PC शटडाउन नहीं हो रहा? Microsoft ने जारी किया नया पैच

4 mins read
321 views
January 19, 2026

Windows 11 Shutdown Bug: 2026 के पहले Patch Tuesday के बाद Microsoft को तुरंत डैमेज कंट्रोल करना पड़ा। जनवरी में जारी सुरक्षा अपडेट के बाद कई Windows यूजर्स ने शिकायत की है कि उनका कंप्यूटर शटडाउन करने पर बंद होने की जगह रीस्टार्ट हो रहा था। Hibernate भी सही से काम नहीं कर रहा था। यह गड़बड़ी ऐसे समय पर आई जब यूजर्स सिस्टम से स्थिरता की उम्मीद कर रहे थे।

Microsoft ने Windows 11 में शटडाउन और Remote Desktop लॉगिन की समस्या को ठीक करने के लिए आपातकालीन अपडेट जारी किया है, जानिए क्या था बग और कैसे नया पैच इसे सुधारता है।

जनवरी अपडेट में क्या गलती हुई?

Microsoft ने माना है कि यह समस्या खासकर Windows 11 के Secure Launch फीचर वाले सिस्टम में दिखी। Secure Launch का काम डिवाइस को फर्मवेयर लेवल के हमलों से बचाना है, लेकिन अपडेट के बाद कुछ मशीनें पावर ऑफ या हाइबरनेट होने की बजाय रीस्टार्ट लूप में चली जाती थीं।

Remote Desktop यूजर्स को भी बड़ी परेशानी

जनवरी पैच के बाद Windows 10 और Windows 11 दोनों में Remote Login फेल होने लगा। Microsoft की Known Issues रिपोर्ट के अनुसार, यह गड़बड़ी Credential Prompt की समस्या के कारण हुई है। इससे Remote Desktop से काम करने वाले यूजर्स को दिक्कतें आईं।

READ MORE: भारतीय गेमर्स के लिए खुशखबरी, Windows 11 में Xbox कंट्रोलर का बड़ा बदलाव

कौन-से नए अपडेट से समस्या ठीक होगी?

Microsoft ने इन बग्स को ठीक करने के लिए दो Out-of-band पैच जारी किए हैं। इसमें KB5077744 और KB5077797 शामिल है। ये अपडेट अब Windows Update के जरिए रोल आउट हो रहे हैं। कंपनी का कहना है कि इन्हें इंस्टॉल करने के बाद सिस्टम फिर से सामान्य तरीके से शटडाउन और रिमोट साइन-इन कर पाएंगे।

Windows अपडेट में पहले भी आ चुकी हैं ऐसी समस्याएं

पिछले साल Windows 11 यूजर्स को कई दिक्कतें झेलनी पड़ी थीं। Task Manager Bug, File Explorer Issue और Windows Recovery Environment Bug। इसके अलावा, Outlook Classic क्रैश और ब्लैंक स्क्रीन की शिकायतें भी सामने आई हैं।

READ MORE: Windows 11 में वापसी: अब वीडियो वॉलपेपर से सजाएं अपना डेस्कटॉप

यूजर्स के लिए क्या जरूरी है?

अगर आपके सिस्टम में शटडाउन या Remote Desktop से जुड़ी परेशानी आ रही है, तो तुरंत Windows Update चेक करें और नए पैच इंस्टॉल करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Vitalik की चेतावनी: कठिन हुआ Ethereum तो बढ़ेगा खतरा

Next Story

Threads ने मोबाइल पर X को पीछे छोड़ दिया

Latest from Tech News

Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss