ElevenLabs ने लॉन्च किया Scribe V2, जानें इसके फायदे

4 mins read
365 views
ElevenLabs ने लॉन्च किया Scribe V2, जानें इसके फायदे
November 12, 2025

ElevenLabs Launch : अमेरिका की वॉइस और ऑडियो टेक कंपनी ElevenLabs ने अपना नया और सबसे एडवांस्ड Speech-to-Text मॉडल Scribe v2 Realtime पेश किया है। यह मॉडल बहुत तेजी से बोले गए शब्दों को टेक्स्ट में बदल देता है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल 93.5% सटीकता के साथ सिर्फ 150 मिलीसेकंड में ट्रांसक्रिप्शन करता है।

Scribe v2 Realtime मॉडल से अब बोले गए शब्द तुरंत टेक्स्ट में बदलेंगे, ElevenLabs ने भारत के लिए खास डेटा सुरक्षा विकल्प और 90 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट दिया है।

भारत की 11 भाषाएं शामिल

Scribe v2 Realtime 90 से ज्यादा भाषाओं में काम करता है, जिनमें भारत की हिंदी, तमिल, बंगाली और तेलुगू समेत 11 भाषाएं जैसी प्रमुख लैंग्वेज शामिल हैं। यह मॉडल रियल टाइम में ट्रांसक्रिप्शन करता है जिससे डेवलपर्स और कंपनियां कस्टमर सपोर्ट, मीडिया, मेडिकल और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

रियल टाइम कम्युनिकेशन के नए मानक

Scribe v2 Realtime में Negative Latency Prediction, Text Conditioning और Manual Commit Control जैसी एडवांस तकनीकें दी गई हैं। ये फीचर्स मॉडल को और अधिक सटीक और तेज बनाते हैं। इसका उपयोग लाइव ट्रांसक्रिप्शन, कैप्शनिंग, कंप्लायंस मॉनिटरिंग और मेडिकल डिक्टेशन जैसे कामों में किया जा सकता है।

READ MORE: मरे हुए पिता से बातचीत कर रहा है ये इंसान

भारत के लिए खास डेटा सुरक्षा सुविधा

ElevenLabs ने भारत के लिए India Data Residency Option भी जोड़ा है, जिससे कंपनियां अपने डेटा को देश के अंदर ही सुरक्षित रख सकती हैं और स्थानीय डेटा नियमों का पालन कर सकती हैं। इसके अलावा, ElevenLabs Agents के साथ इसका इंटीग्रेशन डेवलपर्स को AI चैट और वॉइस बेस्ड ऐप्स बनाने में मदद करेगा।

खास फीचर्स और उपयोग

इस मॉडल में Voice Activity Detection (VAD), Smart Speaker Diarisation, Custom Vocabulary और Zero Retention Mode जैसी खूबियां हैं, जो संवेदनशील डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।

READ MORE: यूनिवर्सल और वार्नर म्यूजिक AI कंपनियों के साथ कर रहे ऐतिहासिक समझौते

डेवलपर्स के लिए इसका नया ElevenLabs API जारी किया गया है जिसकी जानकारी और डिप्लॉयमेंट ऑप्शन elevenlabs.io/docs/capabilities/speech-to-text  पर उपलब्ध हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Apple ने पेश किया नया iPhone Pocket, डिजाइन किया स्टाइलिश बैग

Visa ने शुरू किया Stablecoin से भुगतान प्रोग्राम, मिलेगा पैसा
Next Story

Visa ने शुरू किया Stablecoin से भुगतान प्रोग्राम, मिलेगा पैसा

Latest from Tech News

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें

Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

Adobe Express Premium India: भारती Airtel ने Adobe के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का 1 साल तक का फ्री सब्सक्रिप्शन पेश किया है। यह ऑफर Airtel के लगभग 360 मिलियन मोबाइल, WiFi और DTH ग्राहकों के लिए है। इसका मकसद आम यूजर्स, छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसायों के मालिकों को प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन टूल्स उपलब्ध कराना है।  Airtelने Adobe के साथ साझेदारी की और अपने ग्राहकों को AdobeExpressPremium का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया। छात्र, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसाय आसानी से पेशेवर कंटेंट बना सकते हैं।  Airtel ग्राहक इसे कैसे ले सकते हैं  Airtel के एलिजिबल कस्टमर इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है। सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 4,000 है। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।  Android या iOS में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड और रजिस्टर करें।  होम स्क्रीन पर Adobe Express कार्ड चुनें या Claim OTTs & More / Discover Airtel Thanks में जाएं।  Claim
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss