MapmyIndia और Perplexity AI की संभावित साझेदारी पर चर्चा तेज

MapmyIndia और Perplexity AI की संभावित साझेदारी पर चर्चा तेज

5 mins read
1.4K views
October 28, 2025

MapmyIndia: भारत की प्रमुख मैपिंग कंपनी Mappls MapmyIndia ने हाल ही में Perplexity AI के साथ संभावित साझेदारी में रुचि दिखाई है। यह कदम तब सामने आया जब Perplexity AI के CEO अरविंद श्रीनिवास ने कहा कि सटीक नक्शे बनाना एक बहुत जटिल प्रक्रिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए MapmyIndia ने अपनी दशकों की मेहनत और अनुभव को सामने रखा और Perplexity को अपने मजबूत भारतीय मैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करने का प्रस्ताव दिया।

1995 से भरोसेमंद भारतीय मैपिंग कंपनी

MapmyIndia ने बताया कि वह 1995 से भारत के नक्शे बनाने का काम कर रही है और अब तक घर-नंबर स्तर तक सटीक डेटा तैयार कर चुकी है। कंपनी का कहना है कि यह सटीकता लंबे समय तक ग्राउंड डेटा कलेक्शन और रीयल-टाइम अपडेट्स से हासिल हुई है। MapmyIndia ने कहा कि इतने सटीक नक्शे बनाना अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स के लिए भी आसान नहीं है। कंपनी ने कहा कि नक्शे सिर्फ डेटा नहीं हैं, बल्कि यह देश की शासन व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स, मोबिलिटी और व्यापार के लिए जरूरी राष्ट्रीय ढांचा हैं।

READ MORE:  India AI Summit 2026 से पहले सरकार ने लॉन्च किए 3 ग्लोबल चैलेंज, जीतने पर मिलेगा गिफ्ट

Zoho के बाद अब Perplexity AI पर ध्यान

हाल ही में Zoho के साथ समझौते के बाद अब MapmyIndia की नजर Perplexity AI के साथ सहयोग पर है। कंपनी का कहना है कि उसका AI-रेडी भारतीय मैपिंग प्लेटफॉर्म किसी भी AI टूल या असिस्टेंट में आसानी से जोड़ा जा सकता है। अगर यह साझेदारी होती है, तो Perplexity AI के सर्च और एंटरप्राइज टूल्स को और ज्यादा स्थानीय और सटीक जियो-डेटा मिल सकेगा, जिससे उनके परिणाम और बेहतर हो जाएंगे।

READ MORE: Zoho के CEO का प्राइवेसी पर अनोखा नजरिया, ‘सीक्रेट लवर’ और ‘सीक्रेट रेबेल’ केस

3.5 करोड़ से अधिक यूजर्स का भरोसा

  • MapmyIndia ने बताया कि उसके Mappls एप और सेवाओं पर अब 35 मिलियन से ज्यादा यूजर्स भरोसा कर रहे हैं। कंपनी अब भारत से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी विस्तार कर रही है।
  • MapmyIndia ने खुद को एक ‘स्वदेशी तकनीकी समाधान’ के रूप में पेश किया है, जो भारतीय जरूरतों के अनुसार बना है लेकिन वैश्विक स्तर पर भी उपयोगी साबित हो सकता है।
  • कंपनी ने कहा कि वह भारत के AI-आधारित डिजिटल भविष्य की नींव बनने के लिए पूरी तरह तैयार है और लोगों से Mappls ऐप डाउनलोड करने की अपील की है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Coinbase समर्थित x402 प्रोटोकॉल में तेजी, लेनदेन में बड़ा इजाफा
Previous Story

Coinbase समर्थित x402 प्रोटोकॉल में तेजी, लेनदेन में बड़ा इजाफा

टॉयलेट में फोन चलाना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक!
Next Story

टॉयलेट में फोन चलाना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक!

Latest from Tech News

Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss