WhatsApp अब Windows 11 पर, चैट और कॉल का नया युग

WhatsApp अब Windows 11 पर, चैट और कॉल का नया युग

4 mins read
3 views
February 24, 2026

WhatsApp Windows 11: WhatsApp ने लंबे समय से मोबाइल और डेस्कटॉप के बीच दूरी कम करने का प्रयास किया है। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी Windows 11 के Cross-Device Resume फीचर का इस्तेमाल करके उपयोगकर्ताओं को एक सहज और कनेक्टेड अनुभव देने वाली है। तो आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में।

Windows 11 के नए फीचर से WhatsApp अब मोबाइल और डेस्कटॉप के बीच निर्बाध रूप से सुविधाओं का लिजिए आनंद। जानिए कैसे होगा संभव।

मल्टी-डिवाइस हैंडऑफ की संभावना

Cross-Device Resume फीचर पहले Microsoft के OneDrive, Office और Edge में उपलब्ध हो चुका है। अब तीसरे पक्ष की ऐप्स के लिए भी खुल रहा है। WhatsApp के मामले में, यह फीचर संभवतः आपके हाल ही में खुले चैट्स तक फौरन पहुँच प्रदान करेगा। या फिर या वॉइस, वीडियो कॉल को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ट्रांसफर करने का विकल्प दे सकता है।

READ MORE- सुप्रीम कोर्ट में झुका WhatsApp, अब बिना अनुमति नहीं होगा डेटा ट्रांसफर

अभी भी टेस्टिंग चरण में

हालांकि फीचर अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं है। Windows 11 के Resume मेनू में टॉगल दिख रहा है। लेकिन इसे ऑन करने पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं होता। इसका मतलब है कि WhatsApp इस सुविधा को धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा है। भविष्य में इसे पूरी तरह काम करने योग्य बनाने की तैयारी में है।

मकसद Desktop को और स्मार्ट बनाना

WhatsApp पहले से ही डेस्कटॉप ऐप और वेब क्लाइंट के माध्यम से यूज़र्स को मोबाइल से जोड़ता आया है। अब वॉइस और वीडियो कॉल के सपोर्ट के जरिए उपयोगकर्ता अपने लैपटॉप या Linux कंप्यूटर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावे स्क्रीन शेयर भी कर सकते हैं और चैट को बिना मोबाइल खोले भी एक्सेस कर सकते हैं।

READ MORE-  Late Night Wish की झंझट खत्म! WhatsApp ला रहा जबरदस्त फीचर

इस फीचर का मकसद यह है कि आप चाहे मोबाइल पर हों या डेस्कटॉप पर, WhatsApp की नई तकनीक आपके चैट और कॉल को बेहतर, तेज़ और सुविधाजनक बनाएगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Claude AI विवाद: Anthropic के आरोपों पर Elon Musk का पलटवार
Previous Story

Claude AI विवाद: Anthropic के आरोपों पर Elon Musk का पलटवार

Latest from Tech News

Don't Miss