NotebookLM Plus

Google ने दी Good News, FREE कर दिया Gemini Advanced

3 mins read
1.6K views
April 21, 2025

Google का यह ऑफर खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो अमेरिका के किसी कॉलेज में पढ़ रहे हैं और जिनका ईमेल एड्रेस .edu से खत्म होता है।

Gemini Advanced: अगर आप अमेरिका में पढ़ाई कर रहे छात्र हैं, तो Google आपको शानदार तोहफा देने जा रहा है। दरअसल, Google ने अमेरिका में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर पेश किया है, जिसमें उन्हें कई प्रीमियम AI सर्विसेज FREE में मिलेंगी।

क्या है ये ऑफर?

Google अब अमेरिकी कॉलेज स्टूडेंट्स को Gemini Advanced, NotebookLM Plus, और 2TB क्लाउड स्टोरेज जैसे टूल्स बिना किसी खर्च के देगा। ये ऑफर स्टूडेंट्स को अगले साल गर्मियों तक FREE में मिलेगा। ये ऑफर अमेरिका में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स, जिनके पास .edu से खत्म होने वाला कॉलेज ईमेल एड्रेस है उन्हें ही मिलेगा।

इस सब्सक्रिप्शन में क्या-क्या मिलेगा

  • Gemini Advanced (Gemini 5 Pro वर्जन)
  • NotebookLM Plus (रिसर्च टूल)
  • Whisk (इमेज और एनीमेशन जनरेशन टूल)
  • Veo 2 (वीडियो जनरेशन टूल)
  • 2TB Google Drive, cloud storage और Gemini AI की दूसरी सुविधाएं, जो Google Workspace apps में भी मौजूद होंगी।

अगर आप पहले से ही Google One AI Premium प्लान के सब्सक्राइबर हैं तो आपको अपनी मौजूदा सब्सक्रिप्शन को रिन्यू होने से पहले उसे कैंसल करना होगा। तभी आप इस स्टूडेंट ऑफर का फायदा ले सकेंगे। Google ने यह ऑफर 30 जून 2025 तक क्लेम करने का मौका दिया है। दरअसल, यह कदम Google ने OpenAI के उस प्रमोशनल ऑफर के जवाब में उठाया है, जिसमें अमेरिका और कनाडा के स्टूडेंट्स को ChatGPT Plus दो महीने के लिए FREE दिया गया है। Google ने इसी के जवाब में अपना ऑफर लॉन्च किया है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ChatGPT Plus जहां सिर्फ दो महीने FREE है, वहीं Google का प्लान 15 महीने तक FREE है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI
Previous Story

ChatGPT को ‘Thank you’ और ‘please’ बोलना करें बंद, जानें वजह

AI
Next Story

Kling AI 2.0 लॉन्च, सेकंडों में बनाएगा हॉलीवुड स्टाइल वीडियो

Latest from Artificial Intelligence

AI Job Market 2026

क्या एआई ने ‘फ्रेशर्स’ के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है? लिंक्डइन की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें!

AI Job Market 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में ताज़ा ग्रेजुएट्स के मन में एक ही सवाल है। अगर नौकरियां बढ़ रही हैं
Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss