Spotify, ला रहा जबरदस्त फीचर

अब आप तय करेंगे क्या सुनाएगा Spotify, ला रहा जबरदस्त फीचर

5 mins read
118 views
February 24, 2026

Spotify Update: Spotify सिर्फ आपके सुने हुए गानों के आधार पर नहीं, बल्कि आपकी कही हुई बातों के आधार पर भी आपको गाने सुझाएगा। अब तक Spotify का रिकमेंडेशन इंजन पूरी तरह आपके लिसनिंग बिहेवियर पर निर्भर करता रहा है। आपने क्या सुना, कितनी बार सुना, किस समय सुना, इन्हीं पैटर्न्स से आपका Taste Profile तैयार होता है। लेकिन यह सिस्टम अक्सर अस्थायी मूड को स्थायी पसंद समझ लेता है, जिससे सुझावों में गड़बड़ी हो जाती है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए नया फीचर लाने जा रही है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

क्या Spotify अब आपकी बात भी सुनेगा? नया Notes फीचर यूज़र्स को रिकमेंडेशन सिस्टम पर ज्यादा कंट्रोल दे सकता है। जानिए कैसे करेगा काम।

Notes फीचर से बदल सकती है तस्वीर

रिपोर्ट्स की माने तो ऐप के लेटेस्ट वर्जन की APK फाइल में Notes नाम के फीचर के संकेत मिले हैं। यह फीचर यूज़र्स को अपने Taste Profile के बारे में सीधे टेक्स्ट फीडबैक देने की सुविधा देगा। यानी अब अपनी पसंद शब्दों में बताना भी संभव होगा।

READ MORE-  गेमिंग लवर्स के लिए खशखबरी! भारत में iQOO 15R हुआ लॉन्च

नैचुरल लैंग्वेज से एल्गोरिद्म को गाइड

Spotify Notes Feature फीचर में एक शुरुआती प्रॉम्प्ट होगा I’ve been listening to a lot of…जो यूज़र्स को अपनी मौजूदा पसंद बताने के लिए प्रेरित करेगा। इससे एल्गोरिद्म को यह समझने में मदद मिलेगी कि आपका Music फेज वही है या वाकई आपकी पसंद बदल रही है।

एडिट और डिलीट का कंट्रोल

खास बात यह है कि यूज़र अपने नोट्स को जोड़, एडिट और डिलीट कर सकेंगे। हालांकि, नोट्स की संख्या और हर नोट की कैरेक्टर लिमिट तय हो सकती है। यदि आप कोई नोट डिलीट करते हैं, तो उसका असर आपके Taste Profile पर कम हो सकता है। यूजर्स खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें किस तरह का कंटेंट ज्यादा चाहिए और किससे दूरी बनानी है।

READ MORE- क्रिप्टो बाजार में हलचल, क्या बाजार में हुई छेड़छाड़?

लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा बांकी

अभी तक कंपनी की ओऱ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। APK teardown में दिखने वाले फीचर हमेशा लॉन्च हों, यह जरूरी नहीं। अगर यह अपडेट रोलआउट होता है, तो Spotify का एल्गोरिद्म सिर्फ डेटा नहीं पढ़ेगा वह आपकी बात भी सुनेगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

HONOR MWC 2026 में अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च करने जा रहा है।
Previous Story

फोन नहीं, रोबोट! होगा MWC 2026 में HONOR का मेगा सरप्राइज

OpenAI का नया प्रोग्राम, कंपनियों में AI को तेजी से लागू करने की तैयारी
Next Story

OpenAI का नया प्रोग्राम, कंपनियों में AI को तेजी से लागू करने की तैयारी

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss