Google Willow Chip ने मारी क्वांटम दुनिया में नई छलांग

5 mins read
369 views
October 23, 2025

Google Willow Chip: Google ने तकनीकी दुनिया में एक बड़ा कमाल किया है। कंपनी ने अपने नए Willow Quantum Processor के जरिए दुनिया का पहला verifiable quantum advantage हासिल किया है। यह ऐसा पहला मौका है जब किसी क्वांटम सिस्टम ने ऐसी गति और सटीकता दिखाई है जिसे पारंपरिक सुपरकंप्यूटर दोहरा नहीं सकते। यह सफलता 22 अक्टूबर को जर्नल नेचर में प्रकाशित की गई है।

Google ने क्वांटम कंप्यूटिंग में बड़ा कदम बढ़ाया। Willow चिप और Quantum Echoes एल्गोरिद्म ने पारंपरिक सुपरकंप्यूटरों से 13,000 गुना तेज और सटीक परिणाम दिखाए हैं।

Google के अनुसार, Willow चिप में इस्तेमाल किया गया नया एल्गोरिद्म Quantum Echoes अब तक का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर की तुलना में 13,000 गुना तेज काम करता है। खास बात यह है कि इसके परिणामों को अब अन्य क्वांटम सिस्टम द्वारा सत्यापित और दोहराया जा सकता है जो पहले संभव नहीं था।

https://x.com/sundarpichai/status/1981013746698100811?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1981013746698100811%7Ctwgr%5Ecc2eb46847480e462553cf3eb9f00c20a87ec068%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fgoogles-willow-chip-breaks-quantum-barrier-with-verifiable-quantum-advantage-2899194

Quantum Echoes एल्गोरिद्म क्या करता है?

Quantum Echoes एक नया एल्गोरिद्म है जो Out-of-Time-Ordered Correlator (OTOC) नामक क्वांटम प्रक्रिया को मापता है। यह प्रक्रिया वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद करती है कि परमाणु स्तर पर कण एक-दूसरे से कैसे इंटरैक्ट करते हैं।

इस तकनीक के माध्यम से वैज्ञानिक अब ऐसे जटिल मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर को मॉडल कर सकते हैं जिन्हें पारंपरिक सुपरकंप्यूटर हल नहीं कर पाते। Google ने बताया कि उनका Willow प्रोसेसर 105 high-fidelity qubits पर काम करता है जो अत्यंत तेज और सटीक डेटा प्रोसेसिंग प्रदान करता है।

Quantum Echoes की मदद से Willow चिप परमाणु नाभिक के स्पिन और चुंबकीय प्रभावों को भी सटीकता से माप सकती है। इससे वैज्ञानिकों को अणुओं की बनावट और उनके व्यवहार की गहराई से समझ मिलती है।

READ MORE: Google India में रागिनी दास बनीं Head of Startups

सुंदर पिचाई ने बताया भविष्य की दिशा

Google के CEO सुंदर पिचाई ने X पर लिखा कि हमारा Willow चिप पहला ऐसा प्रोसेसर है जिसने verifiable quantum advantage हासिल किया है। यह खोज drug discovery और materials science जैसे क्षेत्रों में बड़ा बदलाव ला सकती है।

READ MORE: Google के पूर्व CEO ने दी चेतावनी, चैटबॉट्स बन सकते हैं बड़ा खतरा

क्वांटम टेक्नोलॉजी का अगला अध्याय

Google Quantum AI टीम का मानना है कि अब क्वांटम कंप्यूटिंग सिर्फ सिद्धांत नहीं रही, बल्कि यह वास्तविक उपयोग की दिशा में बढ़ चुकी है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि हार्डवेयर में अभी और सुधार की जरूरत है ताकि यह तकनीक बड़े और जटिल सिस्टम पर भी काम कर सके।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Lido ने Linea नेटवर्क पर शुरू किया नया ETH Staking फीचर

Next Story

Meta कर रहा 600 AI कर्मचारियों की छंटनी, जानें इसकी वजह?

Latest from Tech News

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें

Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

Adobe Express Premium India: भारती Airtel ने Adobe के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का 1 साल तक का फ्री सब्सक्रिप्शन पेश किया है। यह ऑफर Airtel के लगभग 360 मिलियन मोबाइल, WiFi और DTH ग्राहकों के लिए है। इसका मकसद आम यूजर्स, छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसायों के मालिकों को प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन टूल्स उपलब्ध कराना है।  Airtelने Adobe के साथ साझेदारी की और अपने ग्राहकों को AdobeExpressPremium का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया। छात्र, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसाय आसानी से पेशेवर कंटेंट बना सकते हैं।  Airtel ग्राहक इसे कैसे ले सकते हैं  Airtel के एलिजिबल कस्टमर इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है। सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 4,000 है। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।  Android या iOS में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड और रजिस्टर करें।  होम स्क्रीन पर Adobe Express कार्ड चुनें या Claim OTTs & More / Discover Airtel Thanks में जाएं।  Claim
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss