READ MORE: अब लाइक जैसा आसान नहीं Dislike! YouTube Shorts का पूरा सिस्टम बदलेगा

अपडेट की प्रक्रिया

यह नया सर्च फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। कुछ यूजर्स को नया इंटरफेस पहले दिखाई देगा, जबकि बाकी लोगों तक यह जल्द ही उपलब्ध होगा।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

YouTube ने बदल दिया सर्च का खेल, वीडियो ढूंढना अब पहले से कहीं आसान
Previous Story

YouTube ने बदल दिया सर्च का खेल, वीडियो ढूंढना अब पहले से कहीं आसान

VIDEO: क्रैश के बाद भी LAT Aerospace ने रचा इतिहास
Next Story

VIDEO: क्रैश के बाद भी LAT Aerospace ने रचा इतिहास

Latest from Tech News

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें

Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

Adobe Express Premium India: भारती Airtel ने Adobe के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का 1 साल तक का फ्री सब्सक्रिप्शन पेश किया है। यह ऑफर Airtel के लगभग 360 मिलियन मोबाइल, WiFi और DTH ग्राहकों के लिए है। इसका मकसद आम यूजर्स, छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसायों के मालिकों को प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन टूल्स उपलब्ध कराना है।  Airtelने Adobe के साथ साझेदारी की और अपने ग्राहकों को AdobeExpressPremium का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया। छात्र, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसाय आसानी से पेशेवर कंटेंट बना सकते हैं।  Airtel ग्राहक इसे कैसे ले सकते हैं  Airtel के एलिजिबल कस्टमर इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है। सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 4,000 है। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।  Android या iOS में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड और रजिस्टर करें।  होम स्क्रीन पर Adobe Express कार्ड चुनें या Claim OTTs & More / Discover Airtel Thanks में जाएं।  Claim
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss