बड़े काम का है Google Map का ये फीचर, बचेंगे पैसे

4 mins read
553 views
Google Map
January 4, 2025

Google Map आज के समय में एक बेहतरीन नेविगेशन टूल बन गया है। इसकी मदद से लोग नई जगहों पर आसानी से अपनी लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

Google Map Feature : Google Map दूनिया भर में काफी लोकप्रिय है। आज के समय में Google Map बेहतरीन नेविगेशन टूल बन गया है। इसकी हेल्प से लोग नई-नई जगहों पर आसानी से अपनी लोकेशन पता कर सकते हैं, लेकिन यकिनन आपको Google Map के इस फीचर के बारे में पता नहीं होगा।

जानें कैसे काम करता है Google Maps

यूजर को बस अपना स्टार्टिंग पॉइंट और डेस्टिनेशन पॉइंट डालना होता है, जिसके बाद Google Map आपको पूरे रूट की जानकारी देता है। इतना ही नहीं यह टोल खर्च बचाने का ऑप्शन भी देता है, जिसके लिए आपको Google Map का एक खास फीचर एक्टिवेट करना होगा।

यह फीचर आपके पैसे बचाएगा

आपको जानकरा हैरानी होगी कि Google Map में एक ऐसा फीचर है, जो आपको ऐसे रास्ते दिखाता है, जहां टोल नहीं लगता। हालांकि, बहुत से लोगों को इस फीचर के बारे में पता नहीं है और वे इसका फायदा नहीं उठा पाते। यह फीचर आपके पैसे और समय दोनों बचा सकता है।

Google Map पर टोल और हाईवे से कैसे बचें

  • Google Maps ऐप खोलें।
  • अपनी यात्रा की शुरुआत और डेस्टिनेशन दर्ज करें।
  • तीन लंबवत बिंदुओं पर क्लिक करें।
  • यहां ‘विकल्प’ पर जाए।
  • ‘Avoid tolls’ और ‘Avoid motorways’ विकल्पों को चालू करें। अब ऐप आपको ऐसे मार्ग दिखाएगा जहां टोल नहीं है और ट्रैफिक जाम से बचकर आपकी यात्रा आसान हो जाएगी।

अपने रिस्क पर करें Google Map का यूज

ऊपर दिए गए इस स्टेप्स को फॉलो कर के आप भी Google Maps की मदद से अपना टोल टैक्स बचा सकते हैं। हालांकि, कई बार किसी तकनीकी गड़बड़ी या अन्य कारणों से Google Maps आपको गलत जगह पर ले जा सकता है, जिसके हाल ही में कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपने रिस्क पर ही करें। इसके अलावा, ज्यादातर लोग Google Maps का इस्तेमाल लोकेशन ट्रैकिंग के लिए ही करते हैं, लेकिन इससे आप अपने आस-पास की दुकानों के बारे में भी पता लगा सकते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Technical News
Previous Story

Metro से सफर करने वाले इस Scam से बचें, वरना हो जाएंगे कंगाल

AI
Next Story

AI में आया नया अपडेट, अब बिना कमांड के सारे काम करेगा एजेंट

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss