WWDC 2026 Announced: Apple ने WWDC 2026 की तारीखों क घोषणा कर दी है। यह इवेंट 8 जून को आयोजति होगी। जिसपर टेक जगत की नजरें टिक गई हैं। कंपनी की ओऱ से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले डेवलपर कॉन्फ्रेंस 8 जून से 12 जून 2026 चलेगी। साथ ही 8 जून को Apple Park में एक खास इन-पर्सन इवेंट भी रखा गया है। यह वही मंच है, जहां Apple अपने आने वाले सॉफ्टवेयर, टूल्स और प्लेटफॉर्म योजनाओ की झलक दिखाती है चर्चा करती है
जून में शुरू होनेवाले WWDC 2026 में Apple AI, UI रीडिजाइन पेश करने की चर्चा…जानिए किन-किन चीजों पर इसबार रहेगा फोकस। जानें विस्तार से।
दिखेगी Apple के अगले विजन की झलक
WWDC को अधिकतर लोग डेवलपर्स का इवेंट के तौर जानते हैं या कहते हैं। लेकिन यह अब डेवलपर्स इवेंट के साथ-साथ Apple के पूरे इकोसिस्टम का रोडमैप पेश करनेवाला मंच बन गया है। iPhone, iPad, Mac, Watch और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर आने वाले बदलावों की पहली झलक यहीं दिखती है। इसबार के इवेंट में उम्मीद यही है कि Apple सॉफ्टवेयर को अपनी अगली ग्रोथ स्टोरी के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा के तौर पर प्रस्तुत करेगा।
इंटरफेस में भी दिख सकता है बड़ा बदलाव
Apple अपने यूजर इंटरफेस को और ज्यादा सरल, सहज और आधुनिक बनाएगा। सभी को अलग-अलग डिवाइस फॉर्मेट के हिसाब से बेहतर बनाएगा। Mac और iPhone दोनों के लिए इंटरफेस में ऐसे बदलावों की जाने की चर्चा है जिससे टच, फोल्डेबल स्क्रीन और नए उपयोग पैटर्न को बेहतर तरीके से सपोर्ट कर सकें। MacBook Pro के कथित बदलाव, टच-फ्रेंडली macOS और फोल्डेबल iPhone जैसे संभावित उत्पादों की बात चल रही है।
READ MORE- Razorpay-Sarvam की हुई डील, Swiggy से आसान होगा ऑर्डर
Siri और Apple Intelligence पर फोकस
पिछले साल पेश किए गए Liquid Glass डिजाइन को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। ऐसे में इस बार iOS 27 में Apple उस विजुअल भाषा को और अपग्रेड कर सकती है। Apple के AI प्रयासों में Siri और ऐप्पल इंटेलीजेंस सबसे महत्वपूर्ण नाम हैं। WWDC 2026 में कंपनी इन दोनों से जुड़े नए फीचर्स, बेहतर जवाबदेही और ज्यादा उपयोगी इंटीग्रेशन पेश कर सकती है।
READ MORE- Claude अब आपके कंप्यूटर पर करेगा काम, जानें फायदे
डेवलपर्स के लिए शुरुआत पहले दिन से
परंपरा के मुताबिक, नए सॉफ्टवेयर के डेवलपर बीटा वर्जन कीनोट के तुरंत बाद जारी किए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि डेवलपर्स 8 जून 2026 से ही नए सिस्टम को टेस्ट करना शुरू कर सकते हैं। आम यूजर्स के लिए पब्लिक बीटा आमतौर पर जुलाई में आता है। वहीं, फाइनल और ज्यादा स्थिर रिलीज सितंबर में मिलने की उम्मीद रहती है।
उक्त सभी बातें मिलकर इस इवेंट को साल के सबसे खास इवेंट के तौर पर बदल सकती हैं। 8 जून का कीनोट यह तय करेगा कि Apple आने वाले महीनों में टेक इंडस्ट्री की बातचीत को किस दिशा में मोड़ता है।
