Jio

Jio Cinema यूजर्स के लिए अच्छी खबर, अब मजा होगा दोगुना

4 mins read
2.5K views
January 23, 2025

कस्टमर अब बहुत कम कीमत पर फिल्में, वेब सीरीज, टीवी शो और लाइव क्रिकेट मैच जैसे मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Jio Cinema Price Cut:  Reliance ने Jio Cinema के जरिए OTT स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठाने वाले यूजर्स को खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपने Jio Cinema प्लान्स की कीमतों में बदलाव करते हुए भारी डिस्काउंट का ऐलान किया है। ग्राहक अब कम कीमत में मूवी, वेब सीरीज, टीवी शो और लाइव क्रिकेट मैच देख सकते हैं। Netflix, Amazon Prime Video, SonyLiv और ZEE5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म अक्सर महंगे मंथली या सालाना सब्सक्रिप्शन चार्ज करते हैं। दूसरी तरफ Jio Cinema अपने कस्टमर्स को किफायती दरों पर आकर्षक पैकेज ऑफर कर रहा है।

59 प्लान अब कितने में आयेगा?

Jio के 59 रुपये वाले बेसिक प्लान पर अब 51% की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत घटकर 29 रुपये हो गई है। इस प्लान में कस्टमर एक महीने तक अपनी पसंदीदा फिल्में और शो देख सकेंगे। याद रहे कि एक डिवाइस में सिर्फ एक ही लोग लॉग इन कर सकते हैं। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो बेहद कम कीमत में Jio Cinema का मजा लेना चाहते हैं।

149 रुपये का प्लान

Jio Cinema के प्रीमियम प्लान की कीमत 149 रुपये है, लेकिन इसमें अब 40 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत अब 89 रुपये हो गई है। इस प्लान में ग्राहक एक साथ चार डिवाइस पर लॉगिन कर सकते हैं और शानदार 4K वीडियो क्वालिटी में स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।

सस्ती और हाई क्वालिटी गुणवत्ता वाली सुविधाएं

Reliance Jio ने अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तुलना में अपने OTT प्लेटफॉर्म पर कीमतों को लेकर ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। Jio Cinema प्लान किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करते हैं, जो इसे मनोरंजन प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर बनाते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Truecaller
Previous Story

फेक कॉल आने पर खुद हो जाएंगे Blocked

YouTube
Next Story

YouTube पर अब Free में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Latest from Entertainment

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Salman Khan Matrubhoomi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि इन दिनों कंटेंट से ज्यादा अपने बदलावों और सेंसर प्रक्रिया को लेकर चर्चा

Don't Miss