what is data center

सरकार की तैयारी शुरू, देश में सेफ रहेगा सबका डेटा

3 mins read
1.1K views
February 27, 2025

सरकार देशभर में डेटा सेंटर को बढ़ावा देने में जुटी है। इसके लिए अब बिजली की जरूरत को लेकर योजना बना रही है।

Data Center: सरकार अब देशभर में डेटा सेंटर को बढ़ावा देने की प्लानिंग कर रही है, जिसके लिए सरकार अब इसमें यूज होने वाली बिजली की जरूरतों पर भी ध्यान दे रही है। इस मामले में बिजली मंत्रालय ने राज्यों से डेटा सेंटर की संभावित बिजली खपत का आकलन करने को कहा है, जिसके लिए उन्होंने उद्योग जगत से सलाह लेने के लिए भी कहा है। इस मामले को लेकर मंत्रालय ने IT इंडस्ट्री ऑर्गेनाइजेशन Nasscom और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के साथ बैठक की है।

मार्च में हो सकती है बैठक

इस मामले को लेकर अभी मंत्रालय की बैठकें जारी रहेंगी। वहीं, मार्च में एक और बैठक होने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक में डेटा सेंटर की जरूरत और इसके लिए स्थान पर चर्चा की जाएगी, ताकि समय रहते प्रोपर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा सके। सरकार ने इसको लेकर कहा कि जैसे ही डेटा सेंटर की जरूरतों और स्थानों की जानकारी मिलेगी, उसे शेयर किया जाएगा।

डेटा सेंटर्स की स्थापना को लेकर मंत्रालय ने की चर्चा

डेटा सेंटर बनने तक उनके लिए जरूरी ट्रांसमिशन लाइन और दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा सकता है। इसको लेकर मंत्रालय ने कुछ राज्यों से चर्चा की है कि डेटा सेंटर बनाने के नियमों को आसान बनाया जाना चाहिए। भारत में डेटा सेंटर की बिजली की मांग वित्त वर्ष 28 तक 3.2 GW तक पहुंच सकती है। अभी यह 1 GW है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Google Pay
Previous Story

Google Pay से पेमेंट करने पर अब नहीं लगेगा एक्सट्रा चार्ज

Facebook
Next Story

Facebook, Netflix, Google समेत 7 प्लेटफॉर्म पड़े ठप, देखें लिस्ट

Latest from Latest news

Fairphone 6 में आया नया Android 16 फीचर

Fairphone 6 में आया नया Android 16 फीचर

Android 16 update:  किसी भी Smartphone के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट बड़ा मायना रखता है। फोन की सुरक्षा और क्षमता को समय-समय पर मजबूत करने
क्रिप्टो कंपनियों पर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एक्शन, नए लाइसेंस नियम लागू

क्रिप्टो कंपनियों पर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एक्शन, नए लाइसेंस नियम लागू

Australia Crypto Regulation: क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए अब ऑस्ट्रेलिया सरकार इस सेक्टर पर सख्त नियम लागू करने की तैयारी कर रही

Don't Miss