Youtube

YouTube यूजर्स के लिए बुरी खबर! जनवरी से देना होगा इतना पैसा

5 mins read
1.3K views
December 16, 2024

YouTube ने ग्लोबली अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत को बढ़ाया है। नई कीमत अगले साल जनवरी से लागू हो रहे हैं।

Youtube Subscription Price: YouTube यूजर्स के लिए बुरी खबर है क्योंकि 2025 से YouTube सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत बढ़ने वाली है। कंपनी ने अपने प्लान की कीमत में बढ़ोत्तरी का ऐलान जनवरी से किया है। कंपनी 13 जनवरी 2025 से नई कीमत लागू कर रही है। नई कीमत के मुताबिक, YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को पहले की तुलना में 10 डॉलर से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। फिलहाल YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के बेस प्लान की कीमत 72.99 डॉलर है।

क्यों बढ़ाई जा रही कीमत

भारत में YouTube सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत बढ़ेगी या नहीं इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन देखा गया है कि जब ग्लोबर मार्केट में YouTube सब्सक्रिप्शन बढ़ा है, तो देर-सवेर भारत में भी कीमत बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube को यूजर्स के लिए नए तरह के कंटेंट पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है और अपने प्लेटफॉर्म की सर्विस क्वॉलिटी को अच्छा बनाने के लिए निवेश करना पड़ा, जिसके लिए कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है।

किन लोगों को देना होगा पैसा

YouTube ने साफ किया है कि सब्सक्रिप्शन की कीमत जनवरी 2025 से बदल जाएगी। हालांकि, मौजूदा प्रमोशनल और ट्रायल ऑफर पहले की तरह ही जारी रहेंगे। ऐसे यूजर्स को अवधि पूरी होने से पहले कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा। मौजूदा ग्राहक अपने प्लान का रिव्यू और उसमें बदलाव कर सकेंगे। ऐसा करने के लिए आपको अपने अकाउंट ऑप्शन में मेंबरशिप बटन के नीचे सेटिंग ऑप्शन पर टैप करना होगा।

भारत में होगी इतनी कीमत

  • इंडिविजुअल मंथली प्लान – 149 रुपये
  • स्टूडेंट मंथली प्लान – 89 रुपये
  • फैमिली मंथली प्लान – 299 रुपये
  • इंडिविजुअल प्रीपेड मंथली प्लान – 159 रुपये
  • इंडिविजुअल हाफ प्रीपेड प्लान – 459 रुपये
  • इंडिविजुअल प्रीपेड प्लान – 1,490 रुपये

मिलेंगे ये फायदें

  • ऐड फ्री स्ट्रीमिंग
  • हाई क्वॉलिटी 1080p वीडियो स्ट्रीमिंग
  • ऑफलाइन डाउनलोड
  • बैकग्राउंड प्लेबैक
  • YouTube म्यूजिक का ऐप फ्री एक्सेस
  • पर्सनलाइजेशन मिक्स, प्लेलिस्ट, चार्ज टॉपर

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp
Previous Story

अमेरिका क्यों कह रही सिर्फ मैसेज के लिए WhatsApp का यूज करें

Elon Musk
Next Story

एलन मस्क का DeepFake वीडियो वायरल, इससे बचने की दी सलाह

Latest from Tech News

Don't Miss