Google I/O 2025

इशारों को अब टेक्स्ट में बदलेगा Google का नया AI मॉडल

5 mins read
983 views
May 28, 2025

Google का SignGemma न सिर्फ तकनीकी उन्नति है, बल्कि यह एक सामाजिक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम भी है।

Google SignGemma: Google ने अपने वार्षिक टेक इवेंट Google I/O 2025 में एक बेहद खास और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण तकनीक पेश की है। इस तकनीक का नाम SignGemma है, जो एक एडवांस्ड AI मॉडल है। यह तकनीक खास तौर पर बधिर और सुनने में अक्षम लोगों के लिए बनाई गई है, ताकि वे दूसरों से बेहतर तरीके से बातचीत कर सकें।

SignGemma क्या है और यह कैसे काम करता है?

SignGemma एक AI मॉडल है जो साइन लैंग्वेज को लाइव टेक्स्ट में बदल सकता है। इससे उन लोगों के लिए बातचीत करना आसान हो जाएगा जो सुन या बोल नहीं सकते। Google के मुताबिक, यह उनका अब तक का सबसे सटीक और रियल-टाइम साइन लैंग्वेज ट्रांसलेटर है। यह अभी अमेरिकी साइन लैंग्वेज और अंग्रेजी के साथ सबसे बेहतर काम करता है, लेकिन फ्यूचर में इसे और लैंग्वेज और इशारों के साथ अपग्रेड किया जाएगा।

यह मॉडल क्यों खास है?

इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ओपन-सोर्स के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। इसका मतलब है कि दुनिया भर के डेवलपर्स, रिसर्चर और टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट इसमें भाग ले सकते हैं और इसे बेहतर बना सकते हैं। इससे टेक्नोलॉजी का लाभ सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्लोबली लेवर पर विक्लांग समुदाय को इसका लाभ मिलेगा।

Google के प्रोडक्ट मैनेजर गस मार्टिंस ने कहा कि SignGemma को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रियल टाइम में और सटीक ट्रांसलेट कर सके। हमें उम्मीद है कि यह मॉडल विक्लांग समुदाय के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।”

फिलहाल परीक्षण चरण में

फिलहाल SignGemma को परीक्षण चरण में रखा गया है। Google का लक्ष्य इसे 2025 के अंत तक आम लोगों के लिए मौजूद कराना है। कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर शोधकर्ताओं और बधिर समुदाय से इस टेक्नोलॉजी का उपयोग करने, इस पर रिएक्शन देने और इसे और अधिक उपयोगी बनाने में मदद करने का अनुरोध किया है।

Google I/O 2025 में और क्या हुआ?

इस साल Google ने अपने इवेंट में एक्सेसिबिलिटी से जुड़े कई नए फीचर पेश किए हैं, जिसमें AI का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इसमें TalkBack में Gemini AI, Chrome Browser में OCR फीचर और Chromebook में फेस कंट्रोल टूल शामिल है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Material Expressive design
Previous Story

Android 16 Beta: आया नया डिजाइन और फीचर्स, किन फोन को मिलेगा सपोर्ट

Cryptocurrency
Next Story

फोन से कमाओ Bitcoin! ये 4 ऐप्स देंगे FREE में पैसे कमाने का मौका

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss