YouTube के नए AI फीचर से कंटेंट बनाना और भी मजेदार

AI बदलेगा Shorts की पूरी दुनिया! आया जबरदस्त फीचर

6 mins read
11 views
March 2, 2026

YouTube New Update: YouTube क्रिएटर्स के लिए जबरदस्त फीचर लॉन्च किया है। यूजर्स को करना कुछ ज्यादा नहीं है। बस, एक फ्रेम उठाइए, AI से कहिए क्या बनाना है और तैयार हो गया बिल्कुल नया Short! कंटेंट की दुनिया में यह बदलाव साधारण नहीं है। YouTube का नया AI प्रयोग शॉर्ट वीडियो के मायने बदलने जा रहा है। यानी अब कैमरा से ज्यादा ताकत आपके प्रॉम्प्ट में होगी।

अब सिर्फ रिमिक्स नहीं, AI के जरिए YouTube Shorts में जोड़िए नई कल्पना और नया दृश्य का आनंद लिजिए… जानिए कैसे होगा संभव।

AI की एंट्री से रिमिक्स बन जाएगा विशेष

बता दें कि शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर रिमिक्स फीचर पहले से ही मौजूद है। लेकिन अब इसे AI की ताकत मिल रही है। YouTube फिलहाल सीमित अंग्रेज़ी क्रिएटर्स के साथ एक खास टेस्ट चला रहा है। इस फीचर का मकसद है। क्रिएटर्स को ऐसा टूल देना, जिससे वे किसी मौजूदा Short को सिर्फ कॉपी नहीं, बल्कि पूरी तरह नए अंदाज़ में बदल सकें।

Reimagine फीचर: एक फ्रेम से नई दुनिया

इस टेस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण है Reimagine विकल्प। AI सुझाए गए या कस्टम प्रॉम्प्ट्स के आधार पर नया सीन तैयार करेगा। इतना ही नहीं, दो रेफरेंस फोटो अपलोड कर आउटपुट को और भी सटीक बनाया जा सकता है। यानी एक तस्वीर से पूरी नई कहानी तैयार।

READ MORE-  अब मुहावरों में नहीं होगी गड़बड़! Google Translate हुआ और स्मार्ट

Add Object से सीन में जोड़िए कल्पना

वहीं, दूसरा विकल्प है Add Object। इसमें मूल Short के अधिकतम 8 सेकंड के सीन में नई वस्तुएं जोड़ी जा सकती हैं। जैसे मान लिजिए किसी सामान्य सड़क के वीडियो में अचानक जंगली जानवर या स्पेसशिप दिखने लगे। यह सब AI प्रॉम्प्ट्स से ही संभव होगा। यह फीचर क्रिएटिव एडिटिंग को और खास बना सकता है।

READ MORE- रिमूवेबल बैटरी और AI के साथ लेनोवो टैबलेट की धमाकेदार एंट्री

मूल क्रिएटर का अधिकार सुरक्षित

YouTube ने साफ किया है कि Artificial Intelligence से बने हर नए Short में मूल वीडियो का लिंक जुड़ा रहेगा। इससे असली क्रिएटर को श्रेय मिलता रहेगा। साथ ही, अगर कोई क्रिएटर नहीं चाहता कि उसका कंटेंट इस तरह इस्तेमाल हो, तो वह ऑप्ट-आउट कर सकता है। हालांकि ऐसा करने पर पारंपरिक रिमिक्स सुविधा भी बंद हो जाएगी।

रचनात्मकता बनाम मौलिकता की बहस

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह फीचर कंटेंट इकोसिस्टम में नई प्रतिस्पर्धा और नए अवसर दोनों लेकर आ सकता है। स्पष्ट है कि Shorts अब छोटे वीडियो तक सीमित रहने नहीं जा रहा है। आनेवाले समय में वायरल होने के लिए सिर्फ कैमरा नहीं, बल्कि क्रिएटिव सोच और सही प्रॉम्प्ट की जरूरत होनेवाली है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Kalshi CEO ने Iran मार्केट विवाद पर दिया जवाब
Previous Story

Kalshi CEO ने Iran मार्केट विवाद पर दिया जवाब

Google Phone ऐप में नया Your Calling Card फीचर रोलआउट होना शूरू
Next Story

Android यूज़र्स के लिए खुशखबरी! आ गया कॉलिंग का अंदाज़ बदलनेवाले फीचर

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss