टेक दुनिया में नया धमाका! OpenAI ला सकती है AI-पावर्ड ईयरबड्स

6 mins read
166 views
February 9, 2026

OpenAI earbuds: Artificial Intelligence की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी बीच OpenAI एआई की दुनियां में धूम मचाने के बाद अब हार्डवेयर सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी एक ऐसे Earbuds पर काम कर रही है। सूचना मिल रही है कि कंपनी जल्द ही अपना पहला हार्डवेयर प्रॉडक्ट बाजार में उतार सकती है। जो सीधे AI तकनीक से लैस होंगे और उपयोगकर्ताओं को नई तरह का स्मार्ट अनुभव दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Apple AI के साथ मिलकर करने जा रहा है बड़ा खेल, पूर्व डिजाइनर जॉनी आइव के साथ OpenAI ने शुरू कर दी है नई तैयारी…क्या पहला AI-पावर्ड ईयरबड्स होगा खास, जानिए।

स्क्रीन-फ्री डिवाइस की ओर बढ़ता प्रयास

सूत्रों की माने तो शुरुआती दौर में OpenAI का फोकस एक अलग तरह के डिवाइस जैसे छोटा पेंडेंट या पेन पर था। इस तरह का गैजेट स्मार्टफोन का विकल्प या पूरक बन सकता था, जिससे यूज़र बिना स्क्रीन पर निर्भर हुए AI का इस्तेमाल कर सकें। कंपनी के CEO Sam Altman पहले भी संकेत दे चुके हैं कि भविष्य के डिवाइस ज्यादा सहज और कम विचलित करने वाले होंगे।

READ MORE:  X पर AI की एंट्री, अब खुद लिखेगा Community Notes

डिजाइन को खास बनाने की रणनीति

इसी दिशा में कंपनी ने डिजाइन को मजबूत बनाने के लिए Apple के पूर्व चीफ डिजाइनर Jony Ive को भी जोड़ा। यानी OpenAI केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि प्रोडक्ट के लुक और उपयोग के अनुभव पर भी खास ध्यान देना चाहती है और अपने योजनाओं के तहत टीम तैयार कर लक्ष्य को साधना चाहती है।

ईयरबड्स पर फोकस, विकल्प

हाल में पब्लिक डोमेन आए खबरों के मुताबिक, फिलहाल कंपनी ने अपेक्षाकृत सरल और व्यावहारिक विकल्प के रूप में AI-पावर्ड ईयरबड्स पर ध्यान केंद्रित किया है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस यूज़र को आवाज के जरिए AI से सीधे संवाद करने का आसान तरीका दे सकता है।

READ MORE:  हर स्टेटस सबके लिए नहीं! WhatsApp ला रहा है Close Friends फीचर

प्रोडक्ट का संभावित नाम Dime पर विचार

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस प्रोडक्ट का संभावित नाम Dime हो सकता है। इसे साल के अंत तक लॉन्च करने की योजना है। वहीं, हाई-बैंडविड्थ मेमोरी की सप्लाई बेहतर होने के बाद कंपनी अधिक उन्नत फीचर्स वाले दूसरे संस्करण पर भी काम कर सकती है।

अब देखना होगा कि, कंपनी कब तक इसे धरातल पर उतारने में कामयाब होती है और लोग इसे कितना होथोंहाथ लेते हैं। फिलहाल, यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

X पर AI की एंट्री, अब खुद लिखेगा Community Notes
Previous Story

X पर AI की एंट्री, अब खुद लिखेगा Community Notes

Next Story

विटालिक ब्यूटिरिन का दावा: एल्गोरिदमिक स्टेबलकॉइन हैं असली DeFi की पहचान

Latest from Tech News

Don't Miss